Tumm se Tumm Tak: गायत्री के पलटवार से बदला पूरा खेल! मीरा के बुने जाल में फंसी मानसी, क्या तमाम बंदिशें रोक पायेंगी, आर्या और अनु का मिलन?
‘Tumm se Tumm Tak: Zee Tv’ के सबसे फेवरेट शो ‘तुम से तुम तक’ में आने वाले एपिसोड बहुत ही धमाकेदार मोड़ लेने वाला है। जहाँ गायत्री ने अनु को …

Tumm se Tumm Tak 23rd March 2026
- आर्यावर्धन ने थामा अनु का हाथ!
- गायत्री के पलटवार से बदला पूरा खेल!
Tumm se Tumm Tak: 'Zee Tv' पर आ रहा दर्शकों के सबसे फेवरेट शो 'तुम से तुम तक' में आने वाले एपिसोड में बहुत ही जबरदस्त ट्रैक आने वाला है जहाँ आप देखेंगे कि अनु सारे जवाब बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ देती है किन्तु मीरा, सवाल में अचानक से बदलाव कर देती है, वहां "टेबल मैनर्स" के दौरान कांटे छुरी से खाने की बजाय, वह अनु से चॉपस्टिक्स से खाने की चुनौती देती है। लेकिन अनु फिर भी हार नहीं मानती, अपनी ओर से चॉपस्टिक सँभालने की कोशिश करती है किन्तु उसकी वह कोशिशें अनुभवहीन होने का इशारा कर देती हैं।
Tum se Tum Tak Spoiler: अनु के सामने आई एक और चुनौती!
अनु की ज़िन्दगी के इस मुश्किल पड़ाव में भले ही उसकी कोशिशें अधूरी रह जाती हैं, लेकिन उसका अनुभव और काबिलीयत, पहले से कई ज्यादा निखर उठती है। अनु का टेस्ट यही ख़त्म नहीं होता बल्कि एक और चुनौती सामने आकर खड़ी होती है, जब चॉपस्टिक्स से जूझने के बाद, मानसी उसे सँभालने का मौका दिए बिना ही अगला टास्क उसपर थोप देती है। इससे समझ आ जाता है मानसी और मीरा उसके साथ किसी भी तरह की रियायत बरतने के मूड में नहीं है।
हर्ष ने सुनाया कठोर फैसला!
अनु बिना डरे, फिर से अपने आप को तैयार कर लेती है। मानसी हाई हील्स वाली सैंडल सामने रखवाती है जिसे पहनकर, अनु को चलने की चुनौती देती है। हाई हील्स पहनकर, पूरे आत्मविश्वास के साथ चलने के लिए अनु खुद को तैयार करती है, एक पल के लिए ऐसा लगता है मानो अनु कामयाब हो जायेगी, लेकिन दूसरे ही पल अनु के पैर लड़खड़ा जाते हैं और अनु अपना संतुलन खो बैठती है, बस फिर क्या? यही एक पल मानसी, मीरा और हर्ष को अपना अंतिम फैसला सुनाने का मौका मिल जाता है। बिना उसकी मेहनत और ईमानदारी पर गौर किए ही, हर्ष, मानसी और मीरा तुरंत उसे फेल घोषित कर देते हैं।
अनु का दिल टूटा!
अनु इस फैसले से भावात्मक रूप से पूरी तरह से टूट जाती है। मानसी के ताने और मीरा के कड़वे शब्द, उस स्थिति को और भी ज्यादा दर्दनाक बना देते हैं। अनु की कोशिशें और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए हर मुश्किल को पार करने के बावजूद भी अनु को अस्वीकार घोषित कर दिया जाता है। यह नतीजा बहुत ही अन्यायपूर्ण लगता है जो अनु को अंदर तक झकझोर देता है।
आर्या की बेबसी, इस अन्यायपूर्ण नतीजे को देखकर, एक भयावह रूप ले लेती है क्योंकि वह जानता है कि अनु इससे बेहतर की हकदार थी, लेकिन स्थिति उसके नियंत्रण से बाहर निकल जाती है। वहाँ मौजूद लोग, सिर्फ अनु की "नाकामयाबी" पर ही अपना ध्यान केंद्रित करते है किन्तु गायत्री उसका भावात्मक सहारा बन जाती है जो कि उसकी सच्चाई देखती है।
Tumm se Tumm Tak written update 23rd March 2026: गायत्री ने किया पलटवार!
गायत्री का अनु की हिम्मत बाँधना, उसे दिलासा देते हुए खुलकर उसका साथ देना, एक बेहद भावुक पल बन जाता है। उसकी बातें यह बयान करती हैं कि उसके लिए, अनु ही एकमात्र ऐसी लड़की है जिसे वह वर्धन परिवार की बहु की रूप में देखती है। गायत्री का इतना कहना ही, जैसे अनु के जख्मों पर मरहम का काम करता है, उसके दर्द को सुकून देता है।
गायत्री उसे अपने गले से लगा लेती है और उसे वह हिम्मत देती है जिसकी इस वक़्त उसे सबसे ज्यादा ज़रूरत है। इस भावात्मक पल में असफलता की ओर से ध्यान हटकर, आपसी गहरे और प्यार भरे रिश्ते को दर्शाता है।
यह भावात्मक पल से यह साफ़ हो जाता है कि कभी कभी कठिन परिस्थितियों में मेहनत ही काफी नहीं होती, लेकिन जो सच्चे ज़ोहरी होते हैं वे असली हीरे को पहचान ही जाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जी हाँ, एपिसोड में दिखाया गया है कि अनु हार मानने वालों में से नहीं है। वह हर्ष के घर के सख्त नियमों और उनकी जीवनशैली को अपनाने के लिए अपनी पूरी जान लगा देती है, हालांकि मीरा उसके रास्ते में कांटे बिछाने का कोई मौका नहीं छोड़ती।
लेखक के बारे में
Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.
और भी पढ़ें...Web Title: Tumm se Tumm Tak: Gayatri's Counterattack Turns the Entire Game Around! Mansi Gets Entangled in the Very Trap Mira Laid; Can Any Obstacles Prevent the Union of Arya and Anu?
Serial Updates
और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am