#SarkarOnIBC24 : Delhi में बैठक.. Chhattisgarh में सियासत, Congress का वार.. BJP का पलटवार
CG Politics : छत्तीसगढ़ कांग्रेस आए दिन साय सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ रही। दूसरी तरफ बीजेपी की अंदरुनी पॉलिटिक्स

CG Politics / Image Credit : IBC24
रायपुर : CG Politics : छत्तीसगढ़ कांग्रेस आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर साय सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ रही। दूसरी तरफ बीजेपी की अंदरुनी पॉलिटिक्स पर भी तंज कस रही है। कांग्रेस की माने तो बीजेपी नेताओं के बीच फूट और असंतोष इतना ज्यादा है कि बड़े नेता रायपुर की जगह दिल्ली में बैठके ले रहे हैं। कांग्रेस के इस तंज पर बीजेपी भी खामोश नहीं बैठी। डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया कि कांग्रेस नेता इतने खाली हैं कि उनके पास कोई काम नहीं बचा है।
CG Politics : कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नेताओं के बीच फूट और असंतोष का आरोप लगाया है। पीसीसी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पार्टी नेताओं के बीच गुस्सा इतना ज्यादा है कि बड़े नेता डर कर छत्तीसगढ़ में बैठक नहीं ले पा रहे हैं। उन्हें डर है कि जो घटना नरेंद्र मोदी के साथ हुई थी, कहीं उनके साथ भी ना हो जाए, इसलिए अब ये बैठकें दिल्ली में की जा रही है। यहां तक कि मंत्री पद के दावेदारों के बीच भी इस कदर नाराजगी है कि जिस दिन दो मंत्री की नियुक्ति हो जाएगी उसी दिन सरकार गिर जाएगी। कांग्रेस नेता के इस बयान पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेसी इतने खाली हो गए हैं, कि कोई काम नहीं बचा। इसलिए भाजपा कब और कहां बैठक कर रही है, इसकी चिंता किए जा रहे हैं। उन्हों कहा कि विष्णुदेव साय की मजबूत और सशक्त सरकार है, 5 साल तक चलेगी। कांग्रेसी जो सपना देख रहे हैं, वो कभी पूरा नहीं होगा। अगले 15-20 सालों तक कांग्रेस सत्ता के करीब नजर नहीं आएगी।
इसलिए भाजपा कब और कहां बैठक कर रही है, इसकी चिंता किए जा रहे हैं। उन्हों कहा कि विष्णुदेव साय की मजबूत और सशक्त सरकार है। 5 साल तक चलेगी. कांग्रेसी जो सपना देख रहे हैं, वो कभी पूरा नहीं होगा। अगले 15-20 सालों तक कांग्रेस सत्ता के करीब नजर नहीं आएगी।
https://youtu.be/WebW2A-4qBM?si=5hFuEYJXq7ICHQzW
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Meeting in Delhi.. Politics in Chhattisgarh, Congress' attack.. BJP's counter-attack
Sarkar
और भी पढ़ें ›
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm