Firing In Funeral: अंतिम संस्कार के दौरान युवकों ने बरसाई गोलियां, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

Firing In Funeral: नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में अंतिम संस्कार के दौरान बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में आठ लोग मारे गए।

Firing In Funeral: अंतिम संस्कार के दौरान युवकों ने बरसाई गोलियां, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

Firing In Funeral/Image Credit: AI

Modified Date: July 13, 2026 / 04:32 pm IST
Published Date: July 13, 2026 4:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नाइजीरिया में अंतिम संस्कार के दौरान बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में आठ लोग मारे गए।
  • गोलीबारी की इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं।
  • यह हमला रविवार तड़के बेन्यू राज्य के ओटुक्पो-नोबी समुदाय में हुआ।

Firing In Funeral: अबूजा: अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में अंतिम संस्कार के दौरान बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में करीब 10 लोग मारे गए। पुलिस प्रवक्ता उदेमे एडेट ने बताया कि यह हमला रविवार तड़के बेन्यू राज्य के ओटुक्पो-नोबी समुदाय में हुआ। उन्होंने बताया कि घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किस वजह से हुआ। नाइजीरिया के अनाज उत्पादन के मुख्य राज्य बेन्यू में संसाधनों को लेकर चरवाहों और किसानों के बीच अक्सर टकराव होता रहा है। पिछले साल येलेवाटा समुदाय में 150 लोग मारे गए थे।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

एडेट ने बताया कि झोपड़ियों और एक मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी गई। उन्होंने बताया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती की गई है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एजेंसी एमनेस्टी इंटरनेशनल की नाइजीरिया इकाई के मुताबिक इस गोलीबारी में कम से कम 10 लोग मारे गए। (Firing In Funeral) नाइजीरिया की पुलिस अक्सर हताहतों की संख्या कम करके बताती है।

Firing In Funeral: मानवाधिकार समूह ने कहा कि हमले के बाद युवाओं के विरोध-प्रदर्शन से संकेत मिलता है कि लोग अब तंग आ चुके हैं और वे उन छापों और अपहरणों को खत्म करना चाहते हैं, जिन्होंने बेन्यू राज्य के कई इलाकों में लोगों का ‘‘जीवन नरक’’ बना दिया है। समूह ने कहा, ‘‘सरकार को लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा करने की अपनी मुख्य जिम्मेदारी निभानी चाहिए।’’

इन्हें भी पढ़ें:-

  1. iQOO 16 Launch Date: न बैटरी खत्म होने का डर, न गेमिंग में रुकावट! धांसू बैटरी और डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप से लैस ये फोन देगी फ्लैगशिप फोन्स को भी कड़ी टक्कर
  2. CG Vidhan Sabha Monsoon Session Sthagit : विधानसभा में राम मंदिर पर जोरदार हंगामा! अध्यक्ष ने इस वजह से किया चर्चा से किया इनकार, अब कल था स्थगित हुई कार्यवाही 
  3. Kashi Mahadev: आख़िर क्यों छोड़ा महादेव ने अपना प्रिय कैलाश पर्वत? जानिए, क्यों पूरी पृथ्वी पर केवल काशी ही बनी शिव-पार्वती का स्थायी धाम?


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.