विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील
पटना, 30 सितंबर (भाषा) जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को लोगों से आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की और कहा कि इससे सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग सरकार को जवाबदेह बनाने में मदद मिलेगी।
बिहार विधानमंडल के उच्च सदन की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इनमें चार स्नातक एवं चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं, जिनका कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
जन सुराज के तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार क्रमशः श्याम नंदन यादव और विमोहन कुमार ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।
किशोर ने कहा कि शिक्षित मतदाताओं का वोट सरकार बनाने या किसी को सत्ता से हटाने के लिए नहीं होगा, बल्कि इससे अगले चार वर्षों तक सत्ता में रहने वाली सरकार को जवाबदेह बनाने और उसकी गलत योजनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्नातक बेरोजगारी, खराब शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बाढ़ और पलायन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 10,000 रुपये की सहायता राशि दिए जाने का जिक्र करते हुए सरकार पर लोगों की ‘‘उम्मीदों और आकांक्षाओं को खरीदने’’ का आरोप लगाया।
उन्होंने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र ने राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त मदद नहीं की।
किशोर ने शिक्षकों के लिए ‘‘सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कराने’’ का भी वादा किया।
भाषा कैलाश रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
30 Sept 2026 | 9:25 pmबिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना
30 Sept 2026 | 7:49 pmगंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा
30 Sept 2026 | 6:43 pmबिहार : सरकारी विद्यालय की सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, तीन बच्चे घायल
30 Sept 2026 | 1:07 pmखबर बिहार स्कूल सीढ़ी ढही
30 Sept 2026 | 1:02 pmबिहार में गंडक नदी के तटबंध दो जगह टूटे, भारी जल प्रवाह के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ा
30 Sept 2026 | 11:55 amबिहार: ‘जीविका’ ऋण वसूली के लिए निकली महिला से दुष्कर्म, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
29 Sept 2026 | 11:15 pmजदयू के राम वचन राय बिहार विधान परिषद के सभापति के कार्यों का निर्वहन करेंगे
29 Sept 2026 | 9:58 pm