BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ladki Bahin Yojana Update: लाड़ली बहनों को लगेगा तगड़ा झटका.. लिस्ट से काटे जा रहे लाखों महिलाओं के नाम, अब नहीं मिलेगा पैसा

Ladki Bahin Yojana Update : ऐसा कहा जा रहा है कि इस योजना में शामिल करीब 9 लाख महिलाओं की संख्या में कमी आने वाली है।

Ladki Bahin Yojana Update | Image Source: Symbolic

Ladki Bahin Yojana Update | Image Source: Symbolic

Shyam Dwivedi
Published: 20 Feb 2025 | 1:40 pmModified: 20 Feb 2025 | 1:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना में शामिल करीब 9 लाख महिलाओं की संख्या में कमी आने वाली है।
  2. 5 लाख महिलाओं की नाम पहले ही काट दिए गए हैं।
  3. अब खबर है कि 4 लाख नए नाम काटे जाएंगे। इससे राज्य सरकार को 945 करोड़ रुपए की बचत होगी।

मुंबई। Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र की सबसे लोकप्रिय योजना मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर के अनुसार, इस योजना के लाभार्थियों को तगड़ा झटका लगा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस योजना में शामिल करीब 9 लाख महिलाओं की संख्या में कमी आने वाली है। वहीं 5 लाख महिलाओं की नाम पहले ही काट दिए गए हैं। अब खबर है कि 4 लाख नए नाम काटे जाएंगे। इससे राज्य सरकार को 945 करोड़ रुपए की बचत होगी।

read more: Indore News: रंगपंचमी के दिन निकलने वाली गेर को लेकर तैयारियां शुरू, महापौर ने सीएम समेत पूरी कैबिनेट को दिया न्योता 

Ladki Bahin Yojana Update: बता दें कि 5 लाख महिलाएं नमो शेतकरी योजना और लाडकी बहिन योजना का लाभ उठा रही हैं। इन महिलाओं को लाडकी बहिन योजना से केवल 500 रुपये मिलेंगे, जबकि नमो शेतकरी योजना से उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे। दिव्यांगजन विभाग से लाभ पाने वाली महिलाओं को लाडकी बनिय योजना से बाहर रखा गया है। 2.5 लाख महिलाएं ऐसी हैं जो वाहन चलाती हैं। उन्हें भी इस योजना से बाहर रखा गया है। इसके साथ ही कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो मापदंडों पर खरी नहीं उतरती हैं और उन्होंने यह पैसा वापस करना शुरू कर दिया है।

लाभार्थियों को कराना होगा ई-केवाईसी

लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों को हर साल जून महीने में बैंक जाकर ई-केवाईसी पूरा करना होगा और जीवन प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। ई-केवाईसी हर साल 1 जून से 1 जुलाई के बीच करवाना होगा। जो महिलाएं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाती हैं और जिनकी आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें इस योजना के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। राज्य सरकार यह जांचने के लिए आयकर विभाग की मदद लेगी कि लाभार्थी महिलाओं की आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है या नहीं।

इस योजना के तहत लगभग 16.5 लाख महिलाओं के खातों में सीधे पैसा भेजे जाने के बाद, आवेदन में दिए गए नामों और जिस बैंक खाते में पैसा जमा किया गया था, उसके नामों में विसंगतियां पाई गईं। ऐसे लाभार्थियों की जिला स्तर पर पुनः जांच की जाएगी तथा अपात्र पाए जाने वालों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। खबर है कि जिन महिलाओं का आधार कार्ड इस योजना से लिंक नहीं होगा, उन्हें भी इस योजना से बाहर रखा जाएगा।

योजना का कैसे मिलेगा लाभ

लड़की बहन योजना की महिला लाभार्थी महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए।
महाराष्ट्र राज्य में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएँ।
जब तक महिला न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष पूरी नहीं कर लेती।
माजी लड़की बहन योजना का लाभ लेने वाली महिला के पास बैंक खाता होना चाहिए।
लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

महिलाएं कैसे करें अप्लाई?

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए आप ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप और सेतु सुविधा केंद्र के माध्यम से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, लेकिन जो लाभार्थी महिलाएं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती हैं, उनके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, सेतु सुविधा केंद्रों, ग्राम पंचायतों, वार्डों, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों में आवेदन पत्र भरने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क होगी।

आवेदन भरने के लिए लाभार्थी महिला को उपरोक्त स्थान पर स्वयं उपस्थित होना होगा, ताकि महिला की लाइव फोटो लेकर लाभार्थी महिला का ई-केवाईसी किया जा सके। इसके लिए महिला को परिवार का पहचान पत्र यानि राशन कार्ड और अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: लाडकी बहिन योजना में नाम काटने का कारण यह है कि कुछ महिलाएं मापदंडों पर खरी नहीं उतर रही हैं, जैसे आय 2.5 लाख रुपये से अधिक होना या योजना के लिए अपात्र होना।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Ladki Bahin will get a big shock… names of lakhs of women are being removed from the list

Sarkari Yojana | Govt Schemes

और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

02 Oct 2026 | 1:07 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm