#SarkarOnIBC24 : छत्तीसगढ़ विधनसभा का शीतकालीन सत्र.. धान पर घमासान, विपक्ष का अटैक, सरकार का डिफेंस
CG Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र पहला ही दिन जबरदस्त हंगामेदार रहा। धान, किसान, सिस्टम की अव्यवस्था

CG Assembly Winter Session / Image Credit : IBC24
रायपुर : CG Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र पहला ही दिन जबरदस्त हंगामेदार रहा। धान, किसान, सिस्टम की अव्यवस्था समेत कई मुद्दे पहले ही दिन गूंजे, ना सिर्फ मुद्दों पर तीखे सवाल पूछे गए बल्कि सरकार को कुछ मुद्दों पर विपक्ष के साथ-साथ अपनों के सवालों की धार भी झेलना पड़ी। किन-किन मुद्दों पर घरी सरकार, क्या सत्तापक्ष को कटघरे में खड़ा करने में कामयाब रहा विपक्ष?
CG Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र का पहला दिन, हंगामेदार रहा। विपक्ष ने धान खरीदी प्रक्रिया में गतिरोध से लेकर, अमानक बारदाना से लेकर मिलर्स की हड़ताल तक मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का आरोप है कि, कई खरीदी केंद्रों पर मानक 580 ग्राम बोरे के बजाय 480 ग्राम वाले बोरों में धान तौलकर, किसानों से प्रति क्विंटल 250 ग्राम धान ज्यादा तौला जा रहा है। विपक्ष की मांग है कि इसकी जांच विधायक जांच से करवाई जाए। इधर,सरकार का दावा है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है शिकायत के आधार पर पहले ही जांच करवाई गई जिसमें बोरे मानक पाए गए, आगे जांच की जरूरत नहीं है। हालांकि विपक्षी विधायक इससे संतुष्ट नहीं हुए और सदन से वॉकआउट कर दिया।
CG Assembly Winter Session : सदन में धान खरीदी पर सरकार को विपक्ष ने तो घेरा ही साथ ही ध्यानकर्षण के दौरान बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने जलजीवन मिशन में गड़बड़ी के मुद्दे पर तो बीजेपी विधायक सुशांत ने जमीनों पर अवैध कब्जा और बंदरबांट पर अपने ही मंत्री के जवाब को गलत बताया। प्रदेश में उड़ता पंजाब की तरह उड़ता जमीन का मामला बताते हुए गंभीर आरोप लगाया।
कुल मिलाकर सत्र के पहले दिन सरकार पर हमलावर विपक्ष के तेवर और सत्ता पक्ष की तैयारी देखकर साफ है कि मौसम में सर्दी बढेगी लेकिन सत्र के दौरान सियासत का तापमान अभी और चढ़ेगा ।
https://youtu.be/3XLJoUAb0ac?si=smzs5vXGDz30hdAe
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Winter session of Chhattisgarh Vidhansabha.. Controversy over paddy, opposition's attack, government's defense
Sarkar
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm