Raigarh News: आधी रात में नोटिस.. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जमकर बवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित तीन महिलाएं हिरासत में
Raigarh News: आधी रात में नोटिस.. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जमकर बवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित तीन महिलाएं हिरासत में

Raigarh News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जमकर बवाल/Image Credit: IBC24 File
- अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगामा
- महिलाओं ने किया हंगामा
- महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्रस्तावित मरीन ड्राइव को लेकर लोगों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मरीन ड्राइव निर्माण के दौरान तोड़फोड़ से नाराज जुट मिल इलाके के लोगों ने शुक्रवार की रात कलेक्टर बंगले का घेराव कर दिया। इलाके की महिलाएं बड़ी संख्या में कलेक्टर बंगले के सामने पहुंची और धरने पर बैठ गई। धरने पर मौजूद लोगों ने बताया कि, नगर निगम से आज तोड़फोड़ को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें अधिकारियों ने दोबारा मेजरमेंट की बात कही थी। लेकिन, आज अचानक देर शाम उन्हें तोड़फोड़ का दूसरा नोटिस जारी कर दिया गया। सुबह 8:00 बजे तक मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया।
Read More: यूट्यूबर महिला के खिलाफ शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंचा शख्स, कहा- 'साहब हमें बचाओ, वर्ना अगले राजा रघुवंशी हम होंगे'
लोगों का कहना था कि, आधी रात में नोटिस की तामिली कैसे की जा सकती है। उनका कहना था कि, तोड़फोड़ का नोटिस निरस्त किया जाए और उन्हें पर्याप्त समय दिया जाए। मामले को लेकर महिलाएं देर तक कलेक्टर बंगले के सामने डटी रही। महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल की कलेक्टर से चर्चा हुई, जिसका कोई सार्थक हल नहीं निकल पाया। मामले में एसडीएम का कहना था कि, प्रभावित लोगों की अपील सुनी गई है। जनहित में सार्थक हल निकालने के प्रयास किए जा रहे। भारी तनाव के बाद भी घरों में बुलडोजर चलाकर घरों को तोड़ा जा रहा है।
Read More: Looteri Dulhan: शादी के एक घंटे बाद ही ऐसा कांड कर बैठी नई नवेली दुल्हन, थाने और कोर्ट के चक्कर काटने पर मजबूर हुए ससुरालवाले
आज फिर सुबह नगर निगम की टीम घरों को तोड़ने बुलडोजर लेकर मोहल्ले पहुंची। जेलपारा और प्रगति नगर इलाके में भारी संख्या में पुलिस की टीम भी तैनात है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य बड़े अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। बता दें कि नगर निगम ने 100 से अधिक अवैध घरों को तोड़े जाने का नोटिस जारी किया है। वहीं, अब तक तीन दर्जन से ज्यादा घरों को तोड़ा जा चुका है।
Web Title: There was a huge uproar in Raigarh during the encroachment removal campaign
रायगढ़
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm