BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mangalwar Ke Upay: साल 2024 के आखिरी दिन कर लें ये खास उपाय, हमेशा बनी रहेगी बजरंगबली की कृपा, जीवन से दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Mangalwar Ke Upay: साल 2024 के आखिरी दिन कर लें ये खास उपाय, हमेशा बनी रहेगी बजरंगबली की कृपा, जीवन से दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Hanuman ji ko prasann karane ke upay| Image Credit : pexels

Hanuman ji ko prasann karane ke upay| Image Credit : pexels

Bhavna Sahu
Published: 31 Dec 2024 | 6:51 amModified: 31 Dec 2024 | 6:51 am

Hanuman ji ko prasann karane ke upay: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्त, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। आज साल 2024 का आखिरी दिन है और साथ ही मंगलवार का भी दिन है जो भगवान हनुमान को समर्पित किया गया है। भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी स्वयं रुद्रावतार हैं। उन्हें संकटमोचक भी कहा जाता है। कहा जाता है कि वे जिस व्यक्ति पर भी प्रसन्न हो जाएं, उसके जीवन में सभी संकट क्षणों में दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर मेहनत के बावजूद आपको उसका उचित प्रतिफल नहीं मिल रहा है तो मंगलवार को 5 काम जरूर कर लें। ऐसा करने से बजरंग बली की कृपा बरसती है और बिगड़े हुए सारे काम पूरे होने लग जाते हैं।

Read More: इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है साल का आखिरी दिन, जमकर होगी धन वर्षा, पूरी होगी हर मनोकामना 

1. हनुमान जी का करें पूजन अर्चन

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आपके जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को खास उपाय कर लें। इसके लिए मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपके बिगड़े काम बनने लग जाएंगे।

2. तुलसी के पत्ते चढ़ाएं

शास्त्रों के मुताबिक भगवान हनुमान जी को तुलसी बहुत पसंद हैं। कहते हैं कि अगर हर मंगलवार को बजरंग बली के चरणों में तुलसी के पत्ते अर्पित किए जाएं तो वे खिलखिला उठते हैं और अपने भक्तों को खुलकर आशीर्वाद देते हैं। वे जातकों की सभी समस्याओं को हर लेते हैं। इस उपाय को करने से लोगों की सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

3. राम रक्षा स्रोत का पाठ करें

जिन लोगों को जीवन में बार-बार असफलताएं झेलनी पड़ रही हैं, वे मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर राम रक्षा स्रोत का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और कामयाबी अपने आप आपकी ओर दौड़ लगाने लग जाती है।

4. नींबू-मिर्च का उपाय फायदेमंद

अगर आपके बनते हुए कार्यों में रुकावट आ रही है तो आपके लिए मंगलवार को नींबू-मिर्च का उपाय करना बढ़िया रहेगा। आप 4 मिर्च ऊपर और 4 मिर्च नीचे बांधकर बीच में नींबू लटका दें। इसके बाद उस माला को अपने घर या कार्यस्थल पर लटका दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर भाग जाती है।

5. हनुमान जी को अर्पित करें चमेली का तेल और सिंदूर

भगवान हनुमान को अपने शरीर पर कुमकुम लगाना बहुत पसंद है। इसलिए मंगलवार के दिन नजदीक के मंदिर में जाकर बजरंग बली को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें। कहा जाता है कि इस उपाय से मनुष्य की धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। साथ ही सिर पर चढ़ा हुआ कर्ज भी उतर जाता है।

(यह लेख केवल धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। IBC24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Hanuman ji ko prasann karane ke upay

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm