BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

PM Internship Scheme: युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों में ट्रेनिंग का मौका, हर महीने मिलेगा इतना पैसा, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों में ट्रेनिंग का मौका, हर महीने मिलेगा इतना पैसा, PM Awas Yojana Latest Update: Last date for application extended

PM Internship Scheme: युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों में ट्रेनिंग का मौका, हर महीने मिलेगा इतना पैसा, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
Deepak Sahu
Published: 18 Mar 2025 | 9:36 amModified: 18 Mar 2025 | 3:04 pm

नई दिल्लीः PM Internship Scheme देश के नागरिकों के लिए केंद्र की मोदी सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। युवाओं को भी आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) चल रही है। इस योजना के जरिए स्किल विकास के लिए देश की बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप कराए जाते हैं। चयनित युवाओं को हर महीने 5000 हजार रुपए की राशि दी जाती है। अगर आप युवा हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है।

Read More : Monkey Viral Video: चोट लगी तो खुद मेडिकल पहुंच गया बंदर, करवाने लगा अपना इलाज, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

दरअसल मोदी सरकार ने पीएम इंटर्नशिप 2025 योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले इसकी अंतिम तारीख 12 मार्च, लेकिन अभी इसे बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस ऐप का उद्देश्य 2024-25 के दौरान 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसरों को युवाओं तक पहुंचाना है। यह स्कीम खासतौर पर टियर II और टियर III शहरों के युवाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, ताकि वे उद्योग की आवश्यकताओं और जरूरी कौशल को समझ सकें।

Read More : PM Awas Yojana Latest Update : पूरा होगा पक्के मकान का सपना, आवास प्लस लिस्ट में जोड़े गए 38.98 लाख लोगों के नाम, जल्द जारी होगी अंतिम सूची

राष्ट्रीय राजधानी में ऐप के लॉन्च के बाद सीतारमण ने कंपनियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में भाग लें और भारत के भविष्य के कार्यबल को आकार देने में मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योगों के लिए इसमें भाग लेना अनिवार्य नहीं है, लेकिन यह एक राष्ट्रीय उद्देश्य है जो देश भर के युवाओं के विकास को बढ़ावा देगा। सीतारमण ने कहा, “उद्योगों को युवा प्रतिभाओं के लिए खिड़कियां खोलनी चाहिए, ताकि वे वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकें, कौशल विकसित कर सकें और रोजगार की संभावनाओं को समझ सकें।” उन्होंने सांसदों से भी अपील की कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों के युवाओं को इस स्कीम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। सीतारमण ने कहा कि यह ऐप अब विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच सके। साथ ही उन्होंने कहा कि हर भाषा को महत्व मिलना चाहिए, ताकि कोई भी युवा इस अवसर से वंचित न रहे।

Read More : Petrol Diesel Price News Today Latest: डीजल 88 और पेट्रोल 95 रुपए लीटर, वाहन चालकों की हो गई बल्ले-बल्ले, टैंक फुल करवाने से पहले जान लें आपके शहर का रेट

3 अक्टूबर को लॉन्च हुआ था प्रोग्राम

इस स्कीम का पायलट प्रोजेक्ट 3 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया गया था। पहले चरण में 1.27 लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान किए गए थे। इस वर्ष जनवरी में शुरू हुए दूसरे चरण में अब तक 327 कंपनियों के माध्यम से 1.18 लाख से अधिक इंटर्नशिप अवसर पोस्ट किए जा चुके हैं। दूसरे चरण के आवेदन की आखिरी तिथि 31 मार्च 2025 है। पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत प्रत्येक इंटर्न को 12 महीने के लिए हर महीने 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी और एक बार का 6,000 रुपये का अनुदान भी मिलेगा। यह स्कीम 2024-25 के केंद्रीय बजट में घोषित की गई थी और इसका उद्देश्य अगले पांच वर्षों में भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है।

PM इंटर्नशिप स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले PM इंटर्नशिप स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट www.pminternship.mc.gov.in पर जाएं
  • अब टॉप राइट कॉर्नर से अपनी पसंदीदा भाषा का ऑप्शन चुनें
  • इसके बाद 'Youth Registration' पर क्लिक करें
  • अब आधार से लिंक अपना 10-डिजिट का मोबाइल नंबर एंटर करें
  • अपने मोबाइल नंबर पर रिसीव हुए OTP को एंटर करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • अब अपना पासवर्ड सेट करें
  • अब आपको डैशबोर्ड पर अपना प्रोफाइल पूरा करने के लिए 'My Current Status' टैब पर क्लिक करना होगा
  • अपनी प्रोफाइल में मांगी गई सभी जानकारियां भरें, इसमें आपसे एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, बैंक अकाउंट नंबर जैसी डिटेल मांगी जाएंगी
  • रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करने के लिए आपको आधार या डिजिलॉकर का यूज करके eKYC कंप्लीट करना होगा

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) एक सरकारी योजना है जो युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका देती है। इस स्कीम का उद्देश्य युवाओं को स्किल डेवलपमेंट और उद्योग की आवश्यकताओं के बारे में सीखने का अवसर प्रदान करना है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: PM Awas Yojana Latest Update: Last date for application extended

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm