Tejpratap Holi Patna: तेज प्रताप यादव ने होली के दौरान पुलिसकर्मी से लगवाए ठुमके, कहा- ठुमके नहीं लगाए तो सस्पेंड कर दिए जाओगे
Tejpratap Holi Patna: तेज प्रताप यादव ने होली के दौरान पुलिसकर्मी से लगवाए ठुमके, कहा- ठुमके नहीं लगाए तो सस्पेंड कर दिए जाओगे

Tejpratap Holi Patna | Image Source | PTI X
- तेजप्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से लगवाए ठुमके,
- पटना में होली समारोह के दौरान का वीडियो वायरल,
- पुलिसकर्मी ने तेजप्रताप यादव के कहने पर नृत्य किया,
पटना: Tejpratap Holi Patna: बिहार की राजधानी पटना में होली का जश्न पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के होली समारोह में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। इस समारोह के दौरान तेजप्रताप यादव ने मंच से एक पुलिसकर्मी को नाचने के लिए कहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Read More : Gas And Acidity Problem: होली पर पकवान खाकर अगर हो जाए गैस और एसिडिटी की समस्या, तो काम आएंगे ये अचूक उपाय
क्या हुआ था कार्यक्रम में?
Tejpratap Holi Patna: तेजप्रताप यादव के आवास पर होली रंगोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसी दौरान तेजप्रताप यादव ने मंच से माइक पर एक पुलिसकर्मी को संबोधित करते हुए कहा, ''ये सिपाही सुनिए, ये दीपक एक गाना बजेगा उस पर आपको ठुमका लगाना होगा।'' इसके बाद उन्होंने हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज में कहा, ''बुरा न मानो होली है... आज ठुमका नहीं लगाओगे तो तुमको सस्पेंड कर दिया जाएगा।'' इसके बाद तेजप्रताप ने खुद एक गाना गाया और पुलिसकर्मी ने सबके सामने ठुमके लगाए।
VIDEO | A policeman was seen dancing on the instruction of RJD leader Tej Pratap Yadav during Holi celebration at his residence in Patna. #tejpratapyadav #Holi #Patna pic.twitter.com/oCIP0kL03r
— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2025
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
Tejpratap Holi Patna: इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कई लोगों ने इसे महज होली की मस्ती करार दिया तो कुछ लोगों ने इसे अनुशासनहीनता बताया। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ का मानना है कि यह पुलिस की गरिमा के खिलाफ है, जबकि अन्य इसे सिर्फ होली की मजेदार घटना के रूप में देख रहे हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: तेजप्रताप यादव होली के मौके पर मस्ती कर रहे थे और मजाकिया अंदाज में पुलिसकर्मी को नाचने के लिए कहा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Tejpratap Holi Patna: Dance or else you will be suspended
PATNA
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am