Ratlam Truck Driver Murder : हाइवे के ढाबे पर हैवानियत! 7 दरिंदों ने मिलकर दो ट्रक ड्राइवरों का किया ऐसा हाल, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Ratlam में पानी के छींटों को थूक समझकर शुरू हुए विवाद में 7 लोगों ने दो ट्रक ड्राइवर भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल है।

Ratlam Truck Driver Murder : हाइवे के ढाबे पर हैवानियत! 7 दरिंदों ने मिलकर दो ट्रक ड्राइवरों का किया ऐसा हाल, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Ratlam Truck Driver Murder / Image Source : IBC24 / FILE


Reported By: Vinod Wadhwa,
Modified Date: March 21, 2026 / 04:30 pm IST
Published Date: March 21, 2026 4:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पानी के छींटों को थूक समझकर शुरू हुआ विवाद।
  • ढाबे पर 7 आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया।
  • एक ट्रक ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत।

रतलाम: Ratlam Truck Driver Murder मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ मामूली बात पर शुरू हुए विवाद ने एक ट्रक ड्राइवर की जान ले ली। महू-नीमच फोरलेन पर स्थित एक ढाबे में 7 लोगों ने मिलकर दो सगे भाइयों, जो ट्रक ड्राइवर का काम करते थे, उनकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एडिशनल एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना का खुलासा किया है।

पानी के छींटे को समझा थूक

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला 18 मार्च की रात महू-नीमच फोरलेन का है। Dhaba Viral Video यहाँ कपास से भरा ट्रक लेकर ड्राइवर भगवान सिंह तंवर राजस्थान के लिए निकले थे और उनके पीछे उनका भाई उदय सिंह भी पपीते से भरा ट्रक लेकर चल रहा था। इसी बीच ट्रक से पानी के छींटे उड़े, जो ट्रक के पीछे चल रहे बाइक सवारों रोहित, भरत और कन्हैया पर जा गिरे। बाइक सवारों को लगा कि ट्रक ड्राइवर ने उन पर थूका है। थोड़ी दूर जाकर ट्रक फोरलेन किनारे स्थित एक ढाबे पर रुका। इसी बीच बाइक सवार भी होटल पहुँचे और ट्रक ड्राइवर से विवाद करने लगे।

अपने साथियों के साथ मिलकर की पिटाई

इतने में ट्रक ड्राइवर का भाई उदय सिंह पीछे से मौके पर पहुँच गया। बाइक सवारों ने आसपास से अपने रिश्तेदारों को भी ढाबे पर बुला लिया और दोनों ड्राइवरों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।Highway Crime News आसपास के लोगों ने मौके पर मामला शांत कराया और घायल ड्राइवरों को रतलाम मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

इलाज के दौरान मौत

इलाज के दौरान 39 वर्षीय ड्राइवर भगवान सिंह तंवर ने दम तोड़ दिया, जबकि उनके भाई उदय सिंह का इलाज जारी है। इस पूरे मामले में बिलपांक थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। एएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.