BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Satna Accident News : कांप उठी देखने वालों की रूह,जब तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट सवार शिक्षक को कुचला, कई टुकड़ों में बंट गया शरीर

मध्यप्रदेश के सतना जिले में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। स्कूल जा रहे शिक्षक विजय कुमार पांडेय को बालू से लदे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में शिक्षक की …

Satna Accident News

Satna Accident News

IBC24 Digital
Published: 04 Nov 2025 | 2:25 pmModified: 04 Nov 2025 | 2:28 pm
HIGHLIGHTS
  1. सतना में ट्रक की टक्कर से शिक्षक की दर्दनाक मौत।
  2. मृतक विजय पांडेय बिरसिंहपुर स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थे।
  3. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

Satna Accident News  :मध्यप्रदेश के सतना जिले से आज सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बाबूपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ,जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बुलेट सवार शिक्षक विजय कुमार पांडेय को ट्रक ने बेरहमी से टक्कर मार दी। पहियों की चपेट में आने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई । घटनास्थल से आरोपी ड्राइवर मौके पर ही फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक जप्त कर मामला दर्ज कर दिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। मृतक टिकुरिया टोला का रहने वाला था और बिरसिंहपुर स्कूल में स्पोर्ट्स शिक्षक के पद पर कार्यरत था।

पहियों से शिक्षक को रौंदा

Satna Accident News  जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे सतना के बाबूपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। मृतक विजय कुमार पांडेय अपने स्कूल बिरसिंहपुर जा रहे थे। इसी दौरान सिमरिया मार्ग स्थित सगमनिया के पास बालू से लदे एक ट्रक ने उनकी बुलेट को पीछे से टक्कर मार दी। विजय ट्रक के नीचे आ गए और पहियों से रौंदते हुए वाहन आगे बढ़ गया। शिक्षक के शरीर के दो टुकड़े हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ट्रक छोड़ फरार हुआ आरोपी

Satna Accident News  स्थानीय लोगों ने हादसा देखा और हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विजय पांडेय के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हादसा सतना जिले के बाबूपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सगमनिया के पास हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Satna Tragic Accident: Truck Runs Over School Teacher on Way to Duty, Driver Absconds After Crash

शहर की खबरें
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm