बोल्ड हसीना उर्फी जावेद ने मीडिया के सामने खोले कई राज, बिग बॉस के लिए उधार लिए पैसे, फैंस हुए हैरान
Bold Haseena aka Javed revealed many secrets in front of the media, बिग बॉस के लिए उधार लिए पैसे, फैंस हुए हैरान
- सोशल मीडिया की एक ऐसी हसीना जो आए दिन अपने बोल्डनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में आती हैं। उर्फी हमेशा अपने अतरंगी अंदाज़ से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। अपने नए और अजीबो गरीब फैशन से हर किसी को हैरान कर देती हैं।
- उर्फी अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर ही लेती हैं। लेकिन हाल ही में उर्फी की ज़िंदगी से जुड़े एक राज सामने आया हैं। जिसे सुन उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं। उर्फी इस बार अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चें में हैं।
- हाल ही में एक्ट्रेस ने इंटरव्यू दिया और इसमें सिद्धार्थ ने उर्फी से पूछा कि आप पर आरोप है कि आप मीडिया को पैसा देकर बुलाती हैं। इस पर उर्फी ने कहा की क्या मैं अंबानी की बेटी हूं ? क्या मैं काइली जेनर हूं? कहां से आया पैसा? कभी लोग मुझे ट्रोल करके कहते है कि मेरे पास पैसे नहीं होते कपडे पहनने के लिए। क्या आप लोगों को सच में लगता है कि मैं किसी को पैसे देकर मुझे कवर करने के लिए कहूंगी?
- एक्ट्रेस ने बताया कि आठ साल तक मैं कर्जे में डूबी हुई थीं। यहाँ तक कि ‘बिग बॉस’ जाने के लिए भी लिया उधार लिया था। वहां जो मैंने कपड़े पहने थे वो सब उधार के थे। ‘बिग बॉस’ के घर से जब बाहर आई तो मेरे ऊपर काफी कर्जा था। शो में मैं केवल एक हफ्ते थी।
- ‘बिग बॉस’ के घर में मैंने कुछ ज्यादा पैसे नहीं कमाए थे। इसलिए अब जब मैं कुछ करके पैसे कमा रहीं हूं। तो मैं सोचती हूं कि क्यों ना खुद को उसी में माहिर करूं और उससे और पैसे कमाऊं।
- एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने 15 सीरियल्स में काम किया। और आखिरी बार एक वेब सीरीज में काम किया था। जिसके लिए मुझे महज 18 हजार रुपये मिले थे।

Facebook








