BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों की ओर से लगाये गये प्रेशर बम में विस्फोट होने से ट्रक चालक घायल

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों की ओर से लगाये गये प्रेशर बम में विस्फोट होने से ट्रक चालक घायल

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों की ओर से लगाये गये प्रेशर बम में विस्फोट होने से ट्रक चालक घायल
Bhasha
Published: 07 Apr 2025 | 7:39 pmModified: 07 Apr 2025 | 7:39 pm

नारायणपुर, सात अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम में विस्फोट होने से सड़क निर्माण कार्य में लगे ट्रक का चालक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज दोपहर पदमकोट और कुतुल गांवों के बीच हुई, जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया कि संतोष पोयम नामक चालक ट्रक से उतरकर सड़क किनारे जा रहा था, तभी अनजाने में उसका पैर प्रेशर बम पर पड़ गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया और वह घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि घायल चालक को इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है।

दंतेवाड़ा समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में माओवादी अक्सर सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए सड़क के किनारे और पगडंडियों में बारूदी सुरंग लगाते हैं।

पुलिस ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में पहले भी नक्सलियों द्वारा बिछायी गयी ऐसी बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने से कई नागरिकों की मौत हो चुकी है तथा कई घायल हुए हैं।

चार अप्रैल को नारायणपुर के जड्डा और मरकुड गांवों के बीच प्रेशर बम में विस्फोट की इसी तरह की घटना में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

इस वर्ष जनवरी में जिले के कुरुशनार गांव में इसी तरह के एक अन्य प्रेशर बम में विस्फोट होने से एक ग्रामीण की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

तीस मार्च को पड़ोसी बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक बारूदी सुरंग के फटने से 40 वर्षीय एक आदिवासी महिला की मौत हो गई।

भाषा सं संजीव

राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों की ओर से लगाये गये प्रेशर बम में विस्फोट होने से ट्रक चालक घायल

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am