CG Liquor Scam: ED की चार्जशीट ने खोला “बिग बॉस गैंग” का राज, विवादित IPS की डायरी को टूल बनाकर रची जाती थी अधिकारियों के खिलाफ साजिश
CG Liquor Scam: “बिग बॉस ग्रुप” षड्यंत्र और दुष्प्रचार का काम करता था। विशेष तौर पर उन अधिकारियों के ख़िलाफ़ जो इनके दबाव में आकर काम नहीं करना चाहते थे। …

CG Liquor Scam, image source: ibc24
- ईडी की चार्जशीट में हुआ खुलासा
- अधिकारियों के ख़िलाफ़ षड्यंत्र रचने का काम करता था सिंडिकेट
- ‘बिग बॉस सिंडिकेट’ की काली करतूतें आई सामने
- शराब, कोयला, सट्टा कुछ भी नहीं रहा अछूता
रायपुर: CG Liquor Scam, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय की नई चार्जशीट में फिर एक नया खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि जो चैट्स के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं, उससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस सरकार में घोटाला करने वालों का “बिग बॉस ग्रुप” बना था। इस ग्रुप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य बघेल, उनके मित्र पुष्पक समेत कई अधिकारी और नेता शामिल थे। इस सिंडिकेट के द्वारा साजिश करके, मनगढ़ंत कहानियां बनाकर कुछ अधिकारियों के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता था।
दबाव में नहीं आने वाले अधिकारियों के खिलाफ षड़यंत्र
बताया जा रहा है कि यह “बिग बॉस ग्रुप” षड्यंत्र और दुष्प्रचार का काम करता था। विशेष तौर पर उन अधिकारियों के ख़िलाफ़ जो इनके दबाव में आकर काम नहीं करना चाहते थे। हालाकि कांग्रेस यह दावा करती रही है कि ये लोग एक दूसरे को जानते तक नहीं हैं। लेकिन इस ग्रुप चैट से यह साबित हुआ कि, ये लोग एक दूसरे को जानते भी थे और यह ग्रुप मनगढ़ंत, झूठी कहानियां रचकर दुष्प्रचार को अंजाम देते थे।
CG Liquor Scam, इसके अलावा ईडी ने भी बताया है कि किस तरह ये लोग षड्यंत्र रचते थे और एक विवादित आईपीएस की ‘प्रसिद्ध कल्पनाओं पर आधारित डायरी’ को भी अपने एक टूल के रूप में उपयोग करते थे। 'बिग बॉस गैंग' के द्वारा इसी डायरी को अपना हथियार बनाकर अन्य अधिकारियों के ख़िलाफ़ षड्यंत्र रचने का काम किया गया।
अवैध कमीशन वसूली और नकली-अनअकाउंटेड शराब बेचने का तंत्र
CG Liquor Scam, ईडी की चार्जशीट में यह भी बात सामने आयी है कि वरिष्ठ अधिकारी जैसे अनिल टूटेजा, अरुण पति त्रिपाठी, सौम्या चौरसिया व अन्य, राजनेताओं में जैसे कवासी लखमा, अनवर ढेबर, चैतन्य बघेल और उनके मित्र पुष्पक व अन्य कुछ लोग और ठेकेदार/डिस्टिलरी मालिक मिलकर अवैध कमीशन वसूली और नकली-अनअकाउंटेड शराब बेचने का पूरा तंत्र चला रहे थे। जो कि सीधा सीधा हज़ारों करोड़ रुपये का घोटाला था।
यह बात भी सामने आयी कि जो ईमानदार अधिकारी झुके नहीं उन्हें अपमानित और प्रताड़ित करने में इस सिंडिकेट ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, उसे हर स्तर पर तबाह करने का प्रयास किया गया। जाहिर है कि छत्तीसगढ़ का आबकारी घोटाला पूरे देश में चर्चा का विषय बना, छत्तीसगढ़ की छबि पूरे देश में धूमिल हुई। प्रदेश की जनता को भी इस बात को लेकर मानसिक पीड़ा सहना पड़ा।
ये भी पढ़ें:
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: CG Liquor Scam: ED chargesheet reveals the secrets of the "Big Boss Gang"; the diary of a controversial IPS officer was used as a tool to hatch conspiracies against officials
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm