Ganga Mai ki Betiyan: अहंकार की बलि चढ़ा शेखर-मधु का प्यार! स्नेहा की टूटी उम्मीदें.. खाली जेब के चक्रव्यूह में कैसे फलेगा गंगा का व्यापार?
Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' में कहानी में जहां एक ओर, स्नेहा के हाथ सिर्फ निराशा लगती है तो दूसरी ओर गंगा के हाथ लगेगा सुनहरा मौका..
Ganga Mai ki Betiyan 3rd July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- स्नेहा का प्रयास हुआ विफल!
- मधु का हुआ सरेआम अपमान!
- क्या टूट जाएगा गंगा का बड़ी जीत का सपना?
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ’ में कहानी एक भावनात्मक मोड़ की ओर बढ़ रही है। यहाँ स्नेहा, मधु और शेखर को करीब लाने की कोशिश करती है लेकिन उसके हाथ सिर्फ निराशा लगती है। वहीं दूसरी ओर, गंगा को बिज़नेस में ज़िन्दगी बदलने का एक सुनहरा मौका हाथ लगता है, मगर इसके साथ ही उसके सामने एक बहुत बड़ी चुनौती भी खड़ी हो जाती है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: बिखरते रिश्तों को संवारने की स्नेहा की कोशिश!
एपिसोड की शुरुआत, स्नेहा के प्रयास से होती है, जहां स्नेहा विमला से गुज़ारिश करती है कि वह अतीत की कड़वाहट को भूलाकर, मधु को सच्चे दिल से अपनी बहु के रूप में स्वीकार करे.. स्नेहा उन्हें एहसास दिलाती है कि शेखर और मधु के दिलों में आज भी एक-दूसरे के लिए बेइन्तेहाँ मोहब्बत है और उन्हें अपने बिखरते रिश्ते को संवारने का एक और मौका मिलना चाहिए।
विमला ने दी कड़े शब्दों में चेतावनी!
लेकिन विमला अपने फैसले से टस से मस नहीं होती। उल्टा, वह मधु का अपमान करती है और उसे चरित्रहीन कहकर सबको चौंका देती है। वह कड़े शब्दों में कहती है कि अपने परिवार को बचाने के लिए वह कभी भी मधु को उस घर की चौखट नहीं लांघने देगी। इतने पर भी वह शांत नहीं होती, बल्कि अपना आखिरी फैसला सुनाते हुए कहती है कि जल्द ही वह शेखर की दूसरी शादी कराएगी।
Ganga Mai ki Betiyan 3rd July 2026 written update: बदसलूखी की साड़ी हदें पार!
विमला के तीखे और झूठे आरोपों को सुनकर मधु की आँखों से आँसू छलक पड़ते हैं जबकि विमला की बेरुखी देखकर, स्नेहा के होश उड़ जाते हैं। आख़िरकार दुर्गावती और विमला के अहंकार और ज़िद की वजह से, शेखर और मधु को एक करने की स्नेहा की कोशिशों पर पानी फिर जाता हैं इस बीच, गंगा और सोनी एक मिठाई की दूकान पर जाती हैं, जहां उन्हें बिज़नेस का एक बड़ा आर्डर मिलने की उम्मीद हैं।
गंगा के हाथ लगा सुनेहरा मौका!
गंगा और सोनी पुरे आत्मविश्वास के साथ, दुकानदार से अपनी मिठाइयां चखने के लिए कहती हैं। मिठाई के लाजवाब स्वाद और बेहतरीन क्वालिटी से खुश होकर, दुकानदार गंगा को 1000 मिट्ठाईयों के डिब्बों का एक बड़ा आर्डर देता है। यह एक ऐसा मौका है जो गंगा की ज़िन्दगी को एक नया मोड़ दे सकता है। लेकिन, यह रास्ता इतना आसान नहीं है जितना की लगता है..
हालांकि, इस आर्डर के साथ एक बड़ी शर्त भी जुडी है। यह आर्डर गंगा को मात्र एक हफ्ते में पूरा करना होगा और दुकानदार इसके लिए कोई एडवांस पेमेंट नहीं देगा। गंगा अब भारी मुश्किल में फंस जाती है और वह सोचती है कि हाथ में एक भी पैसा न होने पर वह कच्चा माल कैसे जुटाएगी और इतने कम समय में इतना बड़ा आर्डर कैसे पूरा करेगी?
अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या स्नेहा विमला का फैसला बदलने और मधु को शेखर को फिर से एक करने में कामयाब हो पाएगी? क्या गंगा आर्थिक मुश्किलों को पार कर, अपनी ज़िन्दगी के इस सबसे बड़े आर्डर को समय पर पूरा कर पाएगी?

Facebook


