BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IBC24Shahmaat: प्रदेश के राशन कार्ड्स में क्या कोई बड़ा घोटाला हो रहा है ? क्या मामले की सीरियस जांच होगी ? शहमात में जानें पूरी बात

Raipur News: विपक्ष इसे सरकार के करप्शन का चरमकाल बता रहा है तो सत्तापक्ष इसे विपक्ष का मानसिक दिवालियापन…सवाल है प्रदेश के राशनकार्ड्स में क्या कोई बड़ा घोटाला हो रहा …

IBC24Shahmaat: प्रदेश के राशन कार्ड्स में क्या कोई बड़ा घोटाला हो रहा है ? क्या मामले की सीरियस जांच होगी ? शहमात में जानें पूरी बात
Dr.Anil Shukla
Published: 17 Dec 2025 | 12:01 amModified: 17 Dec 2025 | 12:11 am
HIGHLIGHTS
  1. APL कार्ड्स को BPL कार्ड में बदलकर बंदरबांट का नया खेल
  2. राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर बिफरे सत्तापक्ष के विधायक
  3. सत्तापक्ष विपक्ष का मानसिक दिवालियापन बता रहा इसे

रायपुर: Raipur News, प्रदेश में राशन कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर बिफरे सत्तापक्ष के विधायक...क्या प्रदेश में कोई राशनकार्ड घोटाला चल रहा है ? ये आरोप मीडिया या विपक्ष का नहीं है बल्कि ये आरोप है सत्तापक्ष के विधायकों का...आरोप तो ये भी है कि खाद्य विभाग के अफसर मंत्री जी से सदन में झूठे और गलत जवाब दिलावा कर किरकिरी करवा रहे हैं...विपक्ष इसे सरकार के करप्शन का चरमकाल बता रहा है तो सत्तापक्ष इसे विपक्ष का मानसिक दिवालियापन...सवाल है प्रदेश के राशनकार्ड्स में क्या कोई बड़ा घोटाला हो रहा है ? क्या मामले की सीरियस जांच होगी ? क्या इसका सच सामने आएगा ?

साल 2024 में APL कार्ड्स को BPL कार्ड में बदलकर बंदरबांट का नया खेल

IBC24Shahmaat, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीत सत्र का तीसरा दिन...सदन में राशन कार्ड में फर्जीवाड़े पर बहस से गर्माया रहा...अहम बात ये कि सवाल उठाने वाले सत्तापक्ष के ही विधायक सुशांत शुक्ला रहे...विधायक सुशांत शुक्ला ने सदन में सीधे-सीधे विभागीय मंत्री को घेरते हुए आरोप लगाया कि, साल 2024 में APL कार्ड्स को BPL कार्ड में बदलकर बंदरबांट का नया खेल खेला गया, जिसे लेकर बिलासपुर खाद्य विभाग ने एक FIR तक दर्ज कराई...इस बात को विभागीय मंत्री दयाल दास बघेल ने सिरे से खारिज कर विभाग की ओर से FIR कराने का खंडन किया...जिस पर विधायक सुशांत शुक्ला ने मंत्रीजी पर झूठा जवाब देने की बात कही...सत्ता पक्ष के ही सीनियर विधायकों अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह ने... मामले में हाई पावर कमेटी या विधानसभा समिति से जांच और अलग से चर्चा कराने की मांग रख दी है...चौतरफा घिरे मंत्री को बाद में जांच के तैयार होना पड़ा....।

Raipur News, मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर तंज कसते हुआ कहा कि अब तो सत्तापक्ष के विधायक भी अपनी सरकार के करप्शन से परेशान हो गए हैं...।

मुद्दा गंभीर है और सीधे जुड़ा है जनता के निवाले से...सबको पता है कि APL और BPL कैटेगरी के राशन कार्ड पर मिलने वाले अनाज की मात्रा और सुविधाएं अलग-अलग हैं...ऐसे में अगर ये फर्जी खेल जारी है तो वाकई इसकी गंभीर जांच होना चाहिए...सवाल ये भी है कि क्या विभागीय अफसर, सदन में मंत्रियों से गलत जवाब दिलवा रहे हैं ?

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Is a major scam happening in the state's ration cards? Will the matter be seriously investigated? Learn the full story in "Shahmat."

शहर की खबरें
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm