BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

TS Singhdeo on Hindu People: हिंदुओं पर बयानबाजी करके बुरे फंसे टीएस सिंहदेव, भाजपा नेताओं ने लिया आड़े हाथों, कहा- कांग्रेस के साथ कोई नहीं…ना ईसाई…ना अल्पसंख्यक

TS Singhdeo on Hindu People: हिंदुओं पर बयानबाजी करके बुरे फंसे टीएस सिंहदेव, भाजपा नेताओं ने लिया आड़े हाथों, कहा- कांग्रेस के साथ कोई नहीं…ना ईसाई…ना अल्पसंख्यक

TS Singhdeo on Hindu People: हिंदुओं पर बयानबाजी करके बुरे फंसे टीएस सिंहदेव, भाजपा नेताओं ने लिया आड़े हाथों / Image: File

TS Singhdeo on Hindu People: हिंदुओं पर बयानबाजी करके बुरे फंसे टीएस सिंहदेव, भाजपा नेताओं ने लिया आड़े हाथों / Image: File

Deepak Dilliwar
Published: 26 Dec 2025 | 2:22 pmModified: 26 Dec 2025 | 2:23 pm
HIGHLIGHTS
  1. टीएस सिंहदेव ने दावा किया कि मुगलों द्वारा हिंदुओं के दमन के साक्ष्य नहीं
  2. मुगलों के संबंधों का उदाहरण देकर अपनी बात रखी
  3. सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर 'सनातन विरोधी' होने का आरोप लगाया

अंबिकापुर: TS Singhdeo on Hindu People छत्तीसगढ़ सियासत में मुगलों के इतिहास को लेकर घमासान मचा हुआ है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने ऐसी बात कह दी है कि बवाल मचा हुआ है। दोनों कांग्रेस नेताओं के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को आड़े हाथों लिया है। मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ-साथ सांसद संतोष पांडेय ने करारा प्रहार किया है।

TS Singhdeo on Hindu People टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल के बयान को लेकर सांसद संतोष पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि गुमराह करने का काम टीएस सिंहदेव करते रहे हैं और कांग्रेस पार्टी करती रही है। प्रियांक खरगे, स्टालिन इन्होंने सनातनियों को डेंगू मच्छर और गालियां दीं। टीएस ने छत्तीसगढ़ को सबसे गुमराह किया है। स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान भी इन्होंने वैक्सीन का विरोध किया था। पार्टी के लोग भ्रम फैला रहे थे और चुपके से वैक्सीनेशन भी लगवाया। पश्चिम बंगाल में मुगलों के नाम से मस्जिद बनने का समर्थन कर रहे हैं। मैं प्रश्न करता हूं टीएस सिंहदेव से रतनपुर, डोंगरगढ़ में ट्रस्ट है, कूदरगढ़ में भी ट्रस्ट है, आप अंबिकापुर के चढ़ावे का हिसाब दीजिए। ये हमारे संतों के विरोध में बोल रहे हैं, भूपेश बघेल भी वही बोल रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता दोनों को जानती है, उन्हें माफ नहीं करेगी।

वहीं, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी कांग्रेस के दोनों नेताओं पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस दुविधा की स्थिति में है, वो खुद को हिंदुत्व का शुभचिंतक नहीं मानती। अल्पसंख्यकों का वोट पाने उनका माला जपती रहती है, उनका भी वोट कटने लगा तो इस तरह की बात कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ कोई नहीं है, न हिदू न अल्प संख्यक और न ही ईसाई। कांग्रेस कुछ भी कर ले उनका भला होने वाला नहीं है।

टीएस सिंहदेव ने कहा था कि ''पहले मुगल बहुत कम संख्या में थे, वे अपने धर्म का विस्तार उस तरीके से नहीं कर सकते थे। हिंदू सभ्यता में जो पुरानी परंपरा और पुरानी पद्धतियां रही है उसमें देखा है कि राज करने वाले संख्या में सीमित रहते थे और दूसरों से संबंध बनाते थे। उसमें धर्म को लेकर कभी भी कोई बात दिखती नहीं थी। टीएस ने कहा कि सम्राट अशोक हिंदू थे, गौतम बुद्ध ने हिंदू परिवार में जन्म लिया, उन्होंने बौद्ध धर्म को नई दिशा दी। लेकिन कहीं किसी को बौद्ध बनाने का काम उन्होंने नहीं किया। "इतिहास में कहीं ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले जो ये बता सके कि मुगलों ने हिंदुओं पर कार्रवाई की हो, मैं भी इतिहास पढ़ा हूं। इतिहास में मैंने एमए किया है। मैं खुद सरगुजा रियासत से आता हूं, हम भी एक राज परिवार के थे। वहां कितने मुसलमान थे, मुसलमानों के समय में भी सरगुजा रियासत थी। हिंदू सुरक्षित थे।"

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: टीएस सिंहदेव ने कहा कि इतिहास में उन्हें ऐसे साक्ष्य नहीं मिले जो यह साबित करें कि मुगलों ने हिंदुओं पर कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि उनके समय में भी हिंदू सुरक्षित थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: TS Singhdeo on Hindu People: Minister Ramvichar Netam and MP Santosh Pandey Attack Ex Deputy CM

शहर की खबरें
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am