#SarkarOnIBC24: फिर ‘कॉन्ट्रोवर्सी किंग’ बने मंत्री लखमा.. सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए आखिर क्यों भूल जाते है खुद का सियासी किरदार? ‘देखें सरकार’..
Sarkar on IBC24
Sarkar On IBC24: सियासत के कुछ किरदार सुर्खियां बनाने में माहिर होते हैं। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी कुछ ऐसे ही नेता हैं। जिनके कामों से कहीं अधिक उनकी बोली, उनकी कार्यशैली सुर्खियां बनाती हैं। एक बार फिर लखमा का एक वीडियो वायरल है, जिसमें खुलेआम कैमरे के सामने उनकी हरकत से बन गया एक नया विवाद, एक नई कॉन्ट्रोवर्सी।
अपने बेबाक बोल के लिए पहचाने जाने वाले छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा कहीं हो और वो खबर न बने ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन इस बार खबरों में होने की वजह उनके, उनकी पार्टी और समाज के लिए अच्छी नहीं है। देर न करते हुए पहले आप ये वीडियो देख लीजिए। ये तस्वीर थोड़ी धुंधली इसलिए कर दी गई है। क्योंकि मंत्री महोदय न पहले होठों में बीड़ी फंसाई। दूसरे शख्स के होठों से सुलग रही बीड़ी से अपनी बीड़ी जलाई और ये सब हो रहा था खुले आम, सार्वजनिक जगहों पर। बीड़ी का कस उड़ाते हुए आबकारी मंत्री ने पूरे गांव का दौरा किया।
इस एक वीडियो में लोकतंत्र का तकाजा मंत्री पद का प्रोटोकॉल और निर्वाचित जनप्रतिनिधि की मर्यादा तीनों ही धुएं में उड़ते नजर आ रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर स्मोकिंग एक अपराध है..लेकिन मंत्रीजी को इस बात की फिक्र नहीं और ऐसा नहीं है कि नशे को लेकर मंत्री का रूख कोई नया है। 9 अप्रैल 2023 को कवासी लखमा ने कहा था कि लोगों को शराब पीने का स्टाइल नहीं पता है।
कवासी लखमा आबकारी मंत्री, समाज के प्रतिनिधि हैं। उनके आचरण और व्यवहार का प्रभाव लोगों पर पड़ता है। लेकिन इस तरह के उदाहरण से समाज पर क्या असर पड़ेगा। कम से कम इस पर चर्चा की जरूरत तो नहीं है।

Facebook


