Mangalwar Upay: बजरंगबली की कृपा पाने के लिए हर मंगलवार करें ये खास उपाय, हर सकंट से मुक्ति दिलाएंगे संकटमोचन
Mangalwar Upay: बजरंगबली की कृपा पाने के लिए हर मंगलवार करें ये खास उपाय, हर सकंट से मुक्ति दिलाएंगे संकटमोचन

Mangalwar Upay: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्त, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। अभी नवंबर का महीना चल रहा है। आज मंगलवार का दिन है जो भगवान हनुमान को समर्पित किया गया है। भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी स्वयं रुद्रावतार हैं। उन्हें संकटमोचक भी कहा जाता है। कहा जाता है कि वे जिस व्यक्ति पर भी प्रसन्न हो जाएं, उसके जीवन में सभी संकट क्षणों में दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर मेहनत के बावजूद आपको उसका उचित प्रतिफल नहीं मिल रहा है तो मंगलवार को 5 काम जरूर कर लें। ऐसा करने से बजरंग बली की कृपा बरसती है और बिगड़े हुए सारे काम पूरे होने लग जाते हैं।
Mangalwar Ke Upay
1. हनुमान जी का करें पूजन अर्चन
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आपके जीवन में एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को खास उपाय कर लें। इसके लिए मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपके बिगड़े काम बनने लग जाएंगे।
2. तुलसी के पत्ते चढ़ाएं
शास्त्रों के मुताबिक भगवान हनुमान जी को तुलसी बहुत पसंद हैं। कहते हैं कि अगर हर मंगलवार को बजरंग बली के चरणों में तुलसी के पत्ते अर्पित किए जाएं तो वे खिलखिला उठते हैं और अपने भक्तों को खुलकर आशीर्वाद देते हैं। वे जातकों की सभी समस्याओं को हर लेते हैं। इस उपाय को करने से लोगों की सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।
3. नींबू-मिर्च का उपाय फायदेमंद
अगर आपके बनते हुए कार्यों में रुकावट आ रही है तो आपके लिए मंगलवार को नींबू-मिर्च का उपाय करना बढ़िया रहेगा। आप 4 मिर्च ऊपर और 4 मिर्च नीचे बांधकर बीच में नींबू लटका दें। इसके बाद उस माला को अपने घर या कार्यस्थल पर लटका दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर भाग जाती है।
4. राम रक्षा स्रोत का पाठ करें
जिन लोगों को जीवन में बार-बार असफलताएं झेलनी पड़ रही हैं, वे मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर राम रक्षा स्रोत का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और कामयाबी अपने आप आपकी ओर दौड़ लगाने लग जाती है।
5. हनुमान जी को अर्पित करें चमेली का तेल और सिंदूर
भगवान हनुमान को अपने शरीर पर कुमकुम लगाना बहुत पसंद है। इसलिए मंगलवार के दिन नजदीक के मंदिर में जाकर बजरंग बली को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें। कहा जाता है कि इस उपाय से मनुष्य की धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। साथ ही सिर पर चढ़ा हुआ कर्ज भी उतर जाता है।
(यह लेख केवल धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। IBC24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: Mangalwar Upay
धर्म
और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानिए कैसे नौ दिनों में उगने वाले ‘जौ’ खोलते हैं आपके आने वाले समय का राज़!
30 Sept 2026 | 2:14 pm
Pitru Paksha Pitra Dosh Upay: पितृ दोष ने रोक रखी है तरक्की? इन देवताओं की करें पूजा, जल्द दूर होंगी सारी परेशानियां!
30 Sept 2026 | 11:14 am
Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: महीने के आखिरी दिन इन राशि वालों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
30 Sept 2026 | 6:32 am