#SarkaronIBC24: राणा सांगा पर बयान, जुबानी जंग ने लिया हिंसक रूप, सपा सांसद के घर पर हमला
Statement on Rana Sanga: यूपी के सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान पर अभी तक जुबानी जंग ही चल रहा था.. लेकिन बुधवार के दिन इसने …

- मेवाड़ के राजा राणा सांगा को गद्दार कहा
- हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया
- करणी सेना ने आगरा स्थित रामजीलाल के घर में गदर काटा
आगरा: SarkaronIBC24, यूपी के सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान पर अभी तक जुबानी जंग ही चल रहा था.. लेकिन बुधवार के दिन इसने हिंसक रूप ले लिया... करणी सेना ने आगरा स्थित रामजीलाल के घर में ऐसा गदर काटा कि योगी सरकार के कानून-व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ गई...
घर की टूटी खिड़कियां..कार के टूटे शीशे...तोड़फोड़ और पथराव..बुलडोजर पर तांडव , आगरा की ये तस्वीरें..सपा सांसद रामजी लाल के घर की है..जहां 1000 से ज्यादा करणी सेना कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंचे..पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे. तोड़फोड़ और पथराव किया.. आसपास के घरों और वाहनों को भी निशाना बनाया.. जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए...करणी सेना की तोड़फोड़ रोकने सपा कार्यकर्ता भी सांसद के घर पहुंचे.. उनके बीच जोरदार झड़प हुई.. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई थानों की फोर्स भेजकर हालात पर काबू पाया..
SarkaronIBC24, इस पूरे बवाल की जड़ है सांसद रामजी लाल सुमन का राज्यसभा में 21 मार्च को दिया वो बयान जिसमें रामजीलाल ने..मुगलों की तारीफ करते हुए मेवाड़ के राजा राणा सांगा को गद्दार कहा था...बवाल के वक्त रामजी लाल सुमन दिल्ली में थे.. और घटनास्थल से महज 1 किमी दूर सीएम योगी जनसभा को संबोधित कर रहे थे...आगर में मचे इस बवाल पर सियासत भी खूब गरमाई.. सपा ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए.. तो बीजेपी ने इसके लिए सपा सांसद के राणा सांगा पर बयान को जिम्मेदार ठहराया..
सीएम योगी आदित्यनाथ के आगरा में रहते इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.. विपक्ष हमलावर है तो बीजेपी.. सपा सांसद के राणा सांगा पर दिए बयान को भुना रही है.. अब ये सियासत कहां जाकर थमेगी ये बड़ा सवाल है..
ब्यूरो रिपोर्ट आईबीसी24
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Statement on Rana Sanga, verbal war took violent turn, SP MP's house attacked
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm