Raigarh two Sisters Death News: रायगढ़ में दो सगी बहनों के साथ हादसा या की है ख़ुदकुशी?.. पुलिस कह रही जांच की बात, CM ने भी किया Tweet
दो बहनों के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक्स’ पर लिखा, “रायगढ़ के चक्रधर नगर स्थित पचधारी डैम में डूबने से दो बेटियों की मृत्यु की …
Raigarh two Sisters Death News and Updates
- रायगढ़ के पचधारी एनीकट में दो सगी बहनों की मौत।
- पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ा, सुबह मिली लाशें।
- सीएम ने शोक जताया, परिजनों को 8 लाख की सहायता।
Raigarh two Sisters Death News and Updates: रायगढ़: जिले के पचधारी एनीकट में दो युवतियों की लाश मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों युवतियां सगी बहनें थीं और पारिवारिक विवाद के कारण सोमवार देर रात घर से निकली थीं। मंगलवार सुबह उनकी लाश एनीकट में तैरती हुई मिली, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मामला खुदकुशी का हो सकता है।
विवाद के बाद छोड़ा घर, नहीं लौटी
मृतक बहनों की पहचान की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात एक बहन का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद वह गुस्से में घर से बाहर चली गई। उसकी छोटी बहन भी उसके पीछे घर से निकल गई। दोनों बहनें रातभर घर नहीं लौटीं और सुबह एनीकट में उनकी लाश मिली।
पुलिस की तफ्तीश तेज
Raigarh two Sisters Death News and Updates: आशंका जताई जा रही है कि एक बहन ने गुस्से में आकर खुदकुशी करने की कोशिश की होगी और दूसरी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूब गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
सहायता राशि का ऐलान
घटना पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शोक जताया है। वहीं, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मृतक बहनों के परिजनों को आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
सीएम ने किया ट्वीट
दो बहनों के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'एक्स' पर लिखा, "रायगढ़ के चक्रधर नगर स्थित पचधारी डैम में डूबने से दो बेटियों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर से दिवंगत बेटियों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति!"
रायगढ़ के चक्रधर नगर स्थित पचधारी डैम में डूबने से दो बेटियों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है।
मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर से दिवंगत बेटियों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
ॐ शांति!
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 25, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जवाब: पुलिस जांच के अनुसार, दोनों युवतियां सगी बहनें थीं, जो पारिवारिक विवाद के कारण सोमवार देर रात घर से निकली थीं। आशंका जताई जा रही है कि एक बहन ने आत्महत्या करने की कोशिश की और दूसरी उसे बचाने गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raigarh two Sisters Death News and Updates, Police expressed the possibility of suicide and accident
रायगढ़
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm