Raipur News: श्रीरामलला के दर्शन का सुनहरा मौका! राजधानी से अयोध्या-वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई को होगी रवाना
Raipur News: श्रीरामलला के दर्शन का सुनहरा मौका! राजधानी से अयोध्या-वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई को होगी रवाना , रायपुर से अयोध्या और वाराणसी के लिए एक विशेष …

Raipur News, Shri Ram Darshan Yojana, Ayodhya pilgrimage, Varanasi pilgrimage, special train Raipur,
- श्रीरामलला दर्शन योजना,
- रायपुर से अयोध्या और वाराणसी के लिए ट्रेन,
- 15 जुलाई को रवाना होगी विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन,
रायपुर: Raipur News: छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। केंद्र सरकार की श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायपुर से अयोध्या और वाराणसी के लिए एक विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन 15 जुलाई को रवाना होगी। इस धार्मिक यात्रा में रायपुर से 300 से अधिक तीर्थयात्री भाग लेंगे जिन्हें भगवान श्रीराम के पावन नगरी अयोध्या के साथ-साथ बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
Read More : CG Weather Update Today: प्रदेश के इन इलाकों में फिर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Raipur News: 15 जुलाई को यह विशेष ट्रेन दोपहर 1:10 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 16 जुलाई को सुबह 10:15 बजे ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट आदि का दर्शन करेंगे।और 17 जुलाई को सुबह 7:00 बजे ट्रेन वाराणसी से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। 17 जुलाई की रात को दर्शन के उपरांत ट्रेन रात 10:00 बजे अयोध्या से वापसी के लिए रवाना होगी। 18 जुलाई को यह ट्रेन रात 10:00 बजे रायपुर पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन होगा।
Raipur News: श्रीरामलला दर्शन योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन सुलभ कराना है। इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को भारतीय संस्कृति, धार्मिकता और आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा में सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे यात्रा के दौरान भोजन, आवास, दर्शन की व्यवस्था आदि सुनिश्चित की गई हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: श्रीरामलला दर्शन योजना केंद्र सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को कम लागत में अयोध्या, वाराणसी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाना है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur News: Shri Ramlala Darshan Yojana, special train from Raipur to Ayodhya-Varanasi will leave on 15 July
रायपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm