BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Nitin Nabin BJP: “पार्टी संगठन में नई जान फूंकने को तैयार”, नितिन नबीन के BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर PM मोदी ने दी बधाई, कह दी बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नितिन नबीन को अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर …

Nitin Nabin BJP: “पार्टी संगठन में नई जान फूंकने को तैयार”, नितिन नबीन के BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर PM मोदी ने दी बधाई, कह दी बड़ी बात
muskan mishra
Published: 14 Dec 2025 | 6:20 pmModified: 14 Dec 2025 | 6:26 pm
HIGHLIGHTS
  1. नितिन नबीन BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने
  2. PM मोदी ने X पर पोस्ट कर दी बधाई
  3. वे एक युवा और कर्मठ नेता हैं: PM मोदी

Nitin Nabin BJP: नई दिल्लीः BJP Working President भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है। बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पार्टी ने नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

Nitin Nabin BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नितिन नबीन को अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें बधाई दी और उन्हें एक युवा और कर्मठ नेता बताया। पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नबीन अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं और उनकी ऊर्जा पार्टी को नई मजबूती और दिशा प्रदान करेगी। यह नियुक्ति पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Nitin Nabin BJP: नितिन नबीन की बात करें तो वे बिहार भाजपा के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। नितिन नबीन बांकीपुर से विधान सभा सदस्य (एमएलए) चुने गए हैं। पहली बार उन्होंने 2006 में उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। पिता के निधन के बाद उन्होंने सियासी विरासत को संभाला है। इसके बाद 2010, 2015 और 2020 के बाद अब 2025 में भी जीत का परचमा लहराया है। पहली बार 9 फरवरी 2021 को नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें पथ निर्माण मंत्री बनने का मौका मिला था, लेकिन 9 अगस्त 2022 को नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया था और वे महागठबंधन में चले गए थे। दोबारा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हुए तो 25 मार्च 2024 को नितिन नवीन को फिर से मंत्री बनाया गया। उन्हें शहरी विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। 24 फरवरी 2025 को मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें फिर दोबारा पथ निर्माण मंत्री बना दिया गया। अब 2025 में उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया है।

 ⁠बीजेपी की जीत में अहम भूमिका

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान नितिन नबीन बीजेपी के राज्य के सह प्रभारी थे। गौरतलब है कि 2018 की हार के बाद बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में शानदार वापसी की और पार्टी सत्ता में लौटी। इसमें नबीन की काफी अहम भूमिका रही। जिसके चलते पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा। पार्टी ने 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Nitin Nabin becomes National Executive President PM Modi tweeted

शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am