BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों की हो गई छंटनी, अब नहीं मिल रहा हर महीने 1000 रुपए, जानिए कैसे कट गए महिलाओं के नाम

Mahtari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों की हो गई छटनी, अब नहीं मिल रहा हर महीने 1000 रुपए, जानिए कैसे कट गए महिलाओं …

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों की हो गई छंटनी / Image: IBC24 Customized

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों की हो गई छंटनी / Image: IBC24 Customized

Deepak Dilliwar
Published: 04 Dec 2025 | 4:12 pmModified: 04 Dec 2025 | 4:13 pm
HIGHLIGHTS
  1. 2,41,405 लाभार्थियों की छटनी
  2. महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता
  3. महतारी वंदन योजना की 22वीं किश्त

रायपुर: Mahtari Vandana Yojana मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 03 दिसंबर 2025 को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया। महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त 67,71,012 हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की गई। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।

Mahtari Vandana Yojana सीएम साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं परिवार, समाज और राज्य की उन्नति की आधारशिला हैं, और उनका सशक्त होना एक सशक्त प्रदेश की अनिवार्य शर्त है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में राशि अंतरित होने से माताओं को न केवल आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि परिवार की पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने में भी सुनिश्चित सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र माता इस सहायता से वंचित न रहे तथा पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी वंदन योजना आने वाले समय में लाखों परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी और छत्तीसगढ़ के विकासयात्रा को नई ऊर्जा देगी।

2,41,405 लाभार्थियों की छटनी

बता दें कि महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को पीएम मोदी के हाथों प्रदान की गई थी। पीएम मोदी ने महतारी वंदन की योजना की पहली किस्त 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की थी। वहीं, अगर 22वीं किस्त के हितग्राहियों की संख्या को देखा जाए तो 6786336 ही रह गए हैं। इनमें से 7,662 महिलाओं को हाल ही में योजना का हितग्राही बनाया गया है, जो नियद नेल्ला नार क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 22 महीने के भीतर 2,41,405 लाभार्थी कहां गए। क्या सरकार ने महतारी वंदन योजना के 2,41,405 लाभार्थियों की छटनी कर दी।

कहां गायब हो गए 2,41,405 हितग्राही

दरअसल महतारी वंदन योजना के लिए सरकार ने महिलाओं से आवेदन भरवाए थे। शुरुआती दौर में कई ऐसे लाभार्थियों ने भी इस योजना के लिए आवदन किया था जो पात्र नहीं (जिन्हें वृद्धा पेंशन जैसे अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा हो) हैं। वहीं, योजना की शुरुआत होने से अब तक कई हितग्राहियों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में सरकार ने मृत और अपात्र लोगों की छटनी कर दी है ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिया जा सके। वहीं, कुछ लाभा​र्थियों ने अभी तब बैंक में अपना केवाईसी नहीं कराया है, जिसके चलते उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाते हैं।

क्या है महतारी वंदन योजना?

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के लिए शुरू की गई एक योजना है। इसके तहत, पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव और असमानता को दूर करना है।

योजना की मुख्य बातें

  • आर्थिक सहायता: पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 मिलते हैं।
  • पात्रता: छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाएँ पात्र हैं।
  • आवश्यक दस्तावेज: आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, और बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: महतारी वंदन योजना की 22वीं किश्त के तहत 67,71,012 हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Mahtari Vandana Yojana: Govt Removed More than 2.4 Lakhs Beneficiaries

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm