#SarkarOnIBC24: धरसीवां सीट पर कम नहीं हो रही भाजपा की मुश्किलें.. अब पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने तरेरी आंखे, खरीदा नामांकन

आज सुबह ही देवजी भाई पटेल ने सोशल मीडिया के बायो से अपनी जानकारी में 'धरसींवा का सेवक' भी जोड़ दिया साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा कि विजयदशमी के दिन राजनीतिक विभीषणों को चिन्हित कर रहा हूं।

#SarkarOnIBC24: धरसीवां सीट पर कम नहीं हो रही भाजपा की मुश्किलें.. अब पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने तरेरी आंखे, खरीदा नामांकन

Sarkar On IBC24

Modified Date: October 26, 2023 / 12:00 am IST
Published Date: October 26, 2023 12:00 am IST

धरसींवा: विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। यहां बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। छॉलीवुड स्टार अनुज शर्मा को तो कांग्रेस ने भरोसा जताया है। पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा पर लेकिन धरसींवा की सीट से बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। पूर्व विधायक देवजीभाई ने कहा कि उन्हें अब भी भाजपा पर भरोसा है और पार्टी प्रत्याशी बदलने पुनर्विचार कर सकती है। हालांकि आज सुबह ही देवजी भाई पटेल ने सोशल मीडिया के बायो से अपनी जानकारी में ‘धरसींवा का सेवक’ भी जोड़ दिया साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा कि विजयदशमी के दिन राजनीतिक विभीषणों को चिन्हित कर रहा हूं।

#FaceToFaceMadhyaPradesh: नाराज नेताओं के सामने कांग्रेस का सरेंडर.. प्रेशर पॉलिटिक्स या जातिगत समीकरण से हुआ रोलबैक, देखें रिपोर्ट

आप को याद दिला दें कि जब से धरसींवा विधानसभा से बीजेपी ने अनुज शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। तब से स्थानीय स्तर पर उनका विरोध किया जा रहा है और डैमेज कंट्रोल के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को धरसींवा के खरोरा पहुंचना पड़ा और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को समझाना पड़ा था कि चेहरा अहम नहीं है, कमल का फूल महत्वपूर्ण है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

अब जुड़े IBC24 के WhatsApp Channel से

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown