भाई दूज के दिन चमकेगी मिथुन समेत 4 राशि के जातकों की किस्मत, सौभाग्य योग से होगी सम्मान और यश में वृद्धि
Sunday Ka Rashifal : भाई दूज के दिन सौभाग्य योग, शोभन योग और अनुराधा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है जिससे कल के दिन का महत्व

Thursday ka Rashifal/Image Credit : File Photo
नई दिल्ली : Sunday Ka Rashifal : भाई दूज के दिन सौभाग्य योग, शोभन योग और अनुराधा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, भाई दूज के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों को मिलेगा। इन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कल का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और सूर्यदेव की कृपा भी बनी रहेगी, जिससे इन 5 राशियों के मान सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कल यानी 3 नवंबर का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।
इन राशि के जातकों का बदलेगा भाग्य
मिथुन राशि
Sunday Ka Rashifal : भाई दूज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। मिथुन राशि वाले कल अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भाग लेने से आपका सम्मान भी बढ़ेगा। भाई दूज की वजह से घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और सभी सदस्य अपने अपने कार्यों में व्यस्त भी रहेंगे। घर में कुछ मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में काफी शोर शराबे का माहौल रहेगा और सभी सदस्य काफी प्रसन्न भी नजर आएंगे। दुकानदार व व्यापार करने वालों को अच्छा धन लाभ होगा और पूरे दिन व्यापारिक कार्यों में व्यस्त नजर भी आएंगे। कल किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने में ही भलाई है इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार का हमेशा ध्यान रखें। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व काफी मंगलदायी रहने वाला है और काफी मिठाइयां खाने का भी मौका मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भाई दूज का दिन शानदार रहने वाला है। कर्क राशि वाले कल सुबह से काफी प्रसन्न नजर आएंगे और दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा करने का मौका भी मिलेगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो कल वह वापस मिल सकता है और अपनी बहन के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को कल अच्छा मुनाफा मिलेगा और विदेश जाने के संकेत भी मिलेंगे। पार्टनरशिप में बिजनस करने वालों को कल अच्छा फायदा होगा और पार्टनर के साथ जरूरी बातचीत भी कर सकते हैं। भाई दूज की वजह से सुबह से ही काफी व्यस्त नजर आएंगे और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ भी आपके संबंध मजबूत रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के साथ अगर अनबन चल रही है तो कल किसी रिश्तेदार के माध्यम से वह दूर खत्म होगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल भी बना रहेगा।
कन्या राशि
Sunday Ka Rashifal : भैया दूज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सुखमय रहने वाला है। कन्या राशि वाले कल अपना काम छोड़कर दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देंगे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। कल का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा और आपके सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे होते जाएंगे। भाई दूज की वजह से घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा और रिश्तेदारों के आने से सभी सदस्य आपकी खुशियों में सोने पर सुहागा वाली स्थिति रहेगी। भाई-बहनों के बीच रिश्ता मजबूत होगी और खास गिफ्ट भी दिया जा सकता है। त्योहार की वजह से व्यापारियों को अच्छा फायदा होगा और ग्राहकों का पूरे दिन आना जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो कल का दिन उत्तम रहेगा। शाम का समय दोस्तों व प्रियजनों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भाई दूज का दिन लाभदायक रहने वाला है। धनु राशि वाले को कल भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। घर के बच्चे काफी मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और नए नए पकवान का आनंद भी लेंगे। किसी रिश्तेदार के माध्यम से कल आपको धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत नजर आएगी। माता पिता की मदद से कल आप किसी प्रॉपर्टी व जमीन में निवेश करने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में अच्छा फायदा होगा। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो कल उनकी यह सपना पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ेगा। दुकानदार कल पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। संतान के प्रति कल अपने सभी दायित्वों को पूरा करने में सफल रहेंगे और आपके मन का कुछ बोझ भी हल्का होगा।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
आज का राशिफल

कुंभ (Aquarius)
आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम व संतान पक्ष से भी सुख मिलेगा।

मीन (Pisces)
आज विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लेखक, कवि और कलाकारों को सफलता मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।

मेष (Aries)
आज जमीन, मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। कारोबार में भी लाभ के संकेत हैं। घरेलू तनाव को खुद पर हावी न होने दें।

वृषभ (Taurus)
आज आपकी मेहनत का पूरा फायदा मिल सकता है। कारोबार मजबूत होगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम और संतान पक्ष से भी सुख मिलेगा।

मिथुन (Gemini)
आज सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क (Cancer)
आज मन थोड़ा परेशान और बेचैन रह सकता है। खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है। बेवजह की टेंशन लेने से बचें। प्रेम, संतान और कारोबार के मामले में स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी।

सिंह (Leo)
आज आपकी आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने कामों से भी धन मिलने के योग हैं। कारोबार में भी लाभ हो सकता है।

कन्या (Virgo)
आज कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं।

तुला (Libra)
आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई जोखिम न लें। विवाद या अनावश्यक परेशानी में फंसने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)
आज नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके कामों में भी तेजी आएगी। सेहत में सुधार होगा और प्रेम व संतान पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु (Sagittarius)
आज धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। कारोबार में फायदा होने के संकेत हैं।

मकर (Capricorn)
आज मन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आपकी जरूरत के अनुसार चीजें धीरे-धीरे पूरी होती जाएंगी। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: luck of people of 4 zodiac signs including Gemini will shine On Bhai Dooj, honor and fame will increase due to good luck
धर्म
और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानिए कैसे नौ दिनों में उगने वाले ‘जौ’ खोलते हैं आपके आने वाले समय का राज़!
30 Sept 2026 | 2:14 pm
Pitru Paksha Pitra Dosh Upay: पितृ दोष ने रोक रखी है तरक्की? इन देवताओं की करें पूजा, जल्द दूर होंगी सारी परेशानियां!
30 Sept 2026 | 11:14 am
Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: महीने के आखिरी दिन इन राशि वालों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
30 Sept 2026 | 6:32 am