Today News and Live Update 17th July 2025: RCB को बड़ा झटका, बेंगलुरु भगदड़ मामले दर्ज होगा केस, कर्नाटक सरकार ने दी मंजूरी
Today News and Live Update 17th July 2025: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ने स्वछता में लहराया परचम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, जानें देशभर की बड़ी खबरें

Today News and Live Update 17th July 2025: नई दिल्ली: बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB की मुश्किलें बढ़ गई है। अब उनके और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ आपराधिक मामले में दायर करने की मंजूरी कनार्टक सरकार ने दे दी है। कर्नाटक मंत्रिमंडल ने न्यायमूर्ति माइकल डी'कुन्हा आयोग द्वारा प्रस्तुत अंतिम रिपोर्ट को स्वीकार करने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रैंचाइज़ी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने को मंजूरी दे दी है।
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 17 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में प्रतिष्ठित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान कर रही है।
राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड LIVE, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दे रही हैं पुरस्कार
#SwachhBharat #SwachhSurvekshan #Swachhsurvekshan2025
— IBC24 News (@IBC24News) July 17, 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय को जल्द ही नया पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथग्रहण समारोह 18 जुलाई को प्रातः 10 बजे राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित किया जाएगा, जहाँ राज्यपाल मंगुभाई पटेल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज चौथा है। इस दिन सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और प्रश्नकाल के दौरान हंगामा होने की संभावना जताई जा रही है। खासकर खाद और उर्वरकों की स्थिति को लेकर सदस्यों के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी बहस हो सकती है।
Chhattisgarh Vidhan Sabha Live: प्रश्नकाल में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री उमेश पटेल खाद की कमी को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे। वे डीएपी उर्वरक की उपलब्धता और रासायनिक खाद की स्थिति पर संबंधित मंत्री से जवाबदेही की उम्मीद कर रहे हैं। इस विषय पर कृषि और संबंधित विभाग के मंत्री रामविचार नेताम और ओपी चौधरी से भी सवाल किए जाएंगे। सदन में हाउसिंग बोर्ड से जुड़े सवाल भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला अपने ही मंत्री को घेरते हुए नजर आएंगे।
CG News: छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 विमोचन कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 विमोचन कार्यक्रम
कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय शामिल हुए
विस अध्यक्ष रमन सिंह और कई मंत्री शामिल
विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा 2047 पर लघु फिल्म की होगी स्क्रीनिंग
छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी देंगे प्रस्तुति
छग राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम
Bilaspur News: ढेंका गांव में स्टिक डॉग ने मचाया आतंक
बिलासपुर-
ढेंका गांव में स्टिक डॉग ने मचाया आतंक
एक ही दिन में 6 ग्रामीणों को काटा
सभी का अस्पताल में इलाज जारी
Road Accident: कोलार इलाके में स्कूल बस से टकराया बाइक सवार
भोपाल
कोलार इलाके में स्कूल बस से टकराया बाइक सवार…घटना का हैरान करने वाला वीडियो आया सामने….
मौके पर हो गई थी एक की मौत…
दो गंभीर रूप से घायल…
बहुत धीमी गति से टर्न हो रही स्कूल बस में बेहद तेज़ रफ़्तार बाइक सवार अगले टायर में घुसा….
Shahdol News: सीवर लाइन में दबे 1 मजदूर का शव निकाला गया
शहडोल अपडेट-
सीवर लाइन में दबे 1 मजदूर का शव निकाला गया
दूसरे मजदूर को निकालने का काम जारी
SDERF,पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर
Bhopal News: इंजीनियर कपिल शर्मा की हत्या मामलें में SIT गठित
भोपाल
इंजीनियर कपिल शर्मा की हत्या मामलें में SIT गठित…
करीबन 12 दिन पहले कार में मिला था घर से 20 किलोमीटर दूर इंजीनियर का उसकी कार में शव..
पुलिस के लिए चुनौती बना मामला…
दोस्त,करीबियों से पूछताछ, कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद भी आरोपी अब तक पकड़ से दूर…..
Keshkal News: तेज रफ्तार कार डिवाईडर से टकराई
केशकाल-
तेज रफ्तार कार डिवाईडर से टकराई
2 महिलाओं की मौत, चालक गंभीर
हादसे के बाद NH 30 पर लगा जाम
फरसगांव थाना क्षेत्र के सारबेडा की घटना
Katni News: गल्ला व्यापारी लापता
कटनी- गल्ला व्यापारी लापता
खजुरा नाला के किनारे मिली बाइक
गोताखोरों की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी
बारिश के चलते लबालब है खजुरा नाला
Korba News: 2 लाख रु रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार
कोरबा-
2 लाख रु रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार
दूसरे शिक्षक की पत्नी का ट्रांसफर को लेकर रिश्वत
बेला के मिडिल स्कूल में है पदस्थ
ACB ने रिश्वत लेते किया ट्रैप
Nimach News: बुजुर्ग का फंसी पर लटका मिला शव
नीमच –
बुजुर्ग का फंसी पर लटका मिला शव
हत्या के आरोप में गिरफ्तार है बुजुर्ग का बेटा
शर्मिंदगी के चलते सुसाइड करने की आशंका
13 जुलाई को गिरफ्तार हुआ था बुजुर्ग का बेटा
पुलिस मामले की जांच में जुटी
Panna News: NMDC मार्ग पर दिखा टाइगर
पन्ना
NMDC मार्ग पर दिखा टाइगर
वन विभाग की सुरक्षा दीवार पर रैंप वॉक करते दिखा
राहगीरों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
पन्ना NMDC मार्ग का है वीडियो
Gwalior News: सड़क पर दूधिया का हंगामा
ग्वालियर
सड़क पर दूधिया का हंगामा,
दूधिया ने सड़क पर दूध फैंका,
गाड़ी की सर्विस समय पर नही होने से नाराज था,
काफी देर रोड़ पर बैठकर किया हंगामा,
गाड़ी की सर्विस में देरी होने से दूध खराब होने से था नाराज,
सिटी सेंटर इलाके का मामला।
Gwalior News: होटल संचालक और एसआई के बीच विवाद
ग्वालियर
होटल संचालक और एसआई के बीच विवाद,
VVIP ड्यूटी के दौरान हुआ विवाद,
SI प्रशांत शर्मा पर गाड़ियों के कांच फोड़ने का आरोप,
संचालक का आरोप नशे में था एसआई,
यूनिवर्सिटी थाने में है SI पदस्थ।
Gwalior News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अटल सभागार पहुंचे
ग्वालियर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अटल सभागार पहुंचे,
संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, सासंद भारत सिंह कुशवाह, मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद,
ग्वालियर-चम्बल संभाग के बीजेपी कार्यकर्ताओं सम्मेलन को करेंगे संबोधित।
Rewa News: जर्जर भवन का हिस्सा अचानक गिरा
रीवा-अपडेट
जर्जर भवन का हिस्सा अचानक गिरा
हादसे में 2 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी
SDERF, निगम और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद
कोतवाली थाना क्षेत्र का वार्ड नं.36 की घटना
Mandla News: मंडला में डबल मर्डर
मंडला-
मंडला में डबल मर्डर
युवक ने की पड़ोसी और 1 अन्य की हत्या
कुल्हाड़ी से वारकर की हत्या
हत्या का कारण अज्ञात, आरोपी गिरफ्तार
घुघरी थाना क्षेत्र के घुरघुटी गांव का मामला
Rewa News: जर्जर भवन का हिस्सा अचानक गिरा
रीवा: जर्जर भवन का हिस्सा अचानक गिरा
हादसे के दौरान मकान में 3 से 4 लोग मौजूद थे
SDERF, निगम और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद
कोतवाली थाना क्षेत्र का वार्ड नं.36 की घटना
Damoh News: 6 हजार रु की रिश्वत लेते बिजली विभाग के लाइनमैन गिरफ्तार
दमोह –
6 हजार रु की रिश्वत लेते बिजली विभाग के लाइनमैन गिरफ्तार
लोकायुक्त सागर की टीम ने किया गिरफ्तार
बिजली मीटर लगवाने के एवज मे मांगे थे रिश्वत
Kawardha News: नाबालिग की हत्या के मामले में खुलासा
कवर्धा-
नाबालिग की हत्या के मामले में खुलासा
गांव के युवक ने ही की थी हत्या
आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
मृतका के पिता को मारने गया था आरोपी
मौत के बाद रेप का किया था प्रयास
आरोपी ने कल रात वारदात को दिया था अंजाम
पांडातराई थाना पुलिस की कार्रवाई
Bhopal News: अवैध शराब की तस्करी को लेकर शराब व्यवसायी की गुंडागर्दी
भोपाल
अवैध शराब की तस्करी को लेकर शराब व्यवसायी की गुंडागर्दी…
कोलार में अवैध शराब ले जा रहे तस्करों का पीछा कर रहे शराब व्यवसायियों के गुंडों ने मचाया कोहराम…..
तस्करों का पीछा करने के दौरान एक महिला की मौत…..
130 की स्पीड से दौड़ा रहे थे वाहन, इसी दौरान तीन से चार लोग आए वाहनों की चपेट में …..
कोलार पुलिस ने एक वाहन पकड़ा, आरोपियो की तलाश जारी….
Gwalior News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आए
ग्वालियर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आए,
रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत,
रेलवे स्टेशन से अटल सभागार तक होगा स्वागत,
जोरदार बारिश में हो रहा है स्वागत।
Raipur News: छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक 2025 पारित
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक 2025 पारित
भू राजस्व संहिता में सात संशोधन किए गए
5 एकड़ से कम जमीनों का नहीं हो सकेगा बतांकन
गैर कृषि उद्देश्य में नहीं हो सकेगा इस्तेमाल
अवैध प्लाटिंग रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण संशोधन
ऑटो नामांतरण और जिओ मैपिंग जैसे कई महत्वपूर्ण प्रावधान
रायपुर के अटारी में नए निजी विश्वविद्यालय शुरू करने का विधेयक भी पास
रायपुर का 9वा निजी विश्वविद्यालय खुलेगा
शहरी क्षेत्र में पट्टा अधिकार संशोधन विधेयक भी हुआ पारित
लोगों को ढाई लाख के बदले अब ₹3 लाख रुपए मिलेंगे
Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्कर माँ-बेटे को किया गिरफ्तार
भोपाल
क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्कर माँ-बेटे को किया गिरफ्तार…
उड़ीसा से गाँजा लाकर भोपाल में युवाओं को बेचते थे….
दोनो के ऊपर था 5-5 हजार का इनाम…लंबे समय से थे फरार…
आरोपी माँ-बेटे के खिलाफ गांजा तस्करी के 10 से भी ज्यादा मामलें दर्ज…..
आरोपी मोनू और किरण अहिरवार से पुलिस कर रही पूछताछ….
Raipur News: कांग्रेस ने जेम पोर्टल को बंद करने की मांग की
कांग्रेस ने जेम पोर्टल को बंद करने की मांग की
संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा
जेम पोर्टल में खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी है
कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करने जेम पोर्टल बंद किया था
कांग्रेस कभी CBI बैन तो कभी जेम बंद करती है
Ratlam News: 10 बच्चों का ट्रेन से रेस्क्यू
रतलाम-
10 बच्चों का ट्रेन से रेस्क्यू , 4 नाबालिग, 6 बालिग
फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए ले जाए जा रहे थे मासूम
RPF और GRP पुलिस की कारवाई
कटिहार-मुंबई एक्सप्रेस से किया गया रेस्क्यू
यूपी ,बिहार के रहने वाले हैं सभी बच्चे
रेलवे पुलिस और चाइल्ड लाइन कर रही मामले की जांच
Pathalgaon News: चोरों ने सूने घर में बोला धावा
पत्थलगांव-
चोरों ने सूने घर में बोला धावा
1 लाख 85 हजार नगद की चोरी
घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे चोर
5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों से 52 हजार किए जब्त
कांसाबेल थाना का मामला
Telangana News: नक्सली दंपति ने किया सरेंडर
तेलंगाना-
नक्सली दंपति ने किया सरेंडर
तेलंगाना पुलिस अधिकारी के सामने किया सरेंडर
कई नक्सल गतिविधियों में थे शामिल
छग में भी सक्रिय थे नक्सली दंपति
Balodabazar News: बमलेश्वरी गैस एजेंसी में फूड विभाग की रेड
बलौदाबाजार-
बमलेश्वरी गैस एजेंसी में फूड विभाग की रेड
ऑफिस और गोदाम में जांच कर रही टीम
सिलेंडर में ओवर रेट की मिली थी शिकायत
Raipur News: भू राजस्व संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी
विस ब्रेकिंग,
भू राजस्व संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी,
चर्चा के दौरान अमर अग्रवाल ने कहा,
जब मैं राजस्व मंत्री था तो 90 फ़ीसदी बटांकन का काम पूरा करा दिया था
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में काम अटका दिया गया,
मैं दावे से कहता हूं अधिकारी ये काम कभी पूरा नहीं होने देंगे
आरआई, अधिकारियों का सारा खेल इसी बतांकन की आड़ में चल रहा है
बिना बटांकन नक्शे के, रजिस्ट्री हुई तो बड़ा विवाद शुरू होगा
Balrampur News: कुख्यात नक्सली आगर साय गिरफ्तार
बलरामपुर-
कुख्यात नक्सली आगर साय गिरफ्तार
लुट कांड में फरार चल रहा था नक्सली
2022 में मानपुर में हुई लूट का मास्टरमाइंड है
मामले में 7 आरोपी पहले हो चुके है गिरफ्तार
सोने चांदी समेत 2 लाख नगदी की हुई थी लूट
जिले के कई थाना क्षेत्रों में था सक्रिय
आरोपी के पास से भरमार बंदूक जब्त
चलगली पुलिस की कार्रवाई
Raipur News: सदन में उठा भारतमाला प्रोजेक्ट का मुद्दा
सदन में उठा भारतमाला प्रोजेक्ट का मुद्दा
भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने उठाया मुद्दा
कौशिक ने कहा – भारतमाला में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है
बिलासपुर संभाग में ही बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है
मामले में अभी छोटे लोगों की गिरफ्तारी हुई है, बड़ी मछली अब भी बाहर
बड़े लोग कार्रवाई से बचे हुए हैं
धरम लाल कौशिक ने की मामले को गम्भीर बताते हुए सीबीआई जांच की मांग
राजस्व मंत्री ने का जवाब- ईओडब्ल्यू जाँच कर रही, जाँच राज्य की एजेंसी सक्षम है
राजेश मूणत ने कहा,
केंद्रीय मंत्री ने खुद पत्र लिख कर बिंदुवार जांच करने को कहा,
फिर भी कार्यवाही नही कीगई,
जब मामला उछला तो छोटी मछली पकड़ी, बड़ी मछली अब भी बाहर
धर्मजित सिंह,
अधिकारी पर ही कार्यवाही न हो उन जमीन वालो पर भी हो जो टुकड़े कराए है। इन सबको जेल भेजा जाए
Janjgir News: 20 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
जांजगीर-
20 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
जमीन बटांकन के नाम मांगी थी रिश्वत
ACB बिलासपुर की टीम की कार्रवाई
पुटपुरा-धाराशिव गांव का मामला
Tikamgarh News: मकान गिरने से महिला और एक गाय की मौत
टीकमगढ़-
मकान गिरने से महिला और एक गाय की मौत
बारिश के चलते गिरा दो मंजिला मकान
जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के वर्माताल गांव की घटना
Surajpur News: नाला पार करते वक्त 3 माह के बच्चे का डूबने का मामला
सूरजपुर अपडेट-
नाला पार करते वक्त 3 माह के बच्चे का डूबने का मामला
24 घंटे के बाद भी नहीं हो सक बच्चे का रेस्क्यू
नाला पार करते समय मां के गोद से फिसल कर गिरा था बच्चा
DDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी
कोतवाली थाना क्षेत्र के गेतरा मगरिहा नाला का मामला
Bhopal News: बोर्ड ऑफिस चौराहे से चेतक ब्रिज जाने वाली सड़क धंसी
भोपाल
MP नगर में धंसी सड़क…..
बोर्ड ऑफिस चौराहे से चेतक ब्रिज जाने वाली सड़क धंसी….
सड़क के नीचे था नाला नाले के बगल में हुआ सड़क पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा….
PWD विभाग की बताई जा रही सड़क…
PWD के अधिकारी,नगर निगम का अमला पहुंचा मौके पर…
गड्ढे के ऊपर बैरीगेट्स लगाकर ट्रैफिक रोक गया….
Gwalior News: 14वीं स्थान पर आया ग्वालियर
ग्वालियर
स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिग आयी,
14वीं स्थान पर आया ग्वालियर,
10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में 14वां स्थान मिला,
2023 में 16 वें स्थान पर आया था,
मध्य प्रदेश में ग्वालियर को चौथा स्थान मिला,
इसलिए चुना गया ग्वालियर-
– शहर में कचरा निष्पादन के लिए सेनेटरी लैंडफिल साइट की राशि स्वीकृत होने के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे।
– वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के साथ ही एमआरएफ प्लांट की स्वीकृति की जानकारी भी सर्वे के लिए आई टीम को दी गई।
– टीम को केदारपुर स्थित लैंडफिल साइट पर लेगेसी वेस्ट के निष्पादन का काम होते हुए नजर आया।
– शहर में दृश्य स्वच्छता के साथ ही सुंदरीकरण के कार्य जैसे वाल पेंटिंग, चौराहों पर सुंदरता आदि बेहतर नजर आई।
Delhi News: स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ को 7 मिले अवार्ड
स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ को 7 मिले अवार्ड
7 शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अवार्ड
छग के 3 शहरों को मिला प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड
रायपुर निगम को मिला मिनिस्ट्रियल अवार्ड
नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने सभी अवार्ड प्राप्त किए
Baloda Bazar News: 11वीं के छात्र को शिक्षक ने मारा थप्पड़
बलौदा बाजार-
11वीं के छात्र को शिक्षक ने मारा थप्पड़
थप्पड़ मारने पर छात्र के कान का पर्दा फटा
होमवर्क ना करने से नाराज शिक्षक ने मारा था थप्पड़
बलौदा गांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल का मामला
Vidisha News: ASI का व्यक्ति से रिश्वत मांगते वीडियो आया सामने
विदिशा-
ASI का व्यक्ति से रिश्वत मांगते वीडियो आया सामने
व्यक्ति से ASI ने कहा- मैंने अपना काम कर दिया
पैसे देना हो तो दो वरना मत दो- ASI दिलेराम प्रजापति
ASI से बोला एक शक्स- पैसे परसों दे देंगे
ASI बोला मुझे छुट्टी पर जाना है
16 जुलाई की दोपहर का बताया जा रहा है वीडियो
थाने से 200 मीटर दूर पेट्रोल पंप के सामने का वीडियो
SP ने ASI को किया लाइन अटैच, होगी विभागीय जांच
Janjgir News: रेलवे के पेटी कॉन्ट्रेक्टर की मौत
जांजगीर-
रेलवे के पेटी कॉन्ट्रेक्टर की मौत
फांसी पर लटकी मिली लाश
हत्या की जताई जा रही आशंका
मौके पर घसीटने और खून के निशान
सारागांव पुलिस कर रही जांच
कमरीद गांव का मामला
MP News: खाद की किल्लत पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
MP में खाद की किल्लत पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार..
जब खाद की कमी की बात आती है तब किसान संघ गायब हो जाता है..
कृषि मंत्री को बताना चाहिए एमपी में बाहर से कितनी खाद बुलाई..
प्रदेश सरकार को इस का भी जबाव देना चाहिए की एमपी में कालाबाजारी हो रही है या नही..
Balod News: ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने किया सुसाइड
बालोद-
ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने किया सुसाइड
मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान
डौंडी पुलिस घटना की जांच में जुटी
देर रात की घटना
Bhopal News: स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल नंबर 2
भोपाल
स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल नंबर 2
भोपाल में जश्न का माहौल
अध्यक्ष किसान सूर्यवंशी स्वच्छता मित्रों के साथ मना रहे जश्न
ढोल नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल
Bhopal News: कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का बयान
भोपाल…….
मांडू में कांग्रेस विधायकों के प्रशिक्षण शिविर पर कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का बयान….
कांग्रेस को नकल के पहले अकल की जरूरत है….
कांग्रेस नकल सिर्फ इसलिए कर रही क्योंकि बीजेपी ने प्रशिक्षण शिविर लगाया था….
प्रशिक्षण देने वाले को पहले प्रशिक्षित करें कांग्रेस…
खुद ही अप्रशिक्षित और अनुशासनहीन है….
कांग्रेस अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है…
कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता केवल अनुशासनहीनता का पाठ पढ़ सकते हैं….
Baloda Bazar News: उप सरपंच और पंच का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल
बलौदा बाजार-
उप सरपंच और पंच का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल
हितग्राही महिला से 30 हजार रु की मांग रहे रिश्वत
PM आवास के नाम पर मांग रहे रिश्वत
कसडोल जनपद के खैरा गांव का मामला
Surajpur News: हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत
सूरजपुर-
हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत
घटना के 3 दिन बाद मिली जानकारी
गांव से 10 किमी दूर जंगल में झोपड़ी बनाकर रहता था बुजुर्ग
इलाके में 5 हाथियों का दल घूम रहा है
वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट
जंगल की ओर नहीं जाने दी हिदायत
वन परिक्षेत्र घूई का मामला
Raipur News: विधानसभा की कार्यवाही शुरू
Break,
विधानसभा की कार्यवाही शुरू,
हंसी मजाक के साथ शुरुआत,
अजय चंद्राकर ने नेता प्रतिपक्ष से कहा,
आपने सक्ति में निजी विश्व विद्यालय का बहिष्कार कर दिया,
बहिष्कार कही और करना था, कही और कर दिए
भूपेश बघेल कल सीज फायर हुआ था, हम ढूंढ ही रहे थे इसमें ट्रंप कब आएगा
Mandsaur News: मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर
मंदसौर:
मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर
कई इलाकों में घरों के अंदर घुसा पानी
झरनों के पास सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे
लापरवाही के चलते कभी भी हो सकता है हादसा
जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर
Balrampur News Today: IBC24 की खबर का असर स्ट्रीट और हाई मास्क लाइट में गड़बड़ी का मामला
बलरामपुर-
IBC24 की खबर का असर
स्ट्रीट और हाई मास्क लाइट में गड़बड़ी का मामला
SDM के नेतृत्व में 3 सदस्य टीम करेगी जांच
लगभग एक करोड़ रु की लागत से लगाई गई है लाइटें
कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू हुई
Harda News Today: भारी बारिश के चलते नदी नाले आए उफान पर
हरदा-
भारी बारिश के चलते नदी नाले आए उफान पर
अजनाल नदी पर बना गुप्तेश्वर मंदिर का पुल डूबा
कनारदा नदी पर पुलिसकर्मी की कार डूबी
पुलिसकर्मी कार से उतर कर सुरक्षित बाहर निकले
Jagdalpur News Today: दो दिनों से गणेश बाहर नाले में लापता युवक की मौत
जगदलपुर
दो दिनों से गणेश बाहर नाले में लापता युवक की मौत
एसडीआरएफ की टीम ने नाले में कई किलोमीटर दूर सर्च कर युवक का शव किया बरामद
जगदलपुर के शांति नगर में रहने वाला मृतक संदीप बाघ दोस्त के साथ पिकनिक मनाने गया था गणेश बहार नाला
ShivpurI News Today: धार्मिक स्थल पर शराब पार्टी करने वालों ने मांगी माफी
शिवपुरी-
धार्मिक स्थल पर शराब पार्टी करने वालों ने मांगी माफी
कान पड़कर लगाई उठक बैठक, कहा- अनजाने में हुई भूल
खैर को धाम के झरने पर बैठकर की थी शराब पार्टी
वीडियो वायरल होते से ही पुलिस ने लिया संज्ञान
भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम वीरा के कैरखो धाम का मामला
Griyaband News Today: गजपल्ला वॉटरफॉल में बढ़ाई गई सुरक्षा
गरियाबंद-
गजपल्ला वॉटरफॉल में बढ़ाई गई सुरक्षा
वॉटरफॉल में नहाने और स्टंटबाजी पर रोक
आसपास के गांवों में वन विभाग ने कराया मुनादी
बैनर पोस्टर लगाकर पर्यटकों को दी गई चेतावनी
बीते दिन वॉटरफॉल में डूबने से हुई थी युवती की मौत
Jabalpur News Today: MPEB में 2 अफसर फर्जी जाति प्रमाण के आधार पर करते रहे नौकरी
जबलपुर- MPEB में 2 अफसर फर्जी जाति प्रमाण के आधार पर करते रहे नौकरी
दोनों अफसरों ने 12 साल में करोड़ों रुपये रुपये वेतन किया प्राप्त,
कंपनी ने जाति प्रमाण पत्रों की कराई जांच तो हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा,
दोनों अधिकारियों को किया गया निलंबित,
लेखाधिकारी विनोद सिंह राजपूत और सहायक अभियंता अमित केवट ने नौकरी के लिये लगाए थे फर्जी जाति प्रमाण पत्र,
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का मामला
Kanker News Today: गुमसीमुडा गांव में हाथी ने मचाया उत्पात
भानुप्रतापपुर-
गुमसीमुडा गांव में हाथी ने मचाया उत्पात
एक ग्रामीण के मकान को पहुंचाया नुकसान
केले के बगीचा को किया बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत
आमाबेड़ा वन परिक्षेत्र की घटना
Raipur News Today: शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर ठगी
रायपुर…
शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर ठगी…
निजी अस्पताल में कार्यरत बिजनेस डेवलपर
मनीष जैन के साथ हुई ऑनलाइन ठगी…
एसबीआई सिक्युरिटीज व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कराकर 10 लाख रूपयो से ज्यादा की ठगी…
25 हजार रुपए पीड़ित के खाते में प्रोफीड भेजकर लिया झांसे में…
पैसे वापस मांगने पर व्हाट्सएप पर आपके साथ ठगी हुई है… का भेजा मैसेज…
पंडरी थाना में दर्ज हुई FIR….
Sagar News Today: जिले में युवक पर लव जिहाद के आरोप
सागर- जिले में युवक पर लव जिहाद के आरोप
युवक के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने खोला मोर्चा
16 साल की नाबालिग पिछले 8 दिनों से घर से लापता
गांव में रहने वाले मुस्लिम विशेष के युवक पर भगाने का आरोप
करीब 4 थानों का पुलिस बल गांव में तैनात
भोपाल के कटारा हिल्स थाने में अपरहण की धाराओं में है केस दर्ज
मालथौन थाना क्षेत्र के खौराई गांव का मामला
Balaghat News Today: बच्चों को दी जा रही पैरासिटामॉल सिरप जांच में फेल
बालाघाट-
बच्चों को दी जा रही पैरासिटामॉल सिरप जांच में फेल
शासकीय अस्पतालों में दी जा रही दवा अमानक पाई गई
प्रयोगशाला जांच में सिरप असरहीन साबित हुई
धार की दवा कंपनी ने सप्लाई की गई थी सिरप
तीन माह में दूसरी बार शासकीय दवा जांच में फेल हुई
Jabalpur News Today: कुएं की सफाई में मिला बम जैसा शैल कुएं की सफाई के दौरान मिला शैल
जबलपुर- कुएं की सफाई में मिला बम जैसा शैल
कुएं की सफाई के दौरान मिला शैल
शैल से गैस निकलने से फैली दहशत
गोकलपुर मुक्तिधाम स्थित कुएं की सफाई करवा रही थी नगर निगम
मौके पर बम स्कॉड को बुलाकर की गई जांच
जांच में निकला सोडा मेकर गैस सिलेंडर ।
Janjgir-Champa News Today: युवक ने महिला पर टंगिया से हमला किया
जांजगीर-
युवक ने महिला पर टंगिया से हमला किया
महिला के पति ने बचाव किया
हमला का वीडियो आया सामने
घर में घुसकर किया महिला पर हमला
महिला की हालत गंभीर, सिम्स बिलासपुर में भर्ती
नवागढ़ के भैंसदा गांव का मामला
Jabalpur News Today: छोटी उम्र में गैंग बनाकर रॉब झाड़ने की सनक
जबलपुर – छोटी उम्र में गैंग बनाकर रॉब झाड़ने की सनक
मारपीट कर खुद को गुंडा बताने की रील्स सोशल मीडिया में की वायरल
हर्षु सोनकर नाम की ID से वायरल की गई रील
एक युवक को पीट रहे चार आरोपी
पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने वीडियो की जांच की शुरू
जल्द गिरफ्तारी का पुलिस कर रही दावा
Jbalpur News Today: अधूरे पड़े सीवर लाइन प्रोजेक्ट का मामला
जबलपुर- अधूरे पड़े सीवर लाइन प्रोजेक्ट का मामला
NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश पर बनी कमेटी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
सीवेज प्रबंधन पर 400 करोड रु खर्च होने के बाद भी नहीं हो पाया काम पूरा
शहर में नालों की साफ सफाई और सीवेज प्रबंधन पूरी तरह फेल
प्रोजेक्ट का करीब 65% काम है अधूरा
NGT ने मुख्य सचिव, पर्यावरण सचिव और जबलपुर नगर निगम आयुक्त को जारी किया नोटिस
15 सितंबर तक जवाब पेश करने के निर्देश
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...रायपुर
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am