AD · 728×90Advertisement

Ratlam Truck Driver Murder : हाइवे के ढाबे पर हैवानियत! 7 दरिंदों ने मिलकर दो ट्रक ड्राइवरों का किया ऐसा हाल, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Ratlam में पानी के छींटों को थूक समझकर शुरू हुए विवाद में 7 लोगों ने दो ट्रक ड्राइवर भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और …

Ratlam Truck Driver Murder

Ratlam Truck Driver Murder

Sneha Singh
Published: 21 Mar 2026 | 4:24 pmModified: 21 Mar 2026 | 4:30 pm
HIGHLIGHTS
  1. पानी के छींटों को थूक समझकर शुरू हुआ विवाद।
  2. ढाबे पर 7 आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया।
  3. एक ट्रक ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत।
रतलाम: Ratlam Truck Driver Murder मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ मामूली बात पर शुरू हुए विवाद ने एक ट्रक ड्राइवर की जान ले ली। महू-नीमच फोरलेन पर स्थित एक ढाबे में 7 लोगों ने मिलकर दो सगे भाइयों, जो ट्रक ड्राइवर का काम करते थे, उनकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एडिशनल एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना का खुलासा किया है।

पानी के छींटे को समझा थूक

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला 18 मार्च की रात महू-नीमच फोरलेन का है। Dhaba Viral Video यहाँ कपास से भरा ट्रक लेकर ड्राइवर भगवान सिंह तंवर राजस्थान के लिए निकले थे और उनके पीछे उनका भाई उदय सिंह भी पपीते से भरा ट्रक लेकर चल रहा था। इसी बीच ट्रक से पानी के छींटे उड़े, जो ट्रक के पीछे चल रहे बाइक सवारों रोहित, भरत और कन्हैया पर जा गिरे। बाइक सवारों को लगा कि ट्रक ड्राइवर ने उन पर थूका है। थोड़ी दूर जाकर ट्रक फोरलेन किनारे स्थित एक ढाबे पर रुका। इसी बीच बाइक सवार भी होटल पहुँचे और ट्रक ड्राइवर से विवाद करने लगे।

अपने साथियों के साथ मिलकर की पिटाई

इतने में ट्रक ड्राइवर का भाई उदय सिंह पीछे से मौके पर पहुँच गया। बाइक सवारों ने आसपास से अपने रिश्तेदारों को भी ढाबे पर बुला लिया और दोनों ड्राइवरों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।Highway Crime News आसपास के लोगों ने मौके पर मामला शांत कराया और घायल ड्राइवरों को रतलाम मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

इलाज के दौरान मौत

इलाज के दौरान 39 वर्षीय ड्राइवर भगवान सिंह तंवर ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके भाई उदय सिंह का इलाज जारी है। इस पूरे मामले में बिलपांक थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। एएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। [video width="480" height="864" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/03/Uploads_RATLAM_2103-RTM-VIVAD-DEATH-NF5.mp4"][/video] इन्हे भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Ratlam जिले के महू-नीमच फोरलेन पर एक ढाबे में।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Truck Driver Killed in Brutal Assault in Ratlam

शहर की खबरें
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

30 Sept 2026 | 1:53 pm
Forest Officials Attacked: वन विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया वार, महिला वनरक्षक सहित 3 वनकर्मी घायल

Forest Officials Attacked: वन विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया वार, महिला वनरक्षक सहित 3 वनकर्मी घायल

30 Sept 2026 | 12:55 pm