BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Neemuch News: पत्नी से प्रताड़ित पति का संदिग्ध हालात में मौत, 45 लाख गायब, गुप्तांग पर चोट, सिर पर निशान, बीवी, ससुर और साली पर शक

पत्नी से प्रताड़ित पति का संदिग्ध हालात में मौत, 45 लाख गायब, गुप्तांग पर चोट..Neemuch News: Suspicious body of a husband harassed by his wife

Neemuch News | Image Source | IBC24

Neemuch News | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 26 Jun 2025 | 3:19 pmModified: 26 Jun 2025 | 3:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. नीमच में रहस्यमयी मौत,
  2. खेत बेचकर लाए 45 लाख, घर में मिला शव,
  3. पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का शक,

नीमच: Neemuch News: जिले की सरवानियां महाराज चौकी क्षेत्र के गांव मोड़ी में बुधवार शाम 41 वर्षीय पिंटू उर्फ विश्वप्रताप सिंह पिता मेहताब सिंह सिसोदिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी श्याम कुमावत, पुष्कर नागदा और गोपाल पाटीदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग कायम किया। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

Read More : Satna Gangrape Case: दिनदहाड़े महिला का अपहरण, 11 दरिंदों ने एक-एक कर मिटाई हवस, फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया ये काम

Neemuch News: गुरुवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के भतीजे भानूप्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे उन्होंने अपने काका पिंटू को घर में देखा था लेकिन इसके बाद वे बाहर नहीं आए। बुधवार सुबह पिंटू की पत्नी, बच्चे, ससुर और साली घर से चले गए। शाम करीब 6 बजे पिंटू घर में मृत मिले। भतीजे का कहना है कि पिंटू की पत्नी और ससुराल पक्ष का दावा है कि पिंटू की मौत उनके सामने नहीं हुई जबकि जब परिजन घर में दाखिल हुए तो यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला प्रतीत हुआ। पिंटू के गुप्तांग और सिर पर चोट के निशान थे। भानूप्रताप ने बताया कि हाल ही में पिंटू ने खेत बेचा था और घर में 40 से 45 लाख रुपये रखे थे। अब रुपये और मोबाइल दोनों गायब हैं। संदेह है कि पत्नी रुपये और मोबाइल लेकर चली गई।

Read More : Morena Viral Video: पत्नी कर रही थी बच्चों की मांग, हैवान पति ने भाई संग कर दिया ये कांड, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Neemuch News: उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे और रोजाना झगड़े होते थे। दो-तीन दिन पहले ही ससुर साली और बच्चे घर आए थे। सामान्यतः वे लौटते समय चौराहे से गाड़ी पकड़ते थे लेकिन इस बार सीधे घर से गाड़ी में बैठकर किसी अन्य रास्ते से चले गए। भतीजे ने पिंटू की पत्नी, ससुर और साली पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की है। हालांकि मृतक की पत्नी और ससुर इसे आत्महत्या बता रहे हैं। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर भतीजे का बयान दर्ज कर लिया है। पत्नी, बच्चों, ससुर और साली के भी बयान लिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "पिंटू सिंह नीमच मौत मामला" में पुलिस अभी जांच कर रही है, परंतु परिजनों का दावा है कि यह हत्या है, जबकि पत्नी पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Neemuch News: Suspicious body of a husband harassed by his wife found, 45 lakh missing, injury on private parts, marks on head, wife, father-in-law and sister-in-law suspected

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm