Chhattisgarh Media Team Tripura Tour: छत्तीसगढ़ की 14 सदस्यीय मीडिया टीम त्रिपुरा के लिए रवाना, राज्य की कला, संस्कृति और विरासत को जानने का मिलेगा मौका
Chhattisgarh Media Team Tripura Tour: छत्तीसगढ़ की 14 सदस्यीय मीडिया टीम त्रिपुरा के लिए रवाना, राज्य की कला, संस्कृति और विरासत को जानने का मिलेगा मौका

Chhattisgarh Media Team Tripura Tour
रायपुर। पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार, रायपुर के नेतृत्व में त्रिपुरा राज्य में भारत सरकार प्रवर्तित लोक कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति के अवलोकन के साथ ही साथ राज्य के कला, संस्कृति और विरासत को जानने व समझने के लिए छत्तीसगढ़ की 14 सदस्यीय मीडिया टीम आज सुबह रायपुर एयरपोर्ट से त्रिपुरा के लिए रवाना हो गई है। इस टीम में प्रिंट-मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक-मीडिया और ऑनलाइन-मीडिया के प्रतिनिधिगण और पीआईबी-रायपुर के अधिकारी शामिल हैं।
Read More: Gangster Aman Sao: गैंगस्टर अमन साव लड़ेगा विधानसभा चुनाव, IBC24 के सामने किया बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ की यह मीडिया टीम 28 अक्टूबर, 2024 तक त्रिपुरा राज्य का भ्रमण करेगी। भ्रमण के दौरान मीडिया टीम इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) एवं लैंड पोर्ट अगरतला, उज्जयंता पैलेस, माताबारी (त्रिपुर सुंदरी) मंदिर, सोनामुरा, गोमती नदी इंडो-बांग्ला जलमार्ग जेटी, इंडो-बांग्ला सीमा बाड़, इंडो-बांग्ला बार्डर-जीरो पॉइंट, नीरमहल, रबर बागान-बागमा, ओएनजीसी त्रिपुरा पावर प्लांट-पलाटना, राष्ट्रीय बांस मिशन परियोजनाएं, औद्योगिक रबर पार्क-बोधजंगनगर, पैलेस संग्रहालय/एम्पोरियम (पुरबाशा), एल्बर्ट एक्का युद्ध स्मारक, ओएनजीसी त्रिपुरा नैचुरल गैस संयंत्र, जैव और सौर गांव, इंडो-बांग्ला बार्डर रिट्रीट समारोह, एकीकृत आपातकालीन कमांड नियंत्रण केंद्र, अगरतला और नीपको बिजली संयंत्र का भ्रमण करेगी ।
Read More: Jabalpur Ordnance Factory Blast : खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 13 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
इसके अलावा मीडिया टीम, त्रिपुरा राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेगी। इस मीडिया टीम में पत्रकार जयप्रकाश मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, मनोजकुमार मिश्रा, अभिषेक राय, अभिषेक कुमार, यशवंत धोटे, स्टार जैन, टिंकेश्वर तिवारी, रमेश पांडे, कैलाश प्रसाद, अपूर्वा सिंह और महिमा यादव शामिल है। दो पत्र सूचना कार्यालय के अधिकारी भी इस टीम में सम्मिलित हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: 14 member media team of Chhattisgarh left for Tripura state
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am