Vijay Sharma Leaks Bhupesh Baghel’s Number: ‘छत्तीसगढ़ की खराब सड़कों के लिए 94252***** पर करें शिकायत’ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया नंबर, लेकिन भड़क गए भूपेश बघेल, जानिए क्यों?
Vijay Sharma Leaks Bhupesh Baghel’s Number: ‘छत्तीसगढ़ की खराब सड़कों के लिए 94252***** पर करें शिकायत’ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया नंबर, लेकिन भड़क गए भूपेश बघेल, जानिए क्यों?

Viraj Sharma Leaks Bhupesh Baghel's Number: 'छत्तीसगढ़ की खराब सड़कों के लिए 94252***** पर करें शिकायत' / Image Source: File
- घुसपैठियों की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया
- भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया
- छत्तीसगढ़ में सरकार और विपक्ष के बीच सियासी जंग
रायपुर: Vijay Sharma Leaks Bhupesh Baghel’s Number छत्तीसगढ़ की सियासत में आज एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है। पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम के बीच जंग छिड़ गई है और दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। दरअसल, डिप्टी विजय शर्मा ने फेसबुक पर घुसपैठियों की जानकारी होने पर सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के इस पोस्ट पर एक युवक ने कमेंट करके पूछा कि ''यदि रोड खराब हो, सड़के रोड न होकर दलदल बन जाए तो कहा सूचना देना है मंत्री महोदय जी? बस युवक के इस कमेंट के बाद से दो नेता आमने सामने आ गए और अब सियासी गलियारे में बवाल मचा हुआ है।
Vijay Sharma Leaks Bhupesh Baghel’s Number युवक के इस कमेंट पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि ''94252***** इस नंबर पर क्यूंकि ये इन्ही की देन है।' पहले तो लोगों को ये समझ ही नहीं आया कि ये नंबर आखिर है किसका, फिर जब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने युवक के कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर अपने ट्विटर पर शेयर किया।
स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि ''कुर्सी है तुम्हारा ये जनाज़ा तो नहीं है, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते। कमाल है विजय शर्मा जी! आपके अधिकारी घुसपैठिए नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं तो आपको जनता के पास जाना पड़ रहा है। सड़कों की दुर्गति ठीक करने के लिए आप मेरा नंबर लोगों को बांट रहे हैं। अपने बूते का नहीं लग रहा है तो छोड़िए उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पद। बल्कि पूरी भाजपा सरकार को इस्तीफ़ा देना चाहिए। जनता को ही संभालना है और हमें ही देखना है तो हम जनता के साथ देख लेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बंग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार जारी है। प्रदेश की पुलिस ने कई जिलों में लगातार कार्रवाई करते हुए सैकड़ों बंग्लादेशी नागरिकों को खोज निकाला है जो अवैध तरीके से रह रहे हैं। इस अभियान में तेजी से लाने के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नागरिकों की मदद मांगी थी, विजय शर्मा के इस पोस्ट के बाद कुछ ही सियासत शुरू हो गई है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये सियासत क्या रंग लाती है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह नंबर नागरिकों से बंग्लादेशी घुसपैठियों की सूचना प्राप्त करने के लिए जारी किया गया है ताकि सरकार अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सके।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Vijay Sharma Leaks Bhupesh Baghel’s Number
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am