#SarkarOnIBC24: भाजपा में टिकट को लेकर जारी है माथापच्ची.. आखिर बैठकों से कैसे बैठेगा सत्ता का समीकरण? देखें ‘सरकार’..
Sarkar on IBC24
रायपुर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में आज बीजेपी के कई मोर्चो की अहम बैठक हुई.. (Sarkar On IBC24) छग में जहां सरकार को घेरने के लिए चुनावी रणनीति बनी तो वहीं मध्यप्रदेश के स्पेशल 39 को जीत की ट्रेनिंग दी गई..
मिशन 23 के लिए बीजेपी पूरी तरह से एक्शन में आ चुकी है.. जिसकी बानगी ये दो तस्वीरे हैं..पहली तस्वीर रायपुर की है..जहां प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मांडविया की अगुवाई में बीजेपी आरोप पत्र समिति की बैठक हुई. दूसरी तस्वीर भोपाल की है. यहां बीजेपी संगठन ने अपने स्पेशल 39 के लिए स्पेशल ट्रेनिंग का सेशन रखा.बीजेपी उम्मीदवारों को सीएम समेत पार्टी के कई दिग्गजों ने जीत के टिप्स देने के साथ-साथ चुनाव मैनेजमेंट के गुर भी सिखाए..
इधर रायपुर में आरोप पत्र समिति के संयोजक अजय चंद्राकर ने बताया कि समिति ने भूपेश सरकार के खिलाफ घोटाले, भ्रष्टाचार , वादा खिलाफी के मुद्दों का आरोप पत्र प्रदेश हाई कमान को सौंप दिया..प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की मौजूदगी में कल समिति की एक और बैठक होने वाली है जिसमें आरोप पत्र के मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
आरोप पत्र की समिति की बैठक के अलावा मनसुख मांडविया ने सभी मोर्चा के अध्यक्ष, प्रभारी और महामंत्रियों की बैठक ली.. इसमें सभी मोर्चा को 1 सितंबर से बस्तर और सरगुजा से निकलने वाली विजय संकल्प यात्रा में अपने-अपने वर्ग और समाज के लोगों को जोड़ने का टास्क दिया..
चाँद पर पहुंचा भारत तो अमेरिका में बांटे गए लड्डू… आपका भी दिल छू जाएगा ये Video..
राजधानी में जहां सरकार को घेरने की रणनीति बनी तो बस्तर में बीजेपी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ..केशकाल के प्रियदर्शिनी स्टेडियम में एक कार्यक्रम में पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता बीजेपी की सदस्यता ली..मौके पर बीजेपी ने बस्तर की सभी सीटें जीतने का दावा किया..
कुल मिलाकर एमपी की 39 और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के बाद दोनों राज्यों में बैठकों का दौर जारी है..लेकिन मिशन 2023 को कामयाब बनाने में इन बैठकों से क्या हासिल होता है, ये बड़ा सवाल है..

Facebook


