Morena News: फर्जी डॉक्टर ने छीनी बेटी की आंखों की रोशनी! इलाज के नाम पर लगाया इंजेक्शन, अब दे रहा परिजनों को धमकी
Morena News: फर्जी डॉक्टर ने छीनी बेटी की आंखों की रोशनी! इलाज के नाम पर लगाया इंजेक्शन, अब दे रहा परिजनों को धमकी

Morena News, Fake doctor in Morena, Morena medical negligence, unqualified doctor treatment, girl loses eyesight Morena, illegal clinic Morena, Pramod Jain fake doctor
- मुरैना में झोलाछाप डॉक्टर का कहर,
- इंजेक्शन लगते ही युवती की चली गई आंखों की रोशनी,
- परिजनों को दे रहा धमकी, प्रशासन बेखबर,
मुरैना: Morena News: जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल इस कदर फैल चुका है कि इलाज के नाम पर लोगों की ज़िंदगी से खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। ताज़ा मामला पोरसा कस्बे के धनेला रोड का है जहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर के ग़लत इलाज से एक युवती की दोनों आँखों की रोशनी चली गई। धनेला रोड पर वर्षों से बिना किसी डिग्री और चिकित्सकीय योग्यता के झोलाछाप डॉक्टर प्रमोद जैन एक क्लीनिक चला रहा है।
Morena News: वह स्वयं को डॉक्टर बताता है लेकिन सच्चाई यह है कि उसके पास न तो कोई मेडिकल डिग्री है और न ही कोई पंजीकरण। इसके बावजूद वह धड़ल्ले से मरीज़ों का इलाज कर रहा है। अब उसी के इलाज से एक लड़की की आँखों की रोशनी चली गई है। जानकारी के अनुसार पोरसा के धनेला रोड पर प्रमोद जैन नामक व्यक्ति लंबे समय से अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहा है। कोमल कुशवाहा अपनी बेटी का इलाज कराने इसी झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुँचे थे लेकिन एक इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद ही युवती की आँखों की रोशनी चली गई। पीड़िता के परिजनों का कहना है की इंजेक्शन के बाद मेरी बेटी की आँखों की रोशनी चली गई। हम प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उल्टा आरोपी फर्जी डॉक्टर पीड़ित पक्ष को धमका रहा है।
Morena News: जब परिजनों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की तो डॉक्टर उन्हें लगातार धमकियाँ देने लगा। जब तक झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल नहीं कसी जाएगी तब तक इलाज मौत का सबब बनता रहेगा और ज़िम्मेदार अधिकारी अपनी कुर्सी से चिपके रहेंगे। अपर कलेक्टर का कहना है कि इस पूरे मामले की जाँच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कराई जा रही है। सीएमएचओ को भी निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई करें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुरैना में "झोलाछाप डॉक्टर" प्रमोद जैन है, जो धनेला रोड, पोरसा पर बिना डिग्री के अवैध क्लीनिक चला रहा था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Morena News: The girl lost her eyesight after getting an injection from a quack doctor
मुरैना
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am