BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Tumm se Tumm Tak: साजिशों के भंवर में फंसी अनु! क्या मीरा और मानसी के बिछाये हुए कांटें रोक पाएंगे, अनु के मंज़िल की ओर बढ़ते कदम?

Tumm se Tumm Tak: ‘Zee Tv’ के दर्शकों के सबसे फेवरेट शो ‘तुम से तुम तक’ में आने वाला एपिसोड, अनु और आर्या की ज़िन्दगी के सफर में एक नया …

Tumm se Tumm Tak 20th March 2026

Tumm se Tumm Tak 20th March 2026

Swati Shah
Published: 20 Mar 2026 | 4:06 pmModified: 20 Mar 2026 | 4:08 pm
HIGHLIGHTS
  1. साजिशों के चक्रव्यूह में घिरी अनु!
  2. आर्या का प्यार बनेगा अनु की ताक़त!

Tumm se Tumm Tak: 'Zee Tv' के सबसे चर्चित और दर्शकों के सबसे फेवरेट शो 'तुम से तुम तक' में आने वाला एपिसोड अनु और आर्या की ज़िन्दगी के सफर में एक नया और अहम मोड़ लाने वाला है। आर्या की फ़िक्र और अनु का आत्मविश्वास, दोनों के पवित्र और गहरे रिश्ते को दर्शाते हैं। जिस पल आर्या, वीडियो कॉल के ज़रिए इंदिरेक्ट्ली अनु की मदद करने की कोशिश करता है।

Tum se Tum Tak Spoiler: अनु ने चुनी काँटों भरी राह!

वह एक अहम मोड़ नज़र आता है कि कैसे आर्या, अनु को किसी भी कठिनाई में अकेला नहीं छोड़ना चाहता और बिना वादा तोड़े उसकी मदद करने को बेताब है, लेकिन अनु भी अपने विश्वास पर कायम रहती है और वह आर्या की मदद लेने को धोखे का नाम देती है। वह कहती है कि उसका प्यार सच्चा है और वह इस चैलेंज को ईमानदारी और अपने बलबूते पर ही जीतना चाहती है।

अनु की लगन और मेहनत!

ट्रेनर के चले जाने पर भी वह हार नहीं मानती। उसके साथ रजनी और सिमरन के खड़े रहने पर, वह खुद को और भी ज्यादा मजबूत महसूस करती है और हाई सोसाइटी के लोगों की जीवनशैली को सिखने के लिए छोटे-छोटे लेकिन मज़बूत कदम उठाती है। बिना किसी की सहायता लिए ऑनलाइन वीडियो के ज़रिये, हर छोटी से छोटी की बात को ध्यान में रखकर बार-बार दोहराना और खाने-पीने के तौर-तरीकों को बारीकी से समझकर उसका अभ्यास करना उसकी मेहनत, सिखने की रूचि और लगन को दर्शाता है। अनु बिना शॉर्टकट लिए, रातों रात कोई बड़ी हस्ती बनने की कोशिश नहीं बल्कि धीमे-धीमे, एक-एक कदम अपनी मंज़िल की ओर बढ़ा रही है।

Tumm se Tumm tak written update 20th March 2026: मीरा और मानसी खेलेंगी घिनौना खेल!

प्यार की राहें आसान नहीं होती, जब चीज़ें उम्मीदों से भरी राहों पर आगे बढ़ती हुई नज़र आए तो उन्हें बहुत से खतरों का भी सामना करना पड़ता है। अनु के खाना बनाने की इम्तिहान की घडी शुरू होती है जिसमें मीरा, मानसी के दिमाग में एक ऐसा विचार डाल देती है जो सब कुछ बदल देता है। जी हाँ! मीरा, मानसी से कहती है कि खाने के टेस्ट को निष्पक्ष होने देने के बजाय, वह उसपर अपना हक़ जमाने का फैसला करते हैं जहां वह खाने को टेस्ट करने के लिए बनाये गए जजों के पैनल के बीच खुद भी शामिल हो जाएंगे, ताकि अनु चाहे कितना ही अच्छा प्रदर्शन क्यों न करें, उसका परिणाम पहले से ही उसके खिलाफ हो जाएगा। इससे अनु की खुद को साबित करने की चुनौती कई ज्यादा कठिन हो जाती है।

साजिशों के भंवर में फंसी अनु!

दूसरी ओर इन षड्यंत्रों से बेख़बर अनु, अपना पूरा ध्यान अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित करती है। जहाँ वह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखते हुए खुद को और बेहतर बनाने की कोशिश करती है। आज का एपिसोड, एक खूबसूरत पल के साथ समाप्त होता है जब अनु, इम्तिहान से पहले मंदिर जाती है और माता रानी के सामने प्रार्थना करती है कि उसे शक्ति दें ताकि वह अपने साहस और धैर्य के साथ अपने जीवन के इस अहम मोड़ पर हर कठिन से कठिन परीक्षा को पार कर सके।

इस कहानी ने अब जबरदस्त मोड़ ले लिया है क्योंकि अब टक्कर का मुकाबला देने के लिए मंच पूरी तरह से तैयार हो चूका है। अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि किस प्रकार अनु अपने जस्बे और ईमानदारी को अपना हथियार बनाकर, उसकी राह में आ रही नाइंसाफी भरी रुकावटों को पार करेगी या मीरा और मानसी के बिछाए काँटों के बीच फंसकर सब कुछ हार जायेगी?

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हाँ, अनु ने अपनी सादगी और रसोई के हुनर से पहली परीक्षा पार कर ली है। उसने न केवल वर्धन परिवार की पसंद का खाना बनाया, बल्कि अपनी सादगी से हर्ष का दिल भी जीत लिया, जिससे मानसी का पहला वार खाली गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Swati Shah
Swati Shah

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.

और भी पढ़ें...

Web Title: Tumm se Tumm Tak: Anu Entangled in a Whirlpool of Conspiracies! Will the Thorns Planted by Mira and Mansi Be Able to Halt Anu's March Towards Her Goal?

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am