Pitbull Attack Video: रोंगटे खड़े हो जाएंगे ये वीडियो देखकर, मकान देखने गए थे दंपति…खूंखार पिटबुल ने काट-काटकर कर दिए ऐसा हाल

Pitbull Attack Video: रोंगटे खड़े हो जाएंगे ये वीडियो देखकर, मकान देखने गए थे दंपति...खूंखार पिटबुल ने काट-काटकर कर दिए ऐसा हाल

Pitbull Attack Video: रोंगटे खड़े हो जाएंगे ये वीडियो देखकर, मकान देखने गए थे दंपति…खूंखार पिटबुल ने काट-काटकर कर दिए ऐसा हाल

Pitbull Attack Video: रोंगटे खड़े हो जाएंगे ये वीडियो देखकर, मकान देखने गए थे दंपति...खूंखार पिटबुल ने काट-काटकर कर दिए ऐसा हाल /image: X

Modified Date: August 13, 2026 / 08:54 am IST
Published Date: August 13, 2026 8:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • पंजाब के पटियाला में मकान देखने गए दंपति पर पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया
  • महिला को बचाने पहुंचे पति पर भी कुत्ते ने हमला किया, दोनों गंभीर रूप से घायल हुए
  • घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है

पटियाला। Pitbull Attack Video: क्या होगा जब आप कही खड़े हैं और अचानक से आपके साथ कोई हादसा हो जाएं, जिसकी आपने कल्पना भी ना की हो। एक ऐसा ही मामला पंजाब के पटियाला से सामने आया है, जहां एक दंपति प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने गए थे। मकान उन्हें खरीदना था। प्रॉपर्टी डीलर जैसे ही दरवाजा खोलकर भीतर गया, मकान मालिक का पालतू पिटबुल बाहर निकाल आया। इसके बाद जो हुआ दंपति ने सोचा भी नहीं रहा होगा।

अचानक पिटबुल ने किया हमला (Dog Attack Viral Video)

पिटबुल ने सीधे महिला पर अटैक कर दिया। उन्हें जमीन पर गिराकर खूब जमकर काटा। पति ने बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद खूंखार पिटबुल ने दोनों को पूरे शरीर में जगह-जगह काट-काट के खून से लथपथ कर दिया। दंपति की चीखें सुनकर आसपास के लोग दोनों की जान बचाने आए।

लोगों के डंडे टूट गए, लेकिन कुत्ता भागा ही नहीं (Patiala Pitbull Attack)

पिटबुल को लाठी, डंडे, वाइपर से पीट कर भागने की कोशिश की लेकिन कुत्ता इतना ढीठ था कि माना ही नहीं। लोगों के डंडे टूट गए, काफी देर बाद वो डर कर भागा। लेकिन तब तक बेचारे दंपति की हालत खराब हो चुकी थी। वहीं इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल दोनों निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि लखनऊ में तो पिटबुल अपनी बुजुर्ग मकान मालकिन की हत्या भी कर चुका है।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.