#SarkarOnIBC24: पहले चरण का चुनाव.. चले सियासी दांव, पंचायत में भी खिला ‘कमल’
CG Panchayat Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार को पूरा हुआ और मंगलवार को इसके नतीजे आ गए।

CG Panchayat Chunav Result 2025/ Image Credit: IBC24
रायपुर: CG Panchayat Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार को पूरा हुआ और मंगलवार को इसके नतीजे भी आ गए। पंचायत चुनाव भले दलीय आधार पर नहीं कराए गए थे, लेकिन जब परिणाम सामने आए तो ये साफ हो गया कि कांग्रेस और बीजेपी में से किसके समर्थकों का पलड़ा भारी रहा है।
छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकायों के चुनावों के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस के लिए खबर अच्छी नहीं है। पहले चरण में कांग्रेस की तुलना में बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा है। बात अगर जिला पंचायत के वार्डों की करें तो भाजपा को 149 जिला पंचायत वार्ड्स में से 115 में सफलता मिली है। बीजेपी इसे लेकर उत्साहित है और इसे डंबल इंजन का कमाल बता रही है और कांग्रेस पर निशाना भी साधा है।
यह भी पढ़ें: #SarkarOnIBC24: महाकुंभ पर विधानसभा में सियासी गदर, SP और BJP में फिर छिड़ी रार
CG Panchayat Chunav Result 2025: निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस को पंचायत चुनाव में भले झटका लगा हो लेकिन कांग्रेस इसे अपनी हार मानने के बजाय बीजेपी पर सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगा रही है।
2018 में कांग्रेस जब सत्ता में आई थी तब नरवा-घुरुवा-गरुवा-बाड़ी के जरिए गांवों में अपनी पकड़ मजबूत की थी, लेकिन 6 साल के अंदर जनता उसके इन कामों को भुला देगी इसकी उसे उम्मीद नहीं रही होगी। विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय चुनावों में खराब प्रदर्शन ने पार्टी को संकट में डाल दिया है। अब कांग्रेस के सामने अपना वजूद बनाए रखने और जनता का भरोसा फिर से हासिल करने की बड़ी चुनौती पैदा हो गई है।
https://youtu.be/PJmpXfo6rBY?si=TPkJOZObZ3OA0OcU
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: First phase of elections... political stakes were played, 'lotus' bloomed in panchayat too
Sarkar
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm