CG Corona Case Update: छत्तीसगढ़ में पांव पसारने लगा कोरोना.. आज मिले इतने नए मरीज, जानें कितनी पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या
Corona Active Case in CG: छत्तीसगढ़ में पांव पसारने लगा कोरोना.. आज मिले इतने नए मरीज, जानें कितनी पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या

CG Corona Case Update/Image Credit: IBC24 File
- छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नए मरीज मिले
- अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 पहुंच गई
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आवश्यक जांच कराने के दिए निर्देश
CG Corona Case Update: रायपुर। देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यो में लगातार सामने आ रहे कोरोना मरीजों के चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 700 के पार हो गई है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में अभी कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6491 पहुंच गई है। बात करें आज 10 जून 2025 की तो छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 पहुंच गई है। 44 में से 40 का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है।
CG Corona Case Update: किस जिले में कितने मरीज
बता दें कि, प्रदेश में कोरोना के अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के बाद अब बालोद जिला भी कोरोना की चपेट में आया गया है। आंकड़ों के अनुसार, होम क्वारंटाइन में 40 पीड़ित हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 31 मरीज मिले हैं। वहीं, बिलासपुर में 12, दुर्ग में 5, बालोद और बस्तर में 1-1 मरीज, मिले हैं। बता दें कि, बीते शुक्रवार को 1183 मरीजों की जांच की गई थी, जिसमें से 17 मरीज पाजीटिव मिले थे। इनमें सर्वाधिक रायपुर में 11 लोग शामिल थे। इसके बाद बिलासपुर में 5 और दुर्ग में 1 नया मरीज मिला था। हालांकि, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी में सामान्य इंफ्लूएंजा जैसे लक्षण हल्का बुखार, सर्दी-खांसी या गले में खराश पाए गए हैं।
CG Corona Case Update: अलर्ट मोड़ पर स्वास्थ्य विभाग
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आवश्यक जांच कराने, समय पर सैंपल परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सामान्य लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है और मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। कोरोना पॉजीटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच की जा रही है। साथ ही उनके निवास क्षेत्रों में स्वास्थ्य दल भेजकर सर्वेक्षण किया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 पहुंच गई है।
Web Title: CG Corona Case Update
रायपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm