BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Neemuch News: दशहरे के सांस्कृतिक मंच पर अश्लील डांस, रोकने गए युवक को पार्षद ने पीटा, वीडियो वायरल

Neemuch News: 1 अक्टूबर की रात नगर परिषद जीरन में दशहरा मेले के दौरान महिला कलाकारों ने कथित तौर पर कम कपड़ों में फिल्मी गानों पर अश्लील डांस किया

Neemuch News

Neemuch News

Dr.Anil Shukla
Published: 04 Oct 2025 | 11:51 pmModified: 04 Oct 2025 | 11:51 pm
HIGHLIGHTS
  1. कम कपड़ों में फिल्मी गानों पर अश्लील डांस
  2. कांग्रेस पार्षद युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे
  3. पार्षद के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

नीमच: Neemuch News, जिले के जीरन थाना क्षेत्र में दशहरे के सांस्कृतिक मंच पर अश्लील डांस रोकने गए युवक को पार्षद ने पीट दिया। मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल। वीडियो सामने आने के बाद युवक ने पार्षद के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।

कम कपड़ों में फिल्मी गानों पर अश्लील डांस

दरअसल, 1 अक्टूबर की रात नगर परिषद जीरन में दशहरा मेले के दौरान महिला कलाकारों ने कथित तौर पर कम कपड़ों में फिल्मी गानों पर अश्लील डांस किया। जिसमें उनके साथ एक युवक भी नाच रहा था। रात लगभग 12 बजे, जीरन निवासी भेरूलाल अहिरवार ने इस पर आपत्ति जताई। जिसके बाद मंच पर मौजूद वार्ड क्रमांक 7 के कांग्रेस पार्षद पुष्पेंद्र सिंह सोनगिरा से उनकी कहासुनी हो गई।

विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। घटना के बाद, भेरूलाल अहिरवार ने साथियों के साथ थाने पहुंचकर पार्षद सोनगिरा के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। मामले से जुड़ा वीडियो भी शनिवार शाम सामने आया, जिसमें कांग्रेस पार्षद युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव किया। पार्षद सोनगिरा ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि अहिरवार ने बिना कारण विवाद किया और मारपीट भी की। जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव ने अश्लील डांस की शिकायत मिलने से इनकार किया, लेकिन यह पुष्टि की है कि मारपीट के आरोप में पार्षद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ओर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

read more: अगवा किसान को 10 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद छोड़ा, पुलिस ने जांच शुरू की

read more: आदित्य के सुपर 10, पुणेरी पल्टन ने पिंक पैंथर्स को रोमांचक मुकाबले में हराया

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Neemuch News: Obscene dance on Dussehra cultural stage, councilor beats youth who went to stop it, video goes viral

शहर की खबरें
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

30 Sept 2026 | 1:53 pm