BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement
Live Updates

Today Live News and Updates 20th November 2025: CM पद को लेकर कर्नाटक में मचा बवाल, मांग लेकर दिल्ली पहुंचे डीके खेमे के कई विधायक

Today Live News and Updates 20th November 2025: CM पद को लेकर कर्नाटक में मचा बवाल, मांग लेकर दिल्ली पहुंचे डीके खेमे के कई विधायक

Dageshwar DewanganUpdated on 20 Nov 2025 | 11:08 pm
Today Live News and Updates 20th November 2025: CM पद को लेकर कर्नाटक में मचा बवाल, मांग लेकर दिल्ली पहुंचे डीके खेमे के कई विधायक
Today Live Breaking News and Updates 20th November 2025: कर्नाटक में एक बार फिर से सियासी उठापटक शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार खेमे के दस कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं, जिनकी मांग है कि शिवकुमार को अब सीएम बनाया जाए। विधायकों के दिल्ली पहुंचने के कारण कांग्रेस आलाकमान पर कर्नाटक में लंबे समय से चल रहे सत्ता-बंटवारे के फॉर्मूले को लागू करने का दबाव बढ़ गया है। कांग्रेस सरकार के आज ढाई साल पूरे होने के साथ, नेतृत्व परिवर्तन की बहस फिर से तेज़ हो गई है।
20 Nov 2025 | 11:07 pm

Cg News: अब कुत्तों की सूचना देने स्कूलों में नोडल नियुक्त होंगे

अब कुत्तों की सूचना देने स्कूलों में नोडल नियुक्त होंगे

स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख नोडल नियुक्त होंगे

स्कूल के आसपास आवारा कुत्तों की सूचना देंगे

नजदीक के डॉग कैचर नोडल अधिकारी को सूचना देंगे

‌लोक शिक्षण संचालनालाय ने सभी DEO को भेजा पत्र

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह पत्र जारी हुआ

20 Nov 2025 | 11:07 pm

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल

एक्सक्लूसिव 121

इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल

आईबीसी 24 से खास बातचीत में बोले,

देश के सबसे स्वच्छ शहर में आकर खुश हूं

14 दिसंबर से इंडिया टूर कंसर्ट शुरू हो रहा है

उसी का आशीर्वाद लेने के लिए बाबा महाकाल के दरबार जा रहा हूं

IBC24 पर भगवान शिव का भजन भी जुबिन नौटियाल ने गया

महाकाल भस्म आरती अटेंड कर इंडिया टूर का लेंगे आशीर्वद

इंदौर कंसर्ट से ही जुबिन नौटियाल का शुरू हो रहा है इंडिया टूर

अध्यात्म सोंग्स को लेकर जुबिन नौटियाल बोले

मैंने कभी भी स्पेसिफिक चॉइस नहीं रखी सभी प्रकार के सोंग्स गाने का प्रयास किया है

इसलिए हर उम्र के लोग और परिवार सहित उनके गानों को देशवासियों का प्रेम मिलता है

कल सीएम डॉ मोहन यादव से भी करेंगे मुलाकत

20 Nov 2025 | 11:07 pm

Raisen News: 2 बाइकों में जोरदार टक्कर

रायसेन- 2 बाइकों में जोरदार टक्कर
एक बाइक सवार पेट्रोल केन लेकर आ रहा था
टक्कर के बाद दोनों बाइक में लगी आग
दोनों बाइक सवार हुए घायल, इलाज जारी
बरेली थाना पुलिस ने मामले की जांच में जुटी

20 Nov 2025 | 9:36 pm

Bhilai News: शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी

भिलाई
शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी
पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार
दोनों आरोपी ने की थी 77 लाख रुप की ठगी
डबल मुनाफा का दिया था झांसा
सुपेला थाना पुलिस की कार्रवाई

20 Nov 2025 | 9:35 pm

Raipur News: पटवारी से RI प्रमोशन भर्ती घोटाला

रायपुर
पटवारी से RI प्रमोशन भर्ती घोटाला
मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई
2 सहायक सांख्यिकी अधिकारी गिरफ्तार
EOW ने वीरेन्द्र जाटव और हेमन्त कौशिक को किया गिरफ्तार
कमिश्नर कार्यालय भू-अभिलेख रायपुर में है पदस्थ वीरेन्द्र
डिप्टी कमिश्नर भू-अभिलेख ऑफिस रायपुर में है पदस्थ हेमन्त
पेपर लीक कराने के संबंध में सुबूत मिलने पर किया गिरफ्तार
सीनियर अधिकारियों को असम्यक लाभ पहुंचाने के भी मिले सुबूत

20 Nov 2025 | 9:35 pm

Rajnandgaon News: अवैध धान पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव
अवैध धान पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
1 दिन में ​ही कोचियों से 25 लाख का 820 क्विंटल धान जब्त
जिले में अब तक 50 लाख रु का अवैध धान बरामद
कलेक्टर ने SDM, तहसीलदार को ​दी 1500 कोचिए की लिस्ट

20 Nov 2025 | 9:35 pm

Raipur News: पटवारी से RI प्रमोशन भर्ती घोटाला

रायपुर
पटवारी से RI प्रमोशन भर्ती घोटाला
मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई
2 सहायक सांख्यिकी अधिकारी गिरफ्तार
EOW ने वीरेन्द्र जाटव और हेमन्त कौशिक को किया गिरफ्तार
कमिश्नर कार्यालय भू-अभिलेख रायपुर में है पदस्थ वीरेन्द्र
डिप्टी कमिश्नर भू-अभिलेख ऑफिस रायपुर में है पदस्थ हेमन्त
पेपर लीक कराने के संबंध में सुबूत मिलने पर किया गिरफ्तार
सीनियर अधिकारियों को असम्यक लाभ पहुंचाने के भी मिले सुबूत

20 Nov 2025 | 9:34 pm

Mandla News: ज्वेलर्स की दुकान में लूट

मंडला- ज्वेलर्स की दुकान में लूट
लुटेरों ने 4 से पांच राउंड की फायरिंग
फायरिंग में दुकान मालिक को लगी 4 गोली
दुकान मालिक घायल, इलाज जारी
सोने चांदी का सामान और नगदी लेकर भागे
कार में सवार होकर पहुंचे थे सभी लुटेरे
कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी
कोतवाली थाने के आयुषी ज्वेलर्स का मामला

20 Nov 2025 | 7:31 pm

Rajim News: शिक्षक ने की 2 छात्रों की पिटाई

राजिम
शिक्षक ने की 2 छात्रों की पिटाई
शिक्षक ने की छात्रों की डंडे से पीटा
दोनों छात्रों के शरीर में पड़े निशान
घटना को लेकर पालकों में आक्रोश
शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
तरीघाट हाई स्कूल का मामला

20 Nov 2025 | 7:07 pm

Rajnandgaon News: हिंदू युवती और मुस्लिम युवक ने शादी के लिए दिया आवेदन

राजनांदगांव
हिंदू युवती और मुस्लिम युवक ने शादी के लिए दिया आवेदन
विवाह पंजीयन कार्यालय में दिया आवेदन
हिंदू संगठन ने थाने का किया घेराव
युवक-युवती को थाने में बुलाने की मांग
चिखली थाना क्षेत्र का मामला

20 Nov 2025 | 7:07 pm

Gariaband News: पर्यटन स्थल में लूट करने का मामला

गरियाबंद
पर्यटन स्थल में लूट करने का मामला
पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जतमई के पास 3 लोगों से की थी लूटपाट
आरोपियों से लूट के मोबाइल और कैश जब्त
गरियाबंद, धमतरी और रायपुर के हैं आरोपी
छूरा थाना पुलिस की कार्रवाई

20 Nov 2025 | 6:48 pm

Jabalpur News: 1500 रु की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का बाबू गिरफ्तार

जबलपुर
1500 रु की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का बाबू गिरफ्तार
शिक्षक से वेतन वृद्धि का काम कराने के एवज मांगी थी रिश्वत
जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई

20 Nov 2025 | 6:04 pm

Raipur News: छग को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मिली दो ऐतिहासिक उपलब्धि, जिला अस्पताल पंडरी बना देश का सबसे पहला और इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब

रायपुर-
छग को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मिली दो ऐतिहासिक उपलब्धि
जिला अस्पताल पंडरी बना देश का सबसे पहला और इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब
जिला अस्पताल बलौदाबाजार बना देश का दूसरा क्वालिटी सर्टिफाइड लैब
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र में आ रहे व्यापक: CM
वैज्ञानिक और संरचनात्मक सुधारों का प्रमाण: CM

20 Nov 2025 | 6:04 pm

Bhopal News: स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्दी में विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत

भोपाल

स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्दी में विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत ….

विद्यार्थी यूनिफ़ॉर्म से अलग रंग/डिजाईन के कपड़े/स्वेटर पहनकर आए तो कक्षा में बैठने से न रोका जाए….

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों , जिला सहायक आयुक्त/संयोजकों को आदेश किया जारी….

जूते पहनकर कक्षा में आने पर भी निर्देश किये जारी….

विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर जूते चप्पल उतारने बाध्य न किया जाए…..

20 Nov 2025 | 6:03 pm

Sagar News: बीच सड़क कार ड्राइवर की हत्या मामले में खुलासा, कार मालिक शिक्षिका के पति ने कराई ड्राइवर की हत्या

सागर-
बीच सड़क कार ड्राइवर की हत्या मामले में खुलासा
कार मालिक शिक्षिका के पति ने कराई ड्राइवर की हत्या
अवैध संबंध के शक में हत्याकांड को दिया गया अंजाम
2 नाबालिग सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पति अनिल को मनीषा-ड्राइवर के बीच अवैध संबंध का था शक
हत्या के एक दिन बाद मृतक युवक की होनी थी सगाई
केंट थाना के स्टेशन रोड पर 2 दिन पहले हुई थी हत्या

20 Nov 2025 | 6:03 pm

Rewa News: वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, अवैध शिकार रोकने गई थी वन विभाग की टीम

रीवा
वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
अवैध शिकार रोकने गई थी वन विभाग की टीम
हमले में वन रक्षक हरीशंकर पाल घायल, इलाज जारी
ग्रामीणों ने एक वन रक्षक को बनाया बंधक
बंधक बनाकर मोबाइल से वीडियो-फोटो डिलीट कराए
पुलिस ने वनकर्मी को सुरक्षित बाहर निकाला
पनवार थाने के कल्याणपुर हरिजनपुरवा का मामला

20 Nov 2025 | 5:13 pm

Korba News: महिला ने ऑटो में दिया बच्चे को जन्म, समय पर नहीं पहुंची महतारी एक्सप्रेस

कोरबा
महिला ने ऑटो में दिया बच्चे को जन्म
समय पर नहीं पहुंची महतारी एक्सप्रेस
मितानिन भी नहीं आई साथ अस्पताल
परिजनों में मितानिन पर लगाया आरोप
सहयोग न करने का लगाया आरोप
मेडिकल कॉलेज अस्पताल आ रही थी प्रसूता
दर्री थाना के अयोध्यापुरी बस्ती का मामला

20 Nov 2025 | 5:12 pm

Dhamtari News: सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित है संघ

धमतरी
सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन
कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन
प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित है संघ
गिरफ्तारी की विरोध में कर रहे प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात ।

20 Nov 2025 | 5:12 pm

Harda News: मुंबई घूमने गए 3 दोस्त लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी का ममला

हरदा- मुंबई घूमने गए 3 दोस्त लापता
परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी का ममला
15 नवंबर को पंजाबमेल से मुंबई के लिए हुए थे रवाना
17 को वापस आना था लेकिन नहीं पहुंचे घर
अब तीनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे है
कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी

20 Nov 2025 | 5:12 pm

Bhopal News: कैफे में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दोनों गुटों पर की कार्रवाई

भोपाल

कैफे में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दोनों गुटों पर की कार्रवाई….

कैफे में जिन लोगों ने की थी तोड़फोड़ उन लोगों से भी हुई थी 16 तारीख को मारपीट….

कटारा हिल्स थाने में दर्ज था मामला, उस मामले में पुलिस दूसरे गुट का भी निकाला जुलूस….

दोनों गुटों पर लगाई बलवा की धारा कोर्ट में पेश कर भेजा जाएगा जेल …..

दोनों गुटों के आरोपी है निजी कॉलेज के छात्र, आपस में हुआ था विवाद …..

पहले एक गुट ने 16 तारीख को की थी कटारा हिल्स में मारपीट…..

फिर दूसरे गुट ने बदला लेने के लिए कैफे में की तोड़फोड़….

दोनों गुटों से पुलिस ने कुल 6 वाहन,(थार सहित कार ) तलवारें और हथियार किए जब्त……

छात्रा को लेकर हुआ था विवाद…..

20 Nov 2025 | 4:13 pm

Gwalior News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, 8 गायों की मौके पर हुई मौत

ग्वालियर
हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा
8 गायों की मौके पर हुई मौत
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही के आरोप
जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज की घटना

20 Nov 2025 | 4:13 pm

Nepal News: फिर भड़की हिंसा, सिमारा में Gen-Z का विरोध प्रदर्शन

नेपाल-
फिर भड़की हिंसा, सिमारा में Gen-Z का विरोध प्रदर्शन
हिंसा के बाद बारा में रात 8 बजे तक लगाया गया कर्फ्यू
बारा जिले में Gen-Z और UML में झड़प के बाद प्रदर्शन
झड़प में अब तक 6 लोग हुए घायलों

20 Nov 2025 | 4:12 pm

Korba News: स्टॉप डेम में आई दरार, मिनी हाइडल प्लांट में घुसा पानी

कोरबा- स्टॉप डेम में आई दरार
मिनी हाइडल प्लांट में घुसा पानी
पानी घुसने से प्रोडक्शन हुआ ठप
कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
प्लांट के अधिकाई मौके पर मौजूद

20 Nov 2025 | 3:52 pm

Bhopal News: गांधी नगर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार, क्षेत्र में निकाला गया जुलूस

भोपाल

गांधी नगर इलाके के राजा भोज परिसर में तोड़ फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

गिरफ्तार आरोपियों का क्षेत्र में निकाला गया जुलूस…..

जिस क्षेत्र में मचाया था आरोपियों ने आतंक,उसी क्षेत्र में निकला जुलूस…

अज्ञात आरोपियों का बीच रोड पर हुआ था एक वाहन चालक से विवाद…

विवाद के बाद आरोपियों ने किया था चालक का पीछा….

मचाया था बीच सड़क आतंक, आधा दर्जन गाड़ियों में की तोड़ फोड़….

20 Nov 2025 | 3:52 pm

Mandsaur News: अवैध शराब को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने कार से पकड़ी अवैध शराब

मंदसौर: अवैध शराब को लेकर बवाल
ग्रामीणों ने कार से पकड़ी अवैध शराब
शराब ठेकेदार के लोगों ने ग्रामीणों पर लगाया आरोप
लाइसेंसी दुकान में घुसकर सेल्समेन से मारपीट का आरोप
महिलाओं ने थाने के बाहर किया हंगामा
अफजल पुर थाना क्षेत्र का मामला

20 Nov 2025 | 3:51 pm

Indore News: नेशनल शूटर को बेड टच करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में

इंदौर : नेशनल शूटर को बेड टच करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में

भोपाल से पुणे जा रही बस में युवती को ड्राइवर और कंडक्टर ने किया था बेड टच

इंदौर में पुलिस चेकिंग देख युवती ने बस से उतरकर दर्ज कराई थी शिकायत

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ट्रेवल्स की बस को भी किया जप्त

राजेंद्र नगर थाना पुलिस कर रही है मामले में जांच

20 Nov 2025 | 3:51 pm

Jabalpur News: मक्के के दाम बढ़ाने के लिए किसानों का हंगामा, जबलपुर-दमोह स्टेट हाइवे में किया चक्काजाम

जबलपुर-
मक्के के दाम बढ़ाने के लिए किसानों का हंगामा
जबलपुर-दमोह स्टेट हाइवे में किया चक्काजाम
मौके पर पहुंचे SDM और पुलिस के अधिकारी
कलेक्टर को बुलाने पर अड़े किसान
पाटन कृषि उपज मंडी का मामला

20 Nov 2025 | 3:26 pm

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर की SIA की छापेमार कार्रवाई, दफ्तर से AK-47 और पिस्तौल के कई राउंड बरामद

जम्मू-कश्मीर-
जम्मू-कश्मीर की SIA की छापेमार कार्रवाई
अख़बार के दफ्तर पर छापेमार कार्रवाई
दफ्तर से AK-47 और पिस्तौल के कई राउंड बरामद
अधिकारियों की छापेमार कार्रवाई जारी है

20 Nov 2025 | 2:16 pm

Raipur News: छत्तीसगढ़िया-वाद को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और करणी सेना आमने सामने

रायपुर ब्रेकिंग ,

छत्तीसगढ़िया वाद को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और करणी सेना आमने सामने होने और प्रदेश का माहौल खड़ा खराब करने की कोशिश किए जाने पर पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू का बयान ,

कहा कि बाहर से आए लोगों का अपमान और तिरस्कार करना उचित नहीं है , अपने संस्कृति अपने धरोहर के प्रति अभियान होना सही है लेकिन दूसरों के प्रति दुर्व्यवहार रखना ठीक नहीं है ,

करणी सेना एक अपराधी तत्व का समर्थन कर रही है , उसके आड में यहां के सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है वो उचित नहीं है

20 Nov 2025 | 2:14 pm

Bhopal Protest News: संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, घंटी,थाली चम्मच लोटा ढोल बजाकर कर रहे है प्रदर्शन

संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन…..
घंटी,थाली चम्मच लोटा ढोल बजाकर कर रहे है प्रदर्शन…..
संविदा नीति के विरोध में एकजुट होकर कर रहे है प्रदर्शन.

20 Nov 2025 | 2:13 pm

Raipur SIR News: “कांग्रेस और राहुल गांधी SIR को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं” : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

रायपुर:

कांग्रेस और राहुल गांधी SIR को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के इस बयान पर पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू कहा

SIR की हकीकत को गांव में जाकर देखें ,लोगों को कितनी तकलीफ हो रही है , आजादी के बाद यह पहली बार हो रहा है कि सभी लोगों को नए सिरे से फॉर्म भरना होगा ,

आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी BLO के साथ मिलकर अपने समर्थकों का नाम जोड़ने का प्रयास कर रही ,

बिहार में 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम काट दिए गए , इसका जवाब कोई नहीं दे रहा है इसकी जांच करानी चाहिए ,

👉 राहुल गांधी लंबे समय से संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं जनता को दिगभ्रमित कर रहे हैं देश ही नहीं विदेशों में भी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं वाले बयान और पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू ने किया पलटवार

कहा कि संविधान की आत्मा को कुचलना की कोशिश की जा रही है , उस पर अगर राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं तो उनको तकलीफ हो रही है ,

विपक्षी दल के नेता होने के कारण उनकी यह जिम्मेदारी बनती है , ये उनका दायित्व भी है

20 Nov 2025 | 2:12 pm

Delhi SC News: “राज्यपाल विधानसभा से पास बिल ना अटकाएं, अगर देरी होगी तो दखल देंगे”: SC

दिल्ली-
राष्ट्रपति, राज्यपाल के संदर्भ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
राज्यपाल बिलों को ना अटकाएं: SC
विधानसभा से पास बिल ना अटकाएं
राज्यपाल के पास 3 विकल्प: SC
बिल मंजूर करें, लौटाएं या राष्ट्रपति को भेजें
अगर देरी होगी तो दखल देंगे: SC

20 Nov 2025 | 2:11 pm

Bhopal Latest News: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, करोड़ों की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई

भोपाल

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई ….

बरखेड़ा पठानी के पास अवैध अतिक्रमण को नगर निगम ने करवाया खाली….

करोड़ों की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई….

बरखेड़ा पठानी में बीएचईएल की जमीन पर लोगों ने कर लिए थे अवैध निर्माण….

अवैध निर्माण और गुमठियों को हटाया गया

20 Nov 2025 | 1:18 pm

Jabalpur News: दुर्गा पंडाल में दो बच्चों की मौत का मामला, जांच के बाद कलेक्टर के आदेश पर 4 लोगों पर FIR दर्ज

जबलपुर-
दुर्गा पंडाल में दो बच्चों की मौत का मामला
जांच के बाद कलेक्टर के आदेश पर 4 लोगों पर FIR दर्ज
24 सितंबर शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान करंट से लगने हुई थी मौत
तिलवारा थाना में दर्ज की गई है FIR

20 Nov 2025 | 1:17 pm

Ambikapur News: “राष्ट्रपति भवन में जनजाति कला को विशेष स्थान दिया गया है, महिलाएं आगे बढ़ेगी तो समाज आगे बढ़ेगा” :राष्ट्रपति मुर्मू

अंबिकापुर-
जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन
छग और उड़ीसा की दोस्ती बहुत दिनों से चली आ रही है
छग की जनजाति की पारंपरिक झलक दिख रही है
मैं जनजाति समुदाय की बेटी हूं इसलिए मेरा लगाव स्वाभाविक
राष्ट्रपति भवन में जनजाति कला को विशेष स्थान दिया गया है
महिलाएं आगे बढ़ेगी तो समाज आगे बढ़ेगा: राष्ट्रपति मुर्मू

20 Nov 2025 | 1:15 pm

Bhind Crime News: हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली, घायल युवक को ग्वालियर किया रेफर

भिंड-
हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
घायल युवक को ग्वालियर किया रेफर
बर्थडे पार्टी के दौरान हुई थी हर्ष फायरिंग
देहात थाना क्षेत्र के चंदनपुरा की घटना

20 Nov 2025 | 1:14 pm

Bhopal Crime News: चाकू लहराते बदमाशों ने देर रात गाड़ियों में की तोड़फोड़, वारदात CCTV में कैद

भोपाल

चाकू लहराते बदमाशों ने देर रात गाड़ियों में की तोड़फोड़, वारदात CCTV में कैद

गांधीनगर थाना क्षेत्र के राजा भोज परिसर में आधी रात छह बदमाशों का उत्पात…

गाड़ियों के कांच तोड़े, आरोपियों के हाथ में दिखाई दिए चाकू…..

सीसीटीवी हुआ वायरल

20 Nov 2025 | 1:13 pm

Gwalior News: कांग्रेस MLA और दलित नेता फूल सिंह बरैया का बयान,’धीरेंद्र शास्त्री की यात्राओं से नफरत बढ़ेंगी’

ग्वालियर
कांग्रेस MLA और दलित नेता फूल सिंह बरैया का बयान,
पण्डित धीरेंद्र शास्त्री ओर जगतगरू रामभद्राचार्य की यात्रा पर दिया बयान,
फूल सिंह बरैया बोले….
धीरेंद्र शास्त्री की यात्राओं से नफरत बढ़ेंगी,
जब 90 फीसदी गैर हिंदू है, तो 80 फीसदी कैसे हिंदू बनाओगे,
पिछड़ वर्ग में 3747, 3 हजार जाति अछूत जाति है,
ये धर्मग्रंथ के अनुसार है,
लेकिन अब धर्मगुरुओं को इसे बदलना होगा,
इनकी यात्राओं से SCST, OBC के लोग इनकी यात्राओं से असुरक्षित महसूस कर रहे है,
यात्राओं में वाल्मीक समाज के भोजन कर रहे हो,
वाल्मीक समाज को बराबरी का दर्जा दो,

धीरेंद्र शास्त्री एक तरफ आप यात्रा निकल रहो,
दूसरी तरफ शेड्यूल कास्ट का लड़का मूछें बड़ी करता है, तो गोली मार दी आती है,
घोड़ी पर निकलते हैं, तो गोली मार देते हैं, पीट-पीट कर मार डालते हैं,
सामूहिक रूप से हत्याकांड करते हैं,
आप हिंदू होकर, हिंदू को इतना बड़ा अन्याय करोगे,
फिर तो वह छोड़ेंगे,
यह तो गुंडागर्दी है, उससे भी बड़ी गुंडागर्दी है, ये यात्रा,
आप यात्रा नहीं, पहले भाईचारा बनाए – बरैया

20 Nov 2025 | 1:01 pm

Ambikapur News: अंबिकापुर में राष्ट्रपति का कार्यक्रम खत्म, राष्ट्रपति मुर्मू हेलीपैड के लिए हुई रवाना

अंबिकापुर-
राष्ट्रपति मुर्मू हेलीपैड के लिए हुई रवाना

20 Nov 2025 | 11:52 am

Narmadapuram News: पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और लोकसभा सासंद दर्शन सिंह चौधरी ने की शुरुआत

नर्मदापुरम-
पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत
राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और लोकसभा सासंद दर्शन सिंह चौधरी ने की शुरुआत
भोपाल से पचमढ़ी और मढ़ई के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत
हफ्ते में 5 दिन सीधी उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर

20 Nov 2025 | 11:49 am

Ambikapur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंच पर पहुंची CM साय, राज्यपाल रमेन डेका भी मंच पर मौजूद

अंबिकापुर-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंच पर पहुंची
CM साय, राज्यपाल रमेन डेका भी मंच पर मौजूद
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत कई मंत्री भी मौजूद

20 Nov 2025 | 11:25 am

Vidisha News: रंगई के हनुमान मंदिर में चोरी दान पेटी के ताले तोड़कर की 10 लाख की चोरी

विदिशा- रंगई के हनुमान मंदिर में चोरी
दान पेटी के ताले तोड़कर की 10 लाख की चोरी
चोरी का CCTV फुटेज आया सामने
कोतवाली, सिविल लाइन पुलिस, FSL मौके पर पहुंची

20 Nov 2025 | 11:23 am

Hata News: मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को जंजीरों में जकड़ा, जंजीर से बंधे व्यक्ति का वीडियो आया सामने

हटा-
मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को जंजीरों में जकड़ा
जंजीर से बंधे व्यक्ति का वीडियो आया सामने
पत्नी और बेटे पर लगाये बांधने का आरोप
मडियादो बस स्टैंड का मामला

20 Nov 2025 | 10:54 am

Dhar News: गंधवानी खाटू श्याम मंदिर में चोरों का आतंक, श्याम बाबा का मुकुट और दान पेटी की चोरी

धार-
गंधवानी खाटू श्याम मंदिर में चोरों का आतंक
श्याम बाबा का मुकुट और दान पेटी की चोरी
चोरी की घटना से गंधवानी नगरवासी आक्रोशित
लोगों ने पूर्ण रूप से नगर बंद का किया आह्वाहन
आक्रोशित ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर किया जाम
SDOP ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में

20 Nov 2025 | 10:34 am

बिहार में नीतीश कुमार आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल होने डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा पटना रवाना

बिहार में नीतीश कुमार आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

समारोह में शामिल होने डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा पटना रवाना

शपथ समारोह को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण है,

छत्तीसगढ़ के बड़ी संख्या में नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने बिहार चुनाव में बढ़ चढ़कर काम किया,

ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का अवसर हमे मिलेगा

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा

नीतीश कुमार का नेतृत्व गजब का है

10 वीं बार वो मुख्यमंत्री बनकर सामने आ रहे है,

नीतीश कुमार की स्वीकारिता कितनी है, मैने देखा है,

बिहार में आई बाहर है और NDA की सरकार है,

आने वाले समय में बिहार और आगे बढ़ेगा

20 Nov 2025 | 10:33 am

Indore News: राउ थाना क्षेत्र के पलाश परिसर में महिला ने फ्लैट की छठी मंजिल से लगाई छलांग, लिव इन पार्टनर से विवाद के बाद छठी मंजिल से कूदी महिला

इंदौर : राउ थाना क्षेत्र के पलाश परिसर में महिला ने फ्लैट की छठी मंजिल से लगाई छलांग

लिव इन पार्टनर से विवाद के बाद छठी मंजिल से कूदी महिला

महिला की घटनास्थल पर ही हो गई मौत

बुधवार देर रात का मामला, महिला का साथी हिरासत में

राउ थाना पुलिस कर रही मामले की जांच

20 Nov 2025 | 10:33 am

Raipur News: युवक कांग्रेस के 26 जिलों के अध्यक्ष होंगे रिपीट …. अच्छा काम करने वालों को मिलेगा दुबारा मौका …..

रायपुर ब्रेकिंग

युवक कांग्रेस के 26 जिलों के अध्यक्ष होंगे रिपीट ….

अच्छा काम करने वालों को मिलेगा दुबारा मौका …..

11 जिलों के अध्यक्ष की पहली सूची काफी जद्दोजहद के बाद हुई जारी …..

वरिष्ठ कि नेताओं की सहमति बनाने में निकला पसीना….

4 जिलों की दूसरी सूची एक दो दिन में होगी जारी …..

युवक कांग्रेस की नई टीम अगले महीने महंगी बिजली , नशे ,बेरोजगारी और वोट चोरी के मुद्दे पर खोलेगी साय सरकार के खिलाफ चौतरफा मोर्चा…

20 Nov 2025 | 9:58 am

Bhilai News: छत्तीसगढ़ियावाद पर क्रांतिसेना और करनी सेना आमने-सामने, क्रांतिसेना के कार्यकर्ता ने फोन पर की थी गालीगलौज

भिलाई-
छत्तीसगढ़ियावाद पर क्रांतिसेना और करनी सेना आमने-सामने
क्रांतिसेना के कार्यकर्ता ने फोन पर की थी गालीगलौज
कुछ दिन पहले करनी सेना की थाने में शिकायत से थे नाराज
दोनों ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने देर रात घेरा छावनी थाना
नारेबाजी कर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
लंबी समझाइश के बाद दोनों ग्रुप को भेजा गया घर

20 Nov 2025 | 9:57 am

Raipur News: बिहार मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा, NDA के ऊपर सभी भरोसा कर रहे है,

रायपुर
बिहार मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा
NDA के ऊपर सभी भरोसा कर रहे है,
बिहार की जनता से साबित किया उनको जंगल राज नहीं चाहिए,
जनता का विश्वास है,
जुठ बोल कर जनता को गुमराह कर रहे थे,
की SIR से खतरा है इससे है उससे है,
इस देश को केवल कांग्रेस और राहुल गांधी से खतरा है.

20 Nov 2025 | 9:56 am

Raipur News: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बयान, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कहा….

रायपुर
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बयान
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कहा
आज प्रदेश के लिए सौभाग्य विषय है,
राष्ट्रपति का दौरा है जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी,
आज 2 योजनाओ की शुरुआत करेंगी,
प्रदेश के लिए बड़ी सौगात होगी.

20 Nov 2025 | 9:55 am

Datia News: इंदरगढ़ कृषि उपज मंडी के बाहर लगा जाम, धान बेचने के लिए लगातार किसान पहुंच रहे मंडी

दतिया-
इंदरगढ़ कृषि उपज मंडी के बाहर लगा जाम
धान बेचने के लिए लगातार किसान पहुंच रहे मंडी
मंडी के बाहर ट्रैक्टर खड़े करने से लगा जाम
पिछले 24 घंटे से लगा है लंबा जाम

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...
शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

30 Sept 2026 | 9:25 pm
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

30 Sept 2026 | 8:14 pm
बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

30 Sept 2026 | 7:49 pm