#SarkarOnIBC24 : दिल्ली का रण, PM Modi का शंखनाद, 4500 करोड़ की सौगात, बिछाई सियासी बिसात
#SarkarOnIBC24 : दिल्ली का रण, PM Modi का शंखनाद, 4500 करोड़ की सौगात, बिछाई सियासी बिसात

Delhi Assembly Election। / Image Credit : IBC24
नई दिल्ली। Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने कमर कसनी शुरु कर दी है और अपनी-अपनी बिसात पर एक-दूसरे की घेराबंदी शुरु कर दी है, जिससे सूबे का सियासी टेम्प्रेचर बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां गरीबों को घर और दिल्ली को हजारों करोड़ रुपए की सौगात दी, तो सत्तारुढ़ आप सरकार पर जमकर जुबानी तीर चलाए।PM के आरोपों पर CM आतिशी से लेकर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया, जिसे सूबे का सियासी पारा चढ़ गया।
कड़कड़ाती सर्दी के बीच दिल्ली का सियासी टेंपरेचर हाई है। वजह है दिल्ली विधानसभा चुनाव, जिसमें अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। बीजेपी-कांग्रेस और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव से ऐन पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के लिए चुनावी शंखनाद किया। 4500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास के साथ अशोक विहार इलाके में गरीबों को 1,676 घरों की सौगात भी दी तो चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली की आप सरकार और केजरीवाल पर जमकर प्रहार किया जहां उन्होंने CM हाउस को शीशमहल बताते हुए तंज कसा तो आम आदमी पार्टी को दिल्ली का आपदा बता दिया।
Delhi Election 2025 : प्रधानमंत्री मोदी ने आप सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए तो आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली की सीएम आतिशी और पूर्व सीएम केजरीवाल ने भी मोर्चा संभाला साथ ही दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का कायाकल्प किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान भले नहीं हुआ है। माहौल पूरी तरह चुनावी हो चुका है। आम आदमी पार्टी पहले ही सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर पहले ही मनोवैज्ञानिक बढ़त ले चुकी है, तो बीजेपी ने अपने सबसे बड़े चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ चुनावी शंखनाद कर दिया। कुल मिलाकर दिल्ली के चुनावी बिसात में शह-मात का खेल शुरू हो चुका है,जिसमें आने वाले दिन में कई ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: #SarkarOnIBC24 : Battle of Delhi, PM Modi's clarion call, gift of 4500 crores, political chessboard laid out
Sarkar
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm