Vasudha Upcoming Twist: आरोपों के घेरे में चंद्रिका का सम्मान! देव का खौला खून.. क्या संतोष बिना सोचे समझे बर्बाद कर देगी, चंद्रिका का नाम?
Vasudha Upcoming Twist: 'वसुधा' की कहानी में समर एक ऐसा चौंकाने वाला सच बताने वाला है जिसे सुनकर चौहान परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है..
Vasudha 2nd July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- समर ने लगाए चंद्रिका पर आरोप!
- क्या बिखर जाएगा चौहान परिवार?
Vasudha Upcoming Twist: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ की कहानी अब एक बड़ा मोड़ ले रही है। समर एक ऐसा चौंकाने वाला सच बताने वाला है जिसे सुनकर चौहान परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है। ठीक तब, जब चंद्रिका और वसुधा के रिश्ते में मिठास घुलनी और दूरियां मिटनी शुरू ही हुई थी, समर के लगाए गंभीर आरोपों को सुनकर, पूरा चौहान परिवार दंग रह जाता हैं।
Vasudha: समर ने फोड़ा बम!
आने वाले एपिसोड में, चौहान परिवार में तनाव अपनी चरम सीमा पर होगा। समर चौहान हाउस पहुंचकर पूरे परिवार के सामने सीधे चंद्रिका को चुनौती देता है। वह तीखे तेवरों में उससे पूछता है कि वह अपना सच खुद बताना चाहती है या फिर उसे (समर) को पूरे परिवार के सामने सच का खुलासा करना होगा?
खौल उठा देव का खून!
समर सीधे देव की तरफ मुड़ता है और एक चौंकाने वाली बात बताता है। वह दावे के साथ कहता है कि वसुधा का सबसे बड़ा दुश्मन कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि हमेशा से चंद्रिका की उसकी सबसे बड़ी दुश्मन रही है। यह सुनते ही देव का खून खौल उठता है और वह समर को उसकी मर्यादा में रहने की चेतावनी देता है। इसके बावजूद, समर बाज़ नहीं आता और डटकर अपनी बात पर अड़ा रहता है।
Vasudha Today’s full episode: समर ने लगाए चंद्रिका पर आरोप!
वह बताता है कि चंद्रिका ने अपनी ताक़त का इस्तेमाल करके वसुधा के अचार के स्टॉक को फ़ूड डिपार्टमेंट से सील करवाया था, जो उसके बिज़नेस में सबसे बड़ी रुकावट बना। उसके आरोप वहीं नहीं थमते, बल्कि एक कदम और आगे बढ़कर दावा करता है कि चंद्रिका ने वसुधा को फ़ूड लाइसेंस तक नहीं मिलने दिया और उसके रास्ते में बार-बार बाधाएं डाली।
संतोष ने किया चंद्रिका की नीयत पर शक!
संतोष इन आरोपों को सुनते साथ गुस्से से तमतमा उठती है क्योंकि उसे पहले से ही चंद्रिका के नीयत पर शक था, इसलिए वह बिना कुछ सोचे समझे समर की बातों को सच मान लेती है और सबके सामने चंद्रिका पर तीखे वार शुरू कर देती है। अब सवाल तो यह उठता है कि क्या समर वाकई शीशे की तरह साफ़ सच बयां कर रहा है या परिवार में दरार पैदा करने के लिए सच को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहा है ?
Vasudha 2nd July 2026 written update: चंद्रिका का मकसद!
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि चंद्रिका ने वसुधा के लिए कई मुश्किलें कड़ी की थी, लेकिन हल ही के एपिसोड से यह भी संकेत मिले हैं कि चंद्रिका का मकसद, वसुधा के सपनों को बर्बाद करना नहीं, बल्कि उसे मज़बूत, निडर और आत्मनिर्भर बनाना था।
अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या समर के इस खुलासे के बाद, बदल जाएगा देव का फैसला? चंद्रिका के पास खुद को बेगुनाह साबित करने का क्या रास्ता बचा है? क्या वसुधा जान पाएगी चंद्रिका की इस कड़ी परीक्षा के पीछे का सच?
इन्हें भी पढ़ें:
- Vasudha Upcoming Twist: शर्माती मुस्कान और अंग्रेजी के तीन जादुई शब्द.. जब देव के हाथों लगेगा वसुधा का पहला लव-लेटर, तो क्या घर में मचेगा ग़दर?
- Toxic Movie Teaser Controversy 2026 : ‘Toxic’ टीज़र में दिखीं एक साथ 5 बड़ी अभिनेत्रियां, लेकिन एक झलक ने छेड़ दी बहस, कुछ ने बताया अब तक का सबसे आपत्तिजनक कंटेंट

Facebook


