Gas And Acidity Problem: होली पर पकवान खाकर अगर हो जाए गैस और एसिडिटी की समस्या, तो काम आएंगे ये अचूक उपाय
होली पर पकवान खाकर अगर हो जाए गैस और एसिडिटी की समस्या..Gas And Acidity Problem: If you face problem of gas and acidity after eating Holi

Gas And Acidity Problem | Image Source | Pakwan File Image
- होली पर पकवान खाकर हो जाए गैस और एसिडिटी की समस्या,
- गैस और एसिडिटी से राहत पाने के घरेलू उपाय,
- सौंफ पाचन को सुधारने में बेहद प्रभावी,
Gas And Acidity Problem: होली का त्योहार रंगों, उमंग और स्वादिष्ट पकवानों का संगम होता है। गुजिया, पापड़, नमकीन, तली-भुनी चीजें और ठंडाई जैसी ड्रिंक्स का भरपूर आनंद लेने के बाद अक्सर लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्यादा मीठा और तेल-मसाले वाला भोजन खाने के कारण पेट में गैस, एसिडिटी, अपच, भारीपन और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप भी होली के बाद पेट की गड़बड़ी से परेशान हैं, तो ये घरेलू नुस्खे आपको राहत दिला सकते हैं।
गैस और एसिडिटी से राहत पाने के घरेलू उपाय
- सौंफ : सौंफ पाचन को सुधारने में बेहद प्रभावी होती है। इसे खाने के बाद चबाएं या फिर सौंफ को पानी में भिगोकर उस पानी को पी लें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व पेट की गैस और अपच की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
- गुड़ : खाने के बाद गुड़ का एक छोटा टुकड़ा चूसें या फिर ठंडे पानी में गुड़ मिलाकर पीएं। इससे पेट में बनने वाली गैस और एसिडिटी की समस्या कम होगी और पाचन क्रिया दुरुस्त होगी।
- तुलसी की पत्तियां : तुलसी की पत्तियां पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करती हैं। इसे सीधे चबाएं या फिर गर्म पानी में डालकर चाय की तरह पीएं। यह पाचन को दुरुस्त करने के लिए एक बेहतरीन उपाय है।
- नींबू पानी : गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने से पेट की गैस और एसिडिटी में राहत मिलती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन को सुधारने में मदद करता है।
- बादाम और केला : कच्चा बादाम और केला खाना पेट के लिए फायदेमंद होता है। इनका सेवन एसिडिटी और गैस से तुरंत राहत देता है।
- एंटासिड्स का प्रयोग : यदि घरेलू उपाय से राहत न मिले तो मेडिकल स्टोर्स पर मिलने वाले एंटासिड्स का सेवन कर सकते हैं। ये पेट के एसिड को कम करके एसिडिटी के लक्षणों से तुरंत राहत देने में मदद करते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: होली में तली-भुनी चीजें, मिठाइयां और ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Gas And Acidity Problem: If you face problem of gas and acidity
सेहत
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am