PM Modi in Rajya Utsav 2025: पीएम मोदी के सिक्योरिटी की कमान ADG दीपांशु काबरा को.. 70 SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, 2000 से ज्यादा जवानों की भी तैनाती
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि अलग-अलग सेक्टरों में अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी पुलिस बल बुलाया जाएगा। जगह-जगह बैरिकेटिंग …

PM Modi Chhattisgarh Visit Schedule
- पीएम मोदी 25वें राज्योत्सव में शामिल होंगे
- 70 एसपीजी कमांडो रायपुर पहुंचे
- नया रायपुर में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम
PM Modi in Chhattisgarh Rajya Utsav: रायपुर: 25 वें राज्योत्सव में शामिल होने छत्तीसगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रवास के दौरान सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी एडीजी दीपांशु काबरा बनाये गये है। बताया गया कि, पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर एयर नया रायपुर क्षेत्र में 5 एडीजी, 12 डीआईजी और 2000 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। पीएम के प्रवास से पहले उनकी सुरक्षा में तैनात रहने वाले एसपीजी के पुलिस महानिरीक्षक समेत करीब 70 एसपीजी कंमाडो रायपुर पहुँच चुके है।
राजधानी से नवा रायपुर तक कड़े सुरक्षा इंतेज़ाम
पुलिस के मुताबिक राजधानी रायपुर से लेकर नवा रायपुर तक सुरक्षा के इंतेज़ाम काफी सख्त होंगे। किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो लिहाजा एक नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नया रायपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री घोषित रहेगी। ... आमजनो के लिए रूट डायवर्जन भी कर दिया गया है। वही 16 स्थानों पर पार्किंग जोन बनाए गए है। पार्किंग जोन से लोगों को लाने और ले जाने के लिए 100 ई-रिक्शे की व्यवस्था के जाएगी।
पढ़ें पीएम मोदी का पूरा दौरा कार्यक्रम
PM Modi in Chhattisgarh Rajya Utsav: बता दें कि, एक नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को पूरे 25 साल हो जाएंगे, लिहाजा राज्य की रजत जयंती का समारोह इस बार काफी अलग और भव्य होने वाला है। प्रदेश सरकार द्वारा नया रायपुर में राज्योत्सव को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में हिस्सा लेने आ रहे हैं और इस भव्य राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी रायपुर के अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। पीएम के प्रवास को लेकर विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पीएम मोदी करीब सात घंटे रायपुर में रहेंगे।
सुबह आगमन, शाम को वापसी
PM Modi Chhattisgarh Visit Schedule: दौरा कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी एक नवम्बर को विशेष विमान से सुबह 9:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। पीएम सुबह 10 से 10:30 तक सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से ‘दिल की बात’ करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 से 11:30 तक ब्रह्मकुमारी के शांति शिखर भवन का शुभारंभ करेंगे। सुबह 11:45 से दोपहर 1:15 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 2:15 तक जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के म्यूजियम का लोकार्पण करेंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और इस समारोह में शामिल होंगे। वहीं, करीब शाम 4:30 बजे पीएम मोदी रायपुर विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
अभेद होगी सुरक्षा व्यवस्था
PM Modi in Chhattisgarh Rajya Utsav: राज्योत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं। नया रायपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। 20 आईपीएस, 100 एडिशनल एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारी समेत 5 हजार जवानों की नया रायपुर के हर हिस्से पर नजर रहेगी। एडीजी रैंक के अधिकारी सुरक्षा इंतज़ामों की मॉनिटरिंग करेंगे। इसके अलावा राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि अलग-अलग सेक्टरों में अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी पुलिस बल बुलाया जाएगा। जगह-जगह बैरिकेटिंग की जाएगी। पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में भी भीड़ के बीच तैनात किए जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
UP Road Accident: गहरी खाई में गिरी पिकअप वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरातफरी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर 2025 को रायपुर में राज्योत्सव समारोह में शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi to Attend Chhattisgarh Rajya Utsav 2025 in Raipur; 70 SPG Commandos Deployed for Security
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am