CG Panchayat Election 2025 : बीजेपी और कांग्रेस से सही प्रत्याशियों को नहीं मिला टिकट तो बना ली नई पार्टी, नाम रखा “दुखी आत्मा पार्टी”
बीजेपी और कांग्रेस से सही प्रत्याशियों को नहीं मिला टिकट तो बना ली नई पार्टी…CG Panchayat Election 2025: If the right candidates did not…

CG Panchayat Election 2025 : Image Source-IBC24
बेमेतरा : CG Panchayat Election 2025 जिले के नगर पंचायत देवकर में एक दिलचस्प मोड सामने आया है, जहां भाजपा और कांग्रेस द्वारा नामांकन के बाद शक्ति प्रदर्शन करते हुए रैलियां निकाली गईं, वहीं दोनों पार्टियों से टिकट न मिलने से नाराज होकर एक नई पार्टी का गठन किया गया। इस नई पार्टी का नाम "दुखी आत्मा पार्टी" (DAP) रखा गया है। कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इन्हें पार्टी टिकट नहीं दिया। इसके बाद इन नाराज कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर अपनी नई पार्टी बनाई और अध्यक्ष सहित 15 पार्षदों का चयन कर नामांकन भरा। इसके बाद, पार्टी ने नगर में बाजे-गाजे के साथ रैली निकाली और लोगों से आशीर्वाद और वोट मांगे।
CG Panchayat Election 2025 यह घटना देवकर में राजनीति का एक नया मोड़ साबित हो रही है, जहां नाराज कार्यकर्ताओं ने अपनी आंतरिक असंतुष्टि को एक नई पार्टी के रूप में बदल दिया। दुखी आत्मा पार्टी (DAP) का मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत देवकर में चुनावी मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज करना और जनता से समर्थन प्राप्त करना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि "दुखी आत्मा पार्टी" (DAP) का चुनावों में कितना असरदार प्रदर्शन होता है और यह पार्टी कितनी तेजी से जनसमर्थन हासिल करती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Panchayat Election 2025: If the right candidates did not get tickets...
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm