AAP Leaders Join Congress: आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत सैंकड़ों लोगों ने छोड़ा पार्टी का साथ, थामा कांग्रेस का दामन
AAP Leaders Join Congress: AAP के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में करीब 120 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
AAP Leaders Join Congress/Image Credit: IBC24
- सरगुजा में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है।
- AAP के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में करीब 120 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
- पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
AAP Leaders Join Congress: अंबिकापुर: सरगुजा में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। AAP के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में करीब 120 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में AAP कार्यकर्ता शैला नृत्य और गाजे-बाजे के साथ रैली की शक्ल में अंबिकापुर के राजीव भवन पहुंचे। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने फूल-मालाओं से कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।
एक साथ आना जरुरी: टीएस सिंहदेव
कांग्रेस में शामिल होने वालों में AAP के प्रदेश संगठन मंत्री अलेक्जेंडर केरकेट्टा, सरगुजा जिलाध्यक्ष सीताराम मानिकपुरी, जोन सह प्रभारी नूर हसन अली समेत जिला संगठन से जुड़े करीब 120 कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं, कोरबा लोकसभा के प्रभारी अध्यक्ष विजय नायक ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। (AAP Leaders Join Congress) राजीव भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि देश और प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए एक विचारधारा के साथियों के बीच यह समझ बनी है कि मौजूदा हालात से निपटने के लिए एक साथ आना जरूरी है।
टीएस सिंहदेव ने जताया आभार
AAP Leaders Join Congress: सिंहदेव ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में नहीं है, ऐसे समय में लोगों का पार्टी से जुड़ना उनके निःस्वार्थ भाव को दर्शाता है। सरगुजा में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं समेत करीब 120 कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना। सिर्फ दल-बदल नहीं, बल्कि आने वाले समय में जिले की सियासत पर इसका असर कितना बड़ा होगा, ये देखने वाली बात होगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- S Sreesanth Father Passes Away: इस मशहूर तेज गेंदबाज के पिता का निधन.. क्रिकेट जगत में शोक का माहौल, जूझ रहे थे दिल की इस गंभीर बीमारी से
- IIT Engineer Found Dead In Flat: बंद फ्लैट के अंदर इस हाल में मिले 45 वर्षीय IIT इंजिनियर, पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
- PAK vs ENG 3rd Test Scorecard: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ.. बर्मिंघम टेस्ट में भी मेजबान इंग्लैंड ने 8 विकेट से रौंदा, सीरीज पर जमाया 3-0 से कब्जा

Facebook


