Ratlam News: बेखौफ़ होकर कार में ऐसा काम करने जा रहा था शख्स, तभी लग गई पुलिस को भनक, दरवाजा खोलते ही मिला 12 करोड़ रुपए का ये सामान
मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले में पुलिस ने 12 किलो एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। नीमच नारकोटिक्स विभाग की टीम ने माननखेड़ा टोल टैक्स पर कार्रवाई की। …

Ratlam News
- रतलाम पुलिस ने करोड़ों की कीमत वाले 12 किलो MD ड्रग्स बरामद किए।
- आरोपी को माननखेड़ा टोल टैक्स पर गिरफ्तार किया गया, राजस्थान से गुजरात ले जाई जा रही थी खेप।
- पुलिस आरोपी से गिरोह और मास्टरमाइंड के बारे में पूछताछ कर रही है।
रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम ज़िले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करोड़ों रुपये की कीमत वाले एमडी ड्रग्स के तस्कर को धर दबोचा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नीमच केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने माननखेड़ा टोल टैक्स पर कार्रवाई करते हुए 12 किलो एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
12 करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत
मिली जानकारी के अनुसार, नीमच नारकोटिक्स विभाग की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने माननखेड़ा टोल टैक्स के पास एक संदिग्ध कार को रोका। कार की जांच के दौरान टीम ने 12 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की। बताया जा रहा है कि नशे की यह खेप राजस्थान के प्रतापगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इस ड्रग्स की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने ड्रग्स के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
फिलहाल पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर एमडी ड्रग्स की तस्करी के पीछे कौन-सा गिरोह लगातार काम कर रहा है और गिरोह का मास्टरमाइंड कौन है। आपको बता दें कि एमडी ड्रग आज के ज़माने का एक सिंथेटिक ड्रग है, जो क्लबों और पबों में युवाओं की पहली पसंद बताया जाता है। इसे ऊंचे दामों पर बेचकर ड्रग माफिया करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।
https://youtu.be/umnMpqdYVXM?si=SKpJnhqFL21gI32l
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एमडी ड्रग्स सिंथेटिक नशे का प्रकार है, जो क्लब और पब में युवाओं में लोकप्रिय है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Ratlam Police Bust MD Drugs Smuggling Ring, Arrest Major Accused with 12 Kg Drugs
रतलाम
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm