इन तीन राशियों के लिए बेहद मंगलकारी रहेगा आज का दिन, बजरंगबली की कृपा से बनेगे बिगड़े काम, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
21 January 2025 Horoscope इन तीन राशियों के लिए बेहद मंगलकारी रहेगा आज का दिन, बजरंगबली की कृपा से बनेगे बिगड़े काम

Kal Ka Rashifal/08 April 2025 Horoscope| Image source: IBC24 File Photo
21 January 2025 Horoscope: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में बात करें 21 जनवरी 2025 दिन मंगलवार की तो आज चंद्रमा का संचार चित्र उपरांत स्वाति नक्षत्र से होगा और इन दोनों नक्षत्रों पर सवार होकर चंद्रमा आज कन्या राशि से तुला राशि में आएंगे। जबकि आज ही मंगल अपनी नीच राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में वापस आ रहे हैं जिससे चंद्रमा का शुक्र और मंगल के साथ नवम पंचम योग बनेगा। ऐसे में आज का दिन कर्क, तुला और मकर राशि के लिए बेहद शुभ साबित होगा।
Read More : मंगलवार के दिन किए इन उपायों से हमेशा बनी रहती है बजरंगबली की कृपा, हर परिस्थिति में देते हैं साथ
कर्क राशि
आप किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपको लाभ के अवसर दिला सकते हैं। आज की शाम आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपका सपना पूरा हो सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। मामा और मौसी की तरफ से लाभ पाएंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ और संपत्ति की प्राप्ति होगी। जो लोग आज अपना पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए निवेश करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई बेहतर मौका मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। आज आप अपने काम के प्रति सजग और सतर्क रहेंगे। लंबे समय के लिए निवेश करना शुभ साबित होगा। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों का सम्मान मिलेगा। बिजनेस में आपको आज साहसिक निर्णय का लाभ मिलेगा।
आज का राशिफल

कुंभ (Aquarius)
आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम व संतान पक्ष से भी सुख मिलेगा।

मीन (Pisces)
आज विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लेखक, कवि और कलाकारों को सफलता मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।

मेष (Aries)
आज जमीन, मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। कारोबार में भी लाभ के संकेत हैं। घरेलू तनाव को खुद पर हावी न होने दें।

वृषभ (Taurus)
आज आपकी मेहनत का पूरा फायदा मिल सकता है। कारोबार मजबूत होगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम और संतान पक्ष से भी सुख मिलेगा।

मिथुन (Gemini)
आज सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क (Cancer)
आज मन थोड़ा परेशान और बेचैन रह सकता है। खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है। बेवजह की टेंशन लेने से बचें। प्रेम, संतान और कारोबार के मामले में स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी।

सिंह (Leo)
आज आपकी आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने कामों से भी धन मिलने के योग हैं। कारोबार में भी लाभ हो सकता है।

कन्या (Virgo)
आज कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं।

तुला (Libra)
आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई जोखिम न लें। विवाद या अनावश्यक परेशानी में फंसने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)
आज नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके कामों में भी तेजी आएगी। सेहत में सुधार होगा और प्रेम व संतान पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु (Sagittarius)
आज धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। कारोबार में फायदा होने के संकेत हैं।

मकर (Capricorn)
आज मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आपकी जरूरत के अनुसार चीजें धीरे-धीरे पूरी होती जाएंगी। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है।
Web Title: 21 January 2025 Horoscope| Aaj Ka Rashifal 21| Daily Horoscope
धर्म
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm