Punjab Road Accident Today: गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को नहीं था अंदाजा, मौत बनकर आई कार और सड़क पर बिछ गई लाशें…मची चीख-पुकार

Punjab Road Accident Today: गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को नहीं था अंदाजा, मौत बनकर आई कार और सड़क पर बिछ गई लाशें...मची चीख-पुकार

Punjab Road Accident Today: गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को नहीं था अंदाजा, मौत बनकर आई कार और सड़क पर बिछ गई लाशें…मची चीख-पुकार

Punjab Road Accident Today: गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को नहीं था अंदाजा, मौत बनकर आई कार और सड़क पर बिछ गई लाशें...मची चीख-पुकार /image: AI Generated

Modified Date: August 9, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: August 9, 2026 12:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे थे कांवड़िए
  • कार की टक्कर से 3 कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर घायल
  • हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी

फतेहगढ़ साहिब। Punjab Road Accident Today: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा करके (Sawan 2026 Kawad Yatra) गंगाजल लाते हैं और शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। इसी बीच पंजाब के सरहिंद जीटी रोड पर रविवार तड़के एक कार की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

गंगाजल लेकर लौट रहे 3 कांवड़ियों को कार ने कुचला (Kanwar Yatra Accident 2026)

Punjab Road Accident Today पुलिस के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब कांवड़ियों का एक समूह उत्तराखंड के गंगोत्री से गंगाजल लेकर पंजाब के फरीदकोट जिले के कोट कपूरा लौट रहा था। घायलों को फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान फरीदकोट जिले के कोट कपूरा निवासी महिंदर पाल उर्फ गगन (43), दीपक कुमार (42) और जगदीश मित्तल उर्फ कालू (40) के रूप में हुई है।

हादसे के बाद चालक फरार (Fatehgarh Sahib Accident)

Punjab Road Accident Today सहायक उपनिरीक्षक तिलक राज ने बताया कि सरहिंद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके से फरार हुए वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.