Apara Ekadashi Daan 2025: अपरा एकादशी के दिन राशि अनुसार करें चीजों का दान, बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा
Apara Ekadashi Daan 2025: अपरा एकादशी के दिन राशि अनुसार करें चीजों का दान, बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा

Devshayani Ekadashi 2025/ Image Credit: IBC24 File
- कल 23 मई को अपरा एकादशी मनाई जाएगी।
- इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
- इस व्रत के लाभ से सभी पापों से मुक्ति भी मिलती है।
नई दिल्ली। Apara Ekadashi Daan 2025: हिंदू धर्म में हर महीने एकादशी की तिथि आती है। ऐसे में इस साल 23 मई को अपरा एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। एकादशी तिथि का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है, क्योंकि इसे भगवान विष्णु के समर्पण और कृपा प्राप्त करने के सर्वोत्तम दिन के रूप में माना जाता है। इस दिन का व्रत रखने से न केवल व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है, बल्कि सभी पापों से मुक्ति भी मिलती है। मान्यता है कि, इस दिन राशि अनुसार चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इस व्रत को रखने के नियम क्या है।
शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 23 मई को देर रात 01 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 23 मई को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा 24 मई को व्रत का पारण किया जाएगा।
पूजा विधि
अपरा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करें। चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विराजमान करें। चंदन और फूलमाला चढ़ाएं। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। विधिपूर्वक मंत्रों का जप और विष्णु चालीसा का पाठ करें। अपरा एकादशी व्रत कथा का पाठ करें। फल और मिठाई आदि चीजों का भोग लगाएं। भोग थाली में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। धन और कपड़े समेत आदि चीजों का दान करें।
राशि अनुसार करें दान
मेष राशि- मेष राशि के जातकों को इस तिथि को भगवान विष्णु को लाल फूल जैसे गुलाब या कमल अर्पित करना चाहिए और तुलसी माता के पास देसी घी का दीपक जलाएं।
वृषभ राशि- भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से गाय के दूध से अभिषेक करें और पीले वस्त्र का दान करें। इससे आर्थिक समृद्धि और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले धन का दान करें और भगवान विष्णु को हरे रंग के फल अर्पित करें। इससे बुद्धि और व्यापार में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि- भगवान विष्णु को धनिया की पंजीरी का भोग लगाएं और चांदी का दान करें। इससे मानसिक शांति और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
सिंह राशि- श्रीहरि विष्णु को लाल चंदन अर्पित करें और सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य दें। इससे करियर में उन्नति मिलेगी।
कन्या राशि- कन्या राशि वाले जातक इस दिन मोर पंख अर्पित करें और हरी मूंग की दाल का दान करें। इससे उनके स्वास्थ्य और बौद्धिक क्षमता में सुधार होगा।
तुला राशि- तुला राशि वालों को इस दिन भगवान विष्णु को दही-चीनी का भोग लगाएं और सफेद वस्त्र का दान करें। इससे रिश्तों में सामंजस्य और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि- भगवान विष्णु को लाल मसूर की दाल अर्पित करें और तांबे का दान करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
धनु राशि- पीले चंदन का तिलक लगाएं और भगवान को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं। इससे शिक्षा और आध्यात्मिक उन्नति में सहायता मिलेगी।
मकर राशि- भगवान विष्णु को नीले फूल अर्पित करें और काले तिल का दान करें। कार्यक्षेत्र में बाधाएं दूर होंगी और स्थिरता आएगी।
कुम्भ राशि- तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और मटका या घड़ा का दान करें। इससे सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक शांति में वृद्धि होगी।
मीन राशि- मीन राशि वाले पीले वस्त्र का दान करें और भगवान को केले का भोग लगाएं। इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा और सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।
लेखक के बारे में
Web Title: Donate things according to your zodiac sign on Apara Ekadashi, Lord Vishnu's blessings will remain
धर्म
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm